Motorola One Power स्मार्टफ़ोन के रेंडर हुए लीक; एंड्राइड वन और नौच-डिस्प्ले के साथ हो सकता है जल्द लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lenovo के स्वामित्व वाली Motorola भी जल्दी ही अपने नौच डिस्प्ले युक्त स्मार्टफोन लांच करने वाली है। कंपनी की इस आगामी डिवाइस के रेंडर इन्टरनेट पर लीक हो गये है जिनमे साफ़ तौर पर iPhone X जैसा नौच डिस्प्ले और ड्यूल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। यहाँ पर इमेज में फोन का नाम एंड्राइड वन पॉवर बताया गया है जिसमे मोटोरोला की ब्राडिंग दी गयी है। (Read in English)

Motorola One के मुख्य आकर्षण:

  • फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ पतले बेज़ेल
  • मोटोरोला ब्रांडिंग
  • एंड्राइड वन
  • नौच-डिस्प्ले संग ड्यूल कैमरा

यह भी पढ़िए: HMD ग्लोबल द्वारा Nokia 5.1, Nokia 3.1 और Nokia 2.1 की कीमतों का हुआ खुलासा

Motorola One Power

सबसे पहले यह लीक्ड जानकारी Android Headlines द्वारा रिपोर्ट की गयी थी। इन्टरनेट पर शेयर की गयी इमेज में आप साफ़-साफ़ देख सकते है की मोटोरोला वन पॉवर में 19:9 रेश्यो डिस्प्ले, नौच और नीचे की तरफ मोटो के स्थान पर “मोटोरोला” ब्रांडिंग के साथ थोडा सा बेज़ेल भी दिया गया है।

पीछे की तरफ ध्यान दे तो यहाँ पर ऊपर बाये किनारे पर वर्टीकल ड्यूल- कैमरा सेटअप भी दिया गया है तथा बीच में मोटो का लोगो भी दिखाई देता है जो शायद से फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करे।

यह भी पढ़िए: Dual SIM Dual VoLTE सपोर्ट वाले 9 बेहतरीन मोबाइल फ़ोन

मोटोरोला की इस आगामी डिवाइस की इमेज से यह भी सुनिश्चित होता है की अगर यह डिवाइस कभी भी लांच हुई तो यह एंड्राइड वन प्रोग्राम के तहत ही लांच की जाएगी। यह कंपनी का पिछले साल लांच किये गये Moto X4 करे बाद सिर्फ दूसरा एंड्राइड वन सपोर्ट वाला मोबाइल फ़ोन होगा।

फ़ोन के डिजाईन और सॉफ्टवेयर के अलावा अभी हमको फोन से जुडी और कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। यहाँ तक की अभी फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसलिए फोन से जुडी किसी भी नयी जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!

Related Articles

Imageएक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

Best Phone Under 20000 – ₹20,000 का बजट भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में सबसे भरा-पूरा सेगमेंट रहता है, क्योंकि लगभग हर बड़ी कंपनी इस कीमत पर हर साल कुछ न कुछ लॉन्च ज़रूर करती है और इसी बजट के फोन सबसे ज़्यादा बिकते भी हैं। लेकिन इस साल इस बजट का मतलब बदल गया है। मेमोरी …

ImageMotorola One Macro हो सकता है 9 अक्टूबर को इंडिया में लांच: कंपनी ने मीडिया इनवाइट किये रोल-आउट

पिछले काफी दिनों से Motorola के नए स्मार्टफोन से जुडी काफी अफवाहे सामने आ रही थी की कंपनी इंडियन मार्किट में अपना पहला क्वैड कैमरा सेटअप स्मार्टफोन लांच करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की पुष्टी की थी। Little things can bring BIG happiness. Find …

ImageMotorola Edge+ हो सकता है SD865 और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच: स्पेसिफिकेशन हुए लीक

मोटोरोला ने हाल ही में अपना पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr लांच किया था और उसके बाद से ही चर्चा की की फोन जल्द ही मार्किट में एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लांच करने वाला है। नयी रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का अगला स्मार्टफोन Motorola Edge+ हो सकता है जिसके आज कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गये …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageMotorola One Power के स्पेसिफिकेशन हुए लीक: आ सकता है स्नैपड्रैगन 636 और 6.2-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ

पिछले हफ्ते ही मोटोरोला की इस आगामी डिवाइस के बारे में इन्टरनेट पर चर्चा थी की यह कंपनी की दूसरी एंड्राइड-वन डिवाइस साबित हो सकती है। लेकिन आज यहाँ पर एक और लीक सामने आया है जिसमे फोन से जुडी लगभग सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गयी है जिसमे फोन के मुख्य आकर्षण इसका स्टॉक-एंड्राइड OS …

Discuss

Be the first to leave a comment.