Dimensity 8020 के साथ भारत में पहला फ़ोन लॉन्च, देखें किसके साथ होगी इसकी टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आज भारत में Moto Edge 40 को लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन भारत में ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इस चिपसेट की परफॉरमेंस बेंचमार्किंग स्कोरों के अनुसार काफी पावरफुल है। इसके अलावा फ़ोन में लैदर बैक, फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले, 68W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50MP प्राइमरी कैमरा जैसे फ़ीचर शामिल हैं। भारत में इस स्मार्टफोन की टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए Poco F5 से होगी, जिसमें Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट है। इसके अलावा ये फ़ोन iQOO Neo 7 और Redmi Note 12 Pro+ को भी अच्छी टक्कर देगा।

ये पढ़ें: Poco F5 5G Vs iQOO Neo 7: कौन किस पर

Motorola Edge 40 की कीमतें

ये फ़ोन भारत में केवल एक ही स्टोरेज विकल्प में लॉन्च हुआ है। इसके प्री-आर्डर आज यानि 23 मई, 2023 से Flipkart पर शुरू हैं और इसकी सेल 30 मई से शुरू होगी। इसे आप काले, हरे और नीले रंगों में खरीद सकते हैं। फ़ोन के 8GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 29,999 रूपए है।

Motorola Edge 40 स्पेसिफिकेशन

Moto Edge 40 Dimensity 8020 चिपसेट पर काम करता है और साथ में 8GB की LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज है। इसके अलावा इसमें 6.55 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आयी है। ये स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानि आपको यहां पानी और धूल के साथ सुरक्षा भी मिलती है। इसमें ड्यूल सिम स्लॉट तो हैं, लेकिन इनमें से एक में केवल आप eSIM ही लगा सकते हैं।

फ़ोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.4 अपर्चर, और OIS के साथ और सेकेंडरी 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हैं। सेल्फी के लिए भी यहां 32MP का कैमरा आगे पंच-होल कटआउट में दिया गया है। इसमें 4600mAh की बैटरी है और फ़ोन के साथ आपको 68W का चार्जर मिलता है। इस कीमत पर भी कंपनी आपको इस स्मार्टफोन के साथ 15W की वायरलेस चार्जिंग और 5W की रिवर्स चार्जिंग जैसे फ़ीचर दे रही है।

ये पढ़ें: 2023 में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन (Best Foldable Smartphones in 2023)

सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 13 OS है। अन्य फीचरों में 5G SA/NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB टाइप-सी, NFC और USB Type-C ऑडियो जैसे फ़ीचर शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

    Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
    Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

    Related Articles

    Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

    realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

    Imageमई 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in May 2023

    अप्रैल में काफी बेहतरीन स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में पेश किये गए, जिनमें Asus ROG Phone 7 सीरीज, Realme Narzo N55, OnePlus Nord CE 3 Lite और भी कई नाम शामिल हैं। अब अप्रैल अपने अंत की तरफ है और मई में कौन से स्मार्टफोन आने वाले हैं, इसकी चर्चा शुरू हो गयी है। मई 2023 …

    Imageभारत में Dimensity 8020 चिपसेट के साथ आ रहा है पहला फ़ोन, बाकी फीचर भी हैं दमदार

    Motorola Edge 40 की कई अफवाहों के बाद, आज कंपनी ने ये घोषणा कर दी है कि ये स्मार्टफोन भारत में 23 मई, 2023 को लॉन्च होगा। Moto Edge 40 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन Motorola Edge 40 और Edge 40 Pro शामिल हैं, लेकिन भारत में केवल बेस मॉडल के आने की ही पुष्टि हुई है। Moto …

    ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

    एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

    ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

    सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

    Discuss

    Be the first to leave a comment.