MediaTek Helio G95 हुई लांच, मिलेगी बेहतर गेमिंग के साथ 4G कनेक्टिविटी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्वालकॉम के कल स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट को लांच करने के बाद आज मीडियाटेक ने भी अपनी गेमिंग चिपसेट MediaTek Helio g95 को पेश किया है। ह एक 4G कनेक्टिविटी सपोर्टेड चिपसेट है।

प्रीमियम गेमिंग चिपसेट में MediaTek HyperEngine Game टेक्नोलॉजी के साथ, मल्टी कैमरा सपोर्ट और विडियो स्ट्रीम करने वालो के लिए AI सुपर रेज़ोलुशन का सपोर्ट भी मिलता है।

MediaTek Helio G95 के फीचर

  • Helio G95 एक ओक्टा कोर चिपसेट है जो Cortex A55 और Cortex A76 कोरों से बना है।
  • चिपसेट की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.05Ghz है।
  • ग्राफ़िक्स के लिए चिपसेट में Mail G76 MC4 GPU दिया गया है जो 900MHz तक की क्लॉक स्पीड देता है।
  • MediaTek AI प्रोसेसिंग के हिसाब से आपको यहाँ पर 360p विडियो रियल टाइम में HD रेज़ोलुशन में अपस्केल हो सकती है।
  • चिपसेट 10GB तक की LPDDR4x रैम को सपोर्ट करता है जो अधिकतम 2133MHz की फ्रीक्वेंसी देती है।
  • Helio G95 में Cat 12 डाउनलोड लिंक और Cat 13 अपलोड लिंक का सपोर्ट मिलता है।
  • कैमरा डिपार्टमेंट के लिए चिपसेट 64MP तक का सेंसर सपोर्ट देने के साथ इसका 3XISP 24MP+16MP, 48MP, 64MP कैमरा सेंसर को सपोर्ट कर सकती है।

MediaTek ने कहा है की Helio G95 सितम्बर महीने में ग्लोबल मार्किट में तहत काफी स्मार्टफोन में देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कुछ अफवाहे ऐसी भी सामने आ रही है की Realme 7 सीरीज में भी आपको यह चिपसेट देखने को मिल सकती है।

कंपनी के टीज़र के अनुसार डिवाइस में Helio G90T से भी बेहतर चिपसेट दी जाएगी तो हो सकता है की 3 सितम्बर को लांच होने वाले Realme 7 में MediaTek Helio G95 चिपसेट का इस्तेमाल होगा।

Related Articles

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

ImageMediaTek Helio G70 और Helio G70T चिपसेट हुई बजट गेमिंग स्मार्टफोन के लिए लांच: जाने इनके फीचर

MediaTek ने आज अपनी गेमिंग चिपसेट G-सीरीज के तहत 2 नयी चिपसेटो को पेश किया है जो बजट सेगमेंट को ध्यान में रख कर पेश की गयी है। पिछले साल लांच की गयो G90T चिपसेट के बाद G70 इसका एक और वर्जन है। MediaTek ने पहले की तरह यहाँ भी गेमिंग को काफी प्राथमिकता दी …

ImageMediaTek Helio G90 और G90T गेमिंग चिपसेट को किया गया पेश

मीडियाटेक ने आज अपने दोनों नए चिपसेट G90 और G90T को लॉन्च कर दिया है यह दोनों ही चिपसेट गेमिंग फैंस को ध्यान में रखते हुए लांच किए गए हैं। इनमें आपको ओक्टा-कोर सीपीयू, 10GB रैम तक का सपोर्ट, AI एनहैंसमेंट जैसे फीचर्स के अलावा और इंटर कॉलेज भी देखने को मिलती है अगर आप …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.