Instagram Reels बनाने के दे रहा ₹43 लाख, फिर भी क्रिएटर्स को इनकार क्यों ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अमेरिका ने हाल ही में Tiktok पर कार्यवाही करके उसे बैन कर दिया है और इस बात का फायदा, Meta अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म Instagram को उठाने के लिए कर रहा है। रिपोर्टों के अनुसार Meta (फेसबुक और Instagram की ओनर कम्पनी) TikTok के कंटेंट क्रिएटरों को $50,000 तक (लगभग 43 लाख रुपए) देने को तैयार है, और इसके बदले में बस उन्हें कुछ समय तक केवल Instagram Reels ही बनानी होंगी। Meta ये काम TikTok से प्रतियोगिता में जीतने के लिए कर रहा है।

ये पढ़ें: Instagram Edits ऐप जल्द उपलब्ध होगा, मिलेंगे सबसे बेहतरीन एडिटिंग फीचर्स

Meta TikTok क्रिएटर्स को Instagram पर Reels बनाने के लिए दे रहा पैसे

Business Insider की एक रिपोर्ट आयी है, जिसके अनुसार, Meta TikTok पर कंटेंट डालने वालों तक पहुँच कर उनसे एक्सक्लुसिवली यानि सिर्फ Instagram पर रील्स पोस्ट करने की मांग कर रहा है और इसे लिए वो इन्हें उनके फॉलोवर्स के नंबर के अनुसार $2,500 से $50,000 (लगभग 2 लाख से 43 लाख रुपए) देगा। ये कीमत इसे अनुसार होगी कि किसके फॉलोवर कम हैं और किसके ज़्यादा।

मिलेंगे लाखों रुपए, लेकिन शर्तों के साथ

इस रिपोर्ट के अनुसार, इस भारी भरकम कीमत के लिए कंपनी आपसे थोड़ा काम भी लेगी। आपको कंटेंट पोस्ट करने को लेकर ये कुछ बातें भी माननी होंगी।

  • कंपनी की मांग ये भी है कि आपको तीन महीने तक केवल इंस्टाग्राम पर भी वीडियो डालने हैं।
  • हर महीने में कुछ निश्चित नंबर होगा, उतने Reels आपको पोस्ट करने होंगे।
  • ये वीडियो या Reels 15 सेकेंड से 3 मिनट तक की होनी चाहिए।
  • साथ ही आपको अपने Instagram Reels को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करना होगा, जिससे लोग आपको Instagram पर शेयर करने के लिए प्रेरित हों।
  • दिन में एक बार अपनी पोस्ट पर आये कमेंट के रिप्लाई देकर, शेयर करके, आपको फैंस के साथ एक बार थोड़ा एंगेज होना पड़ेगा।

ये पढ़ें: Instagram Reels को बनाएं और धमाकेदार; ये हैं Instagram reels के लिए 300+ पॉपुलर हैशटैग

इसके अलावा रिपोर्ट ये भी कहती है कि इंस्टाग्राम 6 महीने के लिए क्रिएटर्स को लगभग $3,00,000 (करीब 2.5 करोड़ रुपये) तक के डील्स भी ऑफर कर रहा है। इस दौरान, क्रिएटर्स को हर महीने कम से कम 10 रील्स पोस्ट करनी होंगी, जिससे वो हर महीने $50,000 तक कमा सकते हैं। ये कीमत कितनी होगी, ये उनके फॉलोवर के नम्बरों को देखकर तय किया जायेगा।

इतनी अच्छी रकम पर भी क्यों नहीं मान रहे क्रिएटर ?

दरअसल, इतने आकर्षक दाम पर भी कई क्रिएटर्स इंस्टाग्राम की एक्सक्लूसिविटी की शर्तों यानि उतने समय तक केवल Instagram पर भी कंटेंट डालना और किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं, को लेकर चिंतित हैं। इसके अलावा दूसरी शर्त जो 6 महीने के लिए है कि अन्य प्लैटफॉर्मों के मुकाबले इंस्टाग्राम पर 25% अधिक कंटेंट डालना, भी चिंता का विषय है। कुछ बड़े क्रिएटर्स के टैलेंट मैनेजर तो ये कह रहे हैं कि विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट क्रिएशन को संतुलित करना और इंस्टाग्राम की खास मांगों को पूरा करना ही डील को कम आकर्षक बना रहा है।

ऐसे में कुछ क्रिएटर्स के लिए ये बड़ी कमाई का मौका है और कुछ के लिए असमंजस, कि ये ऑफर मानें या नहीं।

लेकिन इस सबसे इतना तो तय है कि TikTok से आगे बढ़ना Meta के लिए मुश्किल है और वो इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageiPhone 18 में होगी दोगुनी RAM, फिर भी नहीं बढ़ेगी कीमत, वजह है नई Siri

जिस वक़्त RAM की किल्लत ने दुनिया भर के स्मार्टफोनों को महंगा कर दिया है, Apple ठीक उलटी चाल चलने की तैयारी में दिख रहा है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले iPhone 18 के बेस मॉडल में 12GB RAM मिलेगी, यानि मौजूदा iPhone 17 की रैम से पूरे 50% ज़्यादा और इसके बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.