Moto G5S और Moto G5S Plus हुए भारत में लॉन्च, जानिये इनकी कीमतें और उपलब्धता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Moto G5S और Moto G5S Plus के वैश्विक लांच के बाद लेनोवो-मोटोरोला ने भारत में अपनी G-सीरीज के स्मार्टफोनों को भारत में लॉन्च कर दिया है। मोटो जी 5 और जी 5 प्लस के ये दो नवीनतम संस्करण अच्छे कैमरे और अधिक प्रीमियम मेटल बॉडी के साथ लांच किये गए हैं। (Read in English)

यह भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 5A हुआ लांच, जानिये इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और कीमतें

Moto G5S और Moto G5S Plus के फीचर

Moto G5S Plus अपने पिछले संस्करण की तरह 5.5 इंच की फुल HD IPS स्क्रीन के साथ गोरिल्ला ग्लास 4 के साथ आता है जबकि Moto G5S में 5.2 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गयी है।

मोटो जी-सीरीज के इन प्रीमियम फोनों की बॉडी को पूर्ण मैटल से तैयार किया गया है। जिसमें प्लास्टिक का कोई उपयोग नहीं है; फोनों को मैटल और ग्लास दोनों के शानदार संयोजन से सजाया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto G5S Plus में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर संचालित होता है, कैमरा सेटअप को देखे तो G5S plus में दो मुख्य कैमरे हैं, जिसमें से एक RGB सेंसर और दूसरा मोनोक्रोम सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

वहीं Moto G5S में स्नैप्रेड्रन 430 चिपसेट दिया गया है। Moto G5S को दो संस्करणों में लांच किया गया है, जिसमें से बेस संस्करण 3GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी के साथ आता है। Moto G5S के कैमरों में 16 मेगापिक्सेल का रियर सेंसर और 5 मेगापिक्सेल का सेल्फी सेंसर शामिल है।

इसके अलावा पढ़ें: 20,000 रुपये से कम कीमत वाले सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

Moto G5S और Moto G5S Plus में कुछ चीजें एक जैसी हैं, दोनों ही फोनों में 1920×1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन दी गयी है, दोनों फोनों के होम बटन में फ़िंगरप्रिंट सेंसर एम्बेडेड है, फोन को पानी से बचाने वाली कटिंग और 3000 mAh की बैटरी दोनों ही फोनों में दी गयी है। मोटोरोला ने स्टॉक एंड्राइड वाले इन दोनों फोनों में एंड्रॉइड नोगाट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है और आने वाले महीनों में एंड्रॉइड ओरेओ के अपडेट का वादा किया है।

Moto G5S और Moto G5S Plus भारतीय कीमत, उपलब्धता विवरण, और लॉन्च ऑफर

Moto G5S और Moto G5S Plus दोनों ही ऑनलाइन और ऑफ़लाइन खरीदे जा सकते हैं, ऑनलाइन खरीददारों के लिए फोन अमेज़ॅन पर उपलब्ध होंगे। भारत में Moto G5S Plus की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है, जबकि Moto G5S की कीमत 13,999 रुपए तय की गई है। दोनों ही फोन 29 सितंबर 11:59 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Moto G5S और Moto G5S Plus के स्पेसिफिकेशन्स

Model Moto G5S Moto G5S Plus
Display 5.2-inch Full HD display, Gorilla Glass 3 5.5-Inch, Full HD display, Gorilla Glass 3
Processor 1.4GHz Snapdragon 430 octa-core 2.0GHz Snapdragon 625 octa-core
RAM 3GB 4GB
Internal Storage 32GB 64GB
Software Android 7.1 Nougat Android 7.1 Nougat
Primary Camera 16MP,  f 2.0 aperture 13MP+13MP (RGB + Monochrome),  f 2.0 aperture
Secondary Camera 5MP 8MP
Battery 3,000 mAh, fast charging 3,000 mAh, fast charging
Price Rs. 13,999 Rs. 15,990

 

इसके अलावा पढ़ें: आपका स्मार्टफोन हर समय कर रहा है आपकी लोकेशन को ट्रैक, इस तरह करें बचाव

Related Articles

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर 2026 में आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने की पुष्टि India Mobile Congress …

ImageMoto E7 Plus हुआ स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto E7 Plus को आज कंपनी ने लांच कर दिया गया है। यह डिवाइस आपको स्नैपड्रैगन 730G, FHD+ AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सेटअप सपोर्ट के साथ मिलती है। साफ़ तौर पर यह फोन हाल ही में लांच किये गये Moto G9 का ही एक अपग्रेड मॉडल है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र …

ImageMoto E7 हुआ MediaTek Helio G25 चिपसेट और 4,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto E7 को आज कंपनी ने यूरोप में लांच कर दिया गया है। यह डिवाइस आपको MediaTek Helio G25, HD+ रेज़ोलुशन और 48MP कैमरा सेटअप सपोर्ट के साथ मिलती है। साफ़ तौर पर यह फोन हाल ही में लांच किये गये Moto E7 Pro का ही एक ट्रिम डाउन मॉडल है। तो चलिए डिवाइस के …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageBajaj Pulsar N250SS भारत में लॉन्च, मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : Bajaj ने भारत में Pulsar N250SS लॉन्च कर दी है, जो अब Pulsar N250 लाइनअप का टॉप मॉडल है। इसकी खास बात 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर है, यानी N250 के मुकाबले इसमें एक गियर ज़्यादा मिलेगा और ऊपर के गियर आप बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे। लेकिन पावर सिर्फ 0.5PS बढ़ी …

Discuss

Be the first to leave a comment.