Best smartphones under 20,000 INR | 20,000 रुपये से कम कीमत वाले सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हम उस दौर में हैं जहाँ स्मार्टफोन हमारी दैनिक आवश्यकताओं में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, सिर्फ जरूरी कामों की पूर्ति ही नहीं बल्कि हर छोटे-बड़े काम हमें स्मार्टफोन के बिना असंभव लगते हैं। ऐसे में हमें उस फोन की जरूरत महसूस होती है, जो सही बजट में छोटे-छोटे कामों के अलावा हमारे कई महत्वपूर्ण कामों को सक्षमता और कुशलता से कर सके।
बाजार में आजकल स्मार्टफोन बहुत बड़ी संख्या और विविधता में उपलब्ध हैं, और इसीलिए आम तौर पर उपभोक्ता फ़ोन खरीदते समय, सही फोन के चुनाव में भ्रमित हो जाते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आये हैं 20,000 रुपये से कम कीमत वाले, उन पांच सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोनो की सूची जो आपकी आवश्यकताओं व अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें: 10,000 से कम कीमत वाले सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन (अगस्त 2017)

Samsung Galaxy J7 Pro

Galaxy J7 Pro के साथ सैमसंग ने अपने उपभोक्ताओं के लिए मध्यम बजट का एक अच्छा फोन पेश किया है।सैमसंग का यह फोन 5.5 इंच के फुल HD सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह 403 पिक्सल-प्रति-इंच (403 PPI) के साथ आता है।गैलेक्सी जे 7 प्रो में PDAF, f/1.7 अपर्चर और ड्यूल टोन LED फ़्लैश के साथ एक 13MP का मुख्य कैमरा है।वहीं फोन में 1.9 एपर्चर और LED फ्लैश के साथ 13MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है, जो कि ब्यूटी मोड्स के साथ काफी अच्छी सेल्फीज़ क्लिक करता है।

Image result for Samsung Galaxy J7 Pro

1.6GHz 14nm बेस्ड Exynos 7870 ओक्टा-कोर प्रोसेसर वाला यह फोन 3GB रैम और 64GB इंटर्नल स्टोरेज के साथ आता है। फोन एक से अधिक ऐप्स, वीडियो तथा गेम्स के साथ भी अच्छा प्रदर्शन करता है।साथ में 3600 mAh बैटरी भी फोन को दिन भर के उपयोग के लिए सक्षम बनाती है (मध्यम से भारी उपयोग)। सैमसंग ने तीन पावर-सेविंग मोड भी जोड़े हैं जो महत्वपूर्ण समय में बेहद मददगार साबित होते हैं। हालांकि, J7 Pro फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट नहीं करता।

Moto G5 S plus

Image result for Moto G5 S plus

Moto G5 S plus फुल HD रेसोलुशन वाली 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 2GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ एड्रेनो 506 GPU मौजूद है। फोन 4GB+64GB के वेरिएंट में लांच किया गया है, जिनमें 128GB तक की अतिरिक्त स्टोरेज बढ़ाई जा सकेगी। फोन में नवीनतम एंड्रॉइड 7.1 नोगॉट ऑपेरेटिंग सिस्टम दिया गया है, साथ ही फोन में फ्रंट फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें: Android O के 5 ख़ास फीचर्स जो बनाते हैं इसे Android Nougat से बेहतर

HTC Desire 10 Pro

Desire 10 Pro स्मार्टफोन 1080 x 1920 पिक्सल के रेसोलुशन वाली एक 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है। फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ Octa कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो कि 4GB रैम के साथ अच्छा प्रदर्शन करता है।स्मार्टफोन में ड्यूल LED फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। सामने की ओर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।

Image result for HTC Desire 10 Pro
यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे यूजर अपनी आवश्यकता अनुसार microSD कार्ड का उपयोग करते हुए 128GB तक बढ़ा सकते हैं। Infinix NOTE 4 में एंड्रॉइड 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 3000 mAh की बैटरी दी गयी है। ड्यूल सिम सपोर्ट के अलावा फोन में फ़ास्ट चार्जिंग भी मौजूद है।

Vivo V5s

विवो वी 5एस एक स्लिम प्लास्टिक फोन है जिसमें सामने की ओर 2.5D ग्लास है। पीछे की तरफ मैटल फिनिश के साथ यू-आकार का एंटीना बैंड है, जो आईफोन के लेटेस्ट हैंडसेट्स की तर्ज पर प्रयोग किया गया है, और फोन की खूबसूरती बढ़ाता है।

Image result for Vivo V5s
फोन स्लिम और अच्छी तरह से संतुलित वजन वाला है, जिसमें एक बढ़िया 20MP सेल्फी कैमरा है। वीवो के अन्य फोन्स की तरह, वी 5 में भी एक अच्छी गुणवत्ता वाली स्क्रीन है इसके अलावा विवो एक अच्छी क्वालिटी वाला बैक कवर भी देता है।

Samsung Galaxy J7 Max

Galaxy J7 Max विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो बड़ी स्क्रीन वाले फोन पसंद करते हैं। सैमसंग अपने फोनों में लगातार अच्छी गुणवत्ता वाले डिस्प्ले पैनलों का प्रयोग कर रहा है, इस फ़ोन में भी 5.7 इंच फुल एचडी टीएफटी स्क्रीन दी गयी है। J7 प्रो की ही तरह इस फोन में भी 2.5D ग्लास के साथ सामने की तरफ होम+फिंगरप्रिंट स्कैनर बटन को रखा गया है।

Image result for Samsung Galaxy J7 Max

Galaxy J7 Max को 16 एनएम प्रोसेस आधारित ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलीओ पी 20 चिपसेट 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लांच किया गया है। फोन में 13 MP के मुख्य और सेल्फी कैमरे हैं, प्रत्येक में अपनी एलईडी फ्लैश है, मुख्य कैमरे के साथ एफ / 1.7 एपर्चर लेंस है वहीं फ्रंट कैमरे के साथ एफ / 1.9 एपर्चर का लेंस है।

यह भी पढ़ें: आपका स्मार्टफोन हर समय कर रहा है आपकी लोकेशन को ट्रैक, इस तरह करें बचाव

Related Articles

ImageTecno Spark 50s 5G vs Redmi 17C 5G: ज़्यादा रैम या बड़ी स्क्रीन, 20 हज़ार में किसे लें?

Tecno ने 16 अक्टूबर को भारत में अपना नया Spark 50s 5G लॉन्च किया है, जिसके 6GB रैम वाले बेस मॉडल की कीमत ₹19,999 रखी गयी है। लगभग इसी बजट में Xiaomi का Redmi 17C 5G भी Amazon पर बिक रहा है, जो इसी महीने की शुरुआत में आया था, लेकिन ₹20,999 में वो आपको …

ImageChipset FAQ : चिपसेट या प्रोसेसर क्या है? जानिये चिपसेट से जुड़े अपने सभी सवालों के जवाब

इंसान के शरीर में दिमाग सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, कानों से सुनकर कोई भी बात आपके दिमाग तक जाती है और उसके बाद दिमाग शरीर के अंगों को जो आदेश दे, वो वैसा ही कार्य करते हैं। ठीक इसी तरह आपका स्मार्टफोन भी है और उसका दिमाग- ‘चिपसेट’ या SoC (system-on-chip) है। चिपसेट आपके फ़ोन …

Image2022 के बेस्ट बजट स्मार्टफोन; किफायती रेंज में भारत में उपलब्ध बेहतरीन फ़ोन

2022 शुरू हो गया है। पिछले साल में कोरोना जैसी बीमारी से उभरने के बाद, स्मार्टफोन के बाज़ार में लगभग सभी बड़े ब्रैंड अपने नए फोनों के साथ नज़र आये। हालांकि मिड-रेंज और हाई-एन्ड स्मार्टफोनों की सूची में भी काफी नए फ़ोन सामने आये, लेकिन बजट स्मार्टफोन, जिनकी भारत में सबसे ज़्यादा मांग है, इस …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products