Micromax ने बेहद कम दाम में लॉन्च किया आपकी रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए IN Note 2

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Micromax ने आज अपनी IN Note सीरीज़ की दूसरी किश्त भारत में पेश की है। कंपनी ने किफ़ायती स्मार्टफोन और IN Note 1 का सक्सेसर, Micromax IN Note 2 आज लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको कई नए फ़ीचर एक अच्छे दाम पर देने की कोशिश की गयी है।

ये भले ही एक सस्ता स्मार्टफोन है, लेकिन कंपनी ने यहां इसमें Samsung की Galaxy S21 सीरीज़ के फोनों जैसा डिज़ाइन देने की कोशिश की है। इसमें चार कैमरों के साथ एक कैमरा बम्प आपको पीछे दिखेगा और नीचे IN की ब्रैंडिंग है। पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ ये मज़बूत भी है, लेकिन साथ ही इसमें आपको ग्लास फिनिश मिलता है, रिफ्लेक्ट करता है और प्रीमियम लुक देता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S22 सीरीज़ की कीमतें और फ़ीचर लॉन्च से पहले सामने आयीं, क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे ये प्रीमियम फ़ोन

Micromax IN Note 2 की कीमतें

Micromax IN Note 2 in Black color

Micromax IN Note 2 में केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट आया है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज आएगा। फ़ोन की कीमत फिलहाल पहला स्टॉक खत्म होने तक 12,490 है। इसके बाद आप इसे 13,490 रूपए में खरीद पाएंगे। फ़ोन की सेल 30 जनवरी दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। इसके काले और भूरे (Black & Brown) रंगों में ख़रीदा जा सकता है।

Micromax IN Note 2 स्पेसिफिकेशन

Micromax IN Note 2 में 6.43-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है और इसमें 550 निट्स तक की ब्राइटनेस है। हालांकि रिफ्रेश रेट यहां केवल 60Hz तक ही है। फ़ोन में आपको Android 11 के साथ स्टॉक एंड्राइड का अनुभव मिलेगा।

IN Note 2 में ओक्टा कोर MediaTek Helio G95 चिपसेट है। इसके अलावा फ़ोन में 48MP का मुख्य कैमरा सेंसर, 5MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का तीसरा सेंसर मौजूद है। फ़ोन में आगे की तरफ पंच-होल कटौत में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Micromax IN Note 2 में 5000mAh की बैटरी के साथ 30W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गयी है। इसके साथ ये बैटरी 25 मिनटों में 50% तक चार्ज हो जाती है। फ़ोन में ट्रेंड को देखते हुए, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type-C पोर्ट जैसे फ़ीचर भी मौजूद है। फ़ोन का वज़न मात्र 205 ग्राम है और इसकी मोटाई भी 8.34mm है।

अगर आप रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए एक बड़ी और लम्बी चलने वालो बैटरी के साथ फ़ोन ढूंढ रहे हैं, तो ये फ़ोन एक बार ज़रूर देख सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageMicromax लेकर आ रहा है एक और सस्ता फ़ोन

Micromax ने अपने अगले स्मार्टफोन को भारतीय बाज़ार में उतारने की तैयारी कर ली है। कंपनी का अगला स्मार्टफोन भारत में Micromax IN Note 2 है, जो कि कल यानि 25 जनवरी को लॉन्च होगा। इस भारतीय ब्रैंड ने ट्विटर हैंडल द्वारा एक टीज़र वीडियो भी साझा किया है, जिसमें कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन, फ़ोन का …

ImageMicromax IN 1 होगा 19 मार्च को लांच, स्पेसिफिकेशन आये सामने

Micromax ने आज घोषणा की है की Micromax IN 1 19 मार्च को 12 बजे लांच किया जायेगा। इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड ने आधिकारिक वेबसाइट पर डिवाइस का टीज़र भी पेश कर दिया है। कंपनी फोन को India ka Naya Blockbuster टैगलाइन के साथ पेश करेगी। फ्लिप्कार्ट पर यह देवीचे लांच के बाद बिक्री के लिए …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

Discuss

Be the first to leave a comment.