Microsoft Recovery Tool: CrowdStrike अपडेट से अफेक्ट सिस्टम को रिकवर करने का नया टूल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में CrowdStrike के अपडेट के बाद सभी Windows क्रैश हो गए थे और सिर्फ ब्लू स्क्रीन दिख रही थी, जिससे काफी कंपनियों का नुक्सान हुआ है। इसका असर सिर्फ ओरिजिनल वर्जन पर पड़ा था। इस बग से लगभग सभी सिस्टम्स रिकवर हो गए हैं, लेकिन फिर भी कंपनी ने रिकवरी टूल पेश किया हैं, ताकि भविष्य में ऐसी कुछ परेशानी होती है, तो यूजर्स अपने सिस्टम को वापस उसी समय सही कर सकते हैं। आगे इस Microsoft Recovery Tool के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Microsoft Recovery Tool की जानकारी

हाल ही में हुए क्रैश की वजह से भविष्य की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए Microsoft ने एक रिकवरी टूल पेश किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने अपनी कम्युनिटी वेबसाइट में एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से साझा की है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने इस टूल को recover from WinPE और recover from Safe Mode इन दो रिपेयर ऑप्शंस के साथ पेश किया है। ये टूल CrowdStrike Falcon Sensor अपडेट के बाद होने वाले क्रैश से सभी Windows को आसानी से रिकवर कर लेगा। इस रिकवरी टूल को यूजर्स Microsoft Download Centre से डाउनलोड कर सकते हैं।

ये पढ़े: Google ने पेश किया Android 15 Beta 4: Pixel 9 सीरीज में हो सकता है शामिल

recover from WinPE और recover from Safe Mode कैसे काम करते है?

पहले ऑप्शन recover from WinPE की सहायता से बिना local admin privileges में घुसें ही सिस्टम को ठीक किया जा सकता है, और यदि आपने BitLocker को इनेबल किया है, तो इसमें एंटर होने के लिए आपको BitLocker Key डालने की आवश्यकता पड़ेगी।

दुसरे ऑप्शन recover from Safe Mode में BitLocker Key की आवश्यकता नहीं होती है। इसके माध्यम से Windows लैपटॉप और पीसी को सेफ मोड में रिपेयर किया जा सकता है। इसके लिए local admin privileges में लॉगिन करने की आवश्यकता होती है। ये ऑप्शन खास उन यूजर्स के लिए हैं, जिन्हें अपना BitLocker Key याद नहीं है, या फिर उनका सिस्टम encrypted नहीं है।

कंपनी के अनुसार यदि सिस्टम USB डिवाइस को कनेक्शन की अनुमति नहीं देता। तो ऐसी स्थिति में उसे बनाया जा सकता है, और bootable recovery drive में बानी हुई USB drive को इसके लिए 1GB से लेकर 32GB स्टोरेज की आवश्यकता होती है। सिस्टम को रिकवर करने के लिए Windows 64-bit client पर रन होना चाहिए और रिकवरी टूल को रन करने के लिए कम से कम 8GB की स्पेस खाली होना चाहिए।  

ये पढ़े: नए Airtel अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर प्लान्स भारत में लॉन्च: जानें कीमत और वैलिडिटी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageGoogle I/O 2024: Gemini 1.5 Pro, Ask Photos, समेत जानें Google की सभी बड़ी घोषणाएं

Google I/O 2024 इवेंट में इस बार कंपनी ने काफी कुछ सामने रखा है। इस डेवलपर कांफ्रेंस में कंपनी ने AI टूल Gemini, प्रोजेक्ट Astra और Android 15 के फीचरों सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इवेंट की शुरुआत सुन्दर पिचाई ने AI टूल Gemini से की। Google I/O 2024 की हाईलाइट रही AI, कंपनी …

ImageWindows CrowdStrike की वजह से दुनिया भर में आयी Blue Screen Of Death की आफत

आज के समय जहां Windows लैपटॉप हर जगह इस्तेमाल होते हैं, लगभग हर क्षेत्र में काम-काज इन पर निर्भर है। ऐसे में आज Microsoft की सर्विस में एक समस्या आ गयी है, जिससे दुनिया भर में बैंक, एयरपोर्ट, स्टॉक एक्सचेंज और जहां कहीं भी windows मशीन इस्तेमाल होती हैं, वहाँ सेवाएं बाधित हुई हैं। लोगों …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImagePhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

PhonePe इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक काम की खबर है। कंपनी ने अपने wallet के नियम चुपचाप अपडेट कर दिए हैं, और अब लंबे समय से बंद पड़े wallet पर हर तिमाही ₹100 का चार्ज लगने वाला है। राहत की बात बस इतनी है कि ये फीस सिर्फ wallet तक सीमित है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.