MediaTek Helio G70 और Helio G70T चिपसेट हुई बजट गेमिंग स्मार्टफोन के लिए लांच: जाने इनके फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MediaTek ने आज अपनी गेमिंग चिपसेट G-सीरीज के तहत 2 नयी चिपसेटो को पेश किया है जो बजट सेगमेंट को ध्यान में रख कर पेश की गयी है। पिछले साल लांच की गयो G90T चिपसेट के बाद G70 इसका एक और वर्जन है। MediaTek ने पहले की तरह यहाँ भी गेमिंग को काफी प्राथमिकता दी है। इसके अलावा कंपनी ने इन चिपसेट में HyperEngine Game टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया है।

तो चलिए नज़र डालते है इन नए गेमिंग चिपसेट के फीचरों पर:

MediaTek Helio G70

कोर की बात करे तो Helio G70 चिप में Arm Cortex A-75 परफॉरमेंस CPU कोर @2Ghz क्लॉक स्पीड के साथ 6x Cortex A55 एफिशिएंसी कोर के साथ ओक्टा-कोर स्ट्रक्चर में मिलते है। यह कोर 8GB LPDDR4X मेमोरी और L3 कैश को शेयर करता है।

बेहतर गेमिंग के लिए यहाँ Arm Mali-G52 GPU का 820Mhz का इस्तेमाल किया गया है जिसमे साथ MediaTek का CorePlot भी इसमें मदद करता है। इन सबके अलावा यह चिपसेट MediaTek Hyper Engine Game टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़िए: साल 2020 में उपलब्ध स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन

यह चिपसेट गेमिंग को कैसे बेहतर बनाती है:

  • यहाँ सिर्फ 13 मिलीसेकंड में Wi-Fi और LTE कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दी जाती है।
  • स्मार्टफोन और सेल-टावर में तेज़ रिस्पांस।
  • इन-गेम में कालिंग को बिना कनेक्शन ड्राप किये इग्नोर करना।

MediaTek ने यहाँ पर बेहतर पॉवर-यूज़ और VoW के बेहतर परफॉरमेंस का दावा भी किया है। यह चिपसेट कैमरा डिपार्टमेंट में भी अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है। यहाँ आपको वाइड-एंगल, टेलिस्कोप, मैक्रो और अन्य लेंस के इस्तेमाल के अलावा ज्यादा सिक्योर फेस रिकग्निशन का सपोर्ट भी मिलता है।

यह चिपसेट 48MP के सिंगल कैमरा या 16MP+16MP के ड्यूल कैमरा को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यहाँ डेडिकेटेड डेप्थ इंजन, कैमरा कण्ट्रोल यूनिट, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन और RSC टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया गया है जो बेहतर विडियो रिकॉर्डिंग के साथ फ़ास्ट रिकॉर्डिंग का ऑप्शन भी देता है।

इसी के साथ MediaTek G70 चिपसेट बेहतर कनेक्टिविटी देती है। इसके अलावा इसमें डिस्प्ले रेज़ोलुशन भी 1080×2520 पिक्सेल तक सपोर्ट करता है।

Related Articles

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageMediaTek Helio G95 हुई लांच, मिलेगी बेहतर गेमिंग के साथ 4G कनेक्टिविटी

क्वालकॉम के कल स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट को लांच करने के बाद आज मीडियाटेक ने भी अपनी गेमिंग चिपसेट MediaTek Helio g95 को पेश किया है। ह एक 4G कनेक्टिविटी सपोर्टेड चिपसेट है। प्रीमियम गेमिंग चिपसेट में MediaTek HyperEngine Game टेक्नोलॉजी के साथ, मल्टी कैमरा सपोर्ट और विडियो स्ट्रीम करने वालो के लिए AI सुपर रेज़ोलुशन का …

ImageMediaTek Helio G90 और G90T गेमिंग चिपसेट को किया गया पेश

मीडियाटेक ने आज अपने दोनों नए चिपसेट G90 और G90T को लॉन्च कर दिया है यह दोनों ही चिपसेट गेमिंग फैंस को ध्यान में रखते हुए लांच किए गए हैं। इनमें आपको ओक्टा-कोर सीपीयू, 10GB रैम तक का सपोर्ट, AI एनहैंसमेंट जैसे फीचर्स के अलावा और इंटर कॉलेज भी देखने को मिलती है अगर आप …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

Imagevivo T5e भारत में लॉन्च: 5,500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती, जानें कीमत

vivo T5e भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी बजट T-सीरीज़ में एक नया फोन जोड़ा है, जिसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत ₹13,999 है और यह अभी vivo की वेबसाइट, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध …

Discuss

Be the first to leave a comment.