Micromax IN Note 1 हुआ 48MP क्वैड कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

IN Note 1 को आज Micromax ने इंडियन मार्किट में किफायती कीमत वाली डिवाइस के तौर पर लांच किया। कंपनी ने काफी दिनों बाद भारतीय बाज़ार में कोई नए स्मार्टफोन को पेश किया है। फोन में आपको पतले बेज़ेल के साथ मीडियाटेक चिपसेट और 48MP क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। तो चलिए नज़र डालते है Micromax IN Note 1 के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: साल 2020 में उपलब्ध स्टीरियो स्पीकर वाले 10 बेहतरीन स्मार्टफोन

Micromax IN Note 1 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वरिएन्त को 10,999 रुपए की कीमत में लांच किया है। वही पर 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपए की कीमत में बाज़ार में उतारा गया है। डिवाइस को ग्रीन और वाइट कलर के साथ पेश किया है। दोनों ही डिवाइस सेल के लिए 24 नवम्बर से उपलब्ध होंगी।

Micromax IN Note 1 के फीचर

माइक्रोमैक्स ने अपनी ये लेटेस्ट डिवाइस को काफी पतले बेज़ेल के साथ पेश किया है। यहाँ पर आपको 6.59-इंच की FHD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD डिस्प्ले पंच होल कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर आपको MediaTek Helio G85 चिपसेट 4GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज का के ऑप्शन के साथ लांच किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। सामने की तरफ आपको 16MP का कैमरा सेंसर सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए दिया गया है।

फोन में आपको कनेक्टिविटी के लिए, ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE सपोर्ट, Wi-Fi- 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, टाइप-C पोर्ट और रियर-फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यहाँ 5,000mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और स्टॉक एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर के साथ मिलती है।

Micromax IN Note 1 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Micromax IN Note 1
डिस्प्ले 6.67-इंच Full HD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD, 450 निट्स ब्राइटनेस
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.0)
रियर कैमरा 48MP + 5MP (अल्ट्रा-वाइड) + 2MP डेप्थ सेंसर + 2MP मैक्रो लेंस
प्रोसेसर ओक्टा-कोर MediaTek Helio G85, Mali G52 GPU
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10
रैम 4GB RAM
स्टोरेज 64GB/128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है
बैटरी 5000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग
कीमत 10,999 रुपए

Related Articles

Imageतीन महीने में दूसरी बार महंगे हुए Ai+ के फोन, 15 नवंबर से ₹3,000 तक बढ़ेंगे दाम

एक नज़र में : Ai+ ने ऐलान किया है कि 15 नवंबर से उसकी Pulse 2 और Nova 2 सीरीज़ के सात फोन ₹3,000 तक महंगे हो जाएंगे। इनमें 28 सितंबर को ₹9,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ Ai+ Pulse 2 FE भी शामिल है, जो अब ₹10,999 का हो जाएगा। कंपनी इससे पहले 21 …

ImageMicromax In 1 हुआ 48MP ट्रिपल कैमरा और मीडियाटेक हेलिओ G80 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

IN 1 को आज Micromax ने इंडियन मार्किट में किफायती कीमत वाली डिवाइस के तौर पर लांच किया। फोन में आपको पतले बेज़ेल के साथ मीडियाटेक चिपसेट और 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। तो चलिए नज़र डालते है Micromax IN 1 के फीचरों पर: यह भी पढ़िए: साल 2021 में उपलब्ध स्टीरियो स्पीकर …

ImageMicromax IN 1 होगा 19 मार्च को लांच, स्पेसिफिकेशन आये सामने

Micromax ने आज घोषणा की है की Micromax IN 1 19 मार्च को 12 बजे लांच किया जायेगा। इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड ने आधिकारिक वेबसाइट पर डिवाइस का टीज़र भी पेश कर दिया है। कंपनी फोन को India ka Naya Blockbuster टैगलाइन के साथ पेश करेगी। फ्लिप्कार्ट पर यह देवीचे लांच के बाद बिक्री के लिए …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.