बेस्ट क्राइम थ्रिलर वेब-सीरीज़ जो आपको Mandala Murders से पहले देखनीं चाहिए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vaani Kapoor (वाणी कपूर) Netflix की क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज़ Mandala Murders से अपना OTT debut करने जा रही हैं। ये वेब सीरीज़ 25 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और ट्रेलर देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि ये एक इंटेंस मर्डर मिस्ट्री है जिसमें किस्मत, पौराणिकता और रहस्य गहराई से जुड़े हुए हैं। वाणी इस शो में एक एक्स-पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं, जो धार्मिक हत्याओं की एक जटिल गुत्थी सुलझाने की कोशिश करती है। अगर आप Mandala Murders का इंतज़ार कर रहे हैं, तो उससे पहले इन थ्रिलर वेब सीरीज़ को देखना तो बनता है, जो रहस्य और रोमांच से भरपूर हैं और आपको हर एपिसोड में बांधे रखेंगी।

1. Asur (JioCinema/Hotstar)

अर्शद वारसी की वेब सीरीज़ Asur बेहद अनोखी है, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं और मॉडर्न क्राइम थ्रिल दोनों एक साथ चलते हैं। इसमें एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट निखिल नैयर और उसके मेंटर धनंजय राजपूत एक साइको किलर का पीछा करते हैं, जो खुद को असुरों का पुनर्जन्म मानता है। सीरीज़ की गहराई और शातिर दिमाग वाले विलेन की सोच इसे बेहद अलग बनाती है। इसे शुरू

2. Kohrra (Netflix)

Kohrra एक पंजाबी बैकड्रॉप में बनी मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें बरुण सोबती एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं जो एक एनआरआई दूल्हे की रहस्यमयी हत्या की जांच कर रहे हैं, जिसकी शादी से बस कुछ दिन पहले हत्या हो जाती है। शो में पारिवारिक और सामाजिक तनावों को काफी संजीदगी से दिखाया गया है, जो इसे केवल एक क्राइम स्टोरी से कहीं ज़्यादा बनाता है।

3. Delhi Crime (Netflix)

Netflix की Delhi Crime अपने पहले सीज़न में निर्भया कांड की दिल दहला देने वाली सच्ची घटना को बेहद गंभीरता से दर्शाती है, साथ ही इसमें दिल्ली पुलिस की ताकत भी नज़र आती है। इसमें शेफाली शाह एक सख्त लेकिन संवेदनशील पुलिस अफसर वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका में हैं और इनकी एक्टिंग इस कहानी को काफी खास बनाती है। शो की रियलिस्टिक अप्रोच और शानदार अभिनय इसे भारत की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज़ में शुमार करती है।

4. Special Ops (Disney+ Hotstar)

Special Ops में K.K.Menon एक RAW अफसर की भूमिका में हैं जो एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क की तह तक जाने के मिशन पर हैं, जिसमें कई सालों की खोज और टीम वर्क शामिल है। इसकी तेज़ रफ्तार कहानी और इंटेलिजेंस ऑपरेशन एक के बाद एक पर ऐसे ट्विस्ट लेकर आती है, कि आप अंत तक इसे देखे बिना रह नहीं पाएंगे।

5. Dahaad (Amazon Prime Video)

Dahaad में सोनाक्षी सिन्हा एक सशक्त पुलिस अफसर के रोल में हैं नज़र आयीं हैं, जो महिलाओं की रहस्यमयी मौतों के पीछे छिपे सीरियल किलर की तलाश में हैं, जो उन्हें आत्महत्या जैसा बना कर मार रहा है। विजय वर्मा के किरदार की परतें धीरे-धीरे खुलती हैं, जो दर्शकों को अंदर तक झकझोर देती हैं।

6. Human (Disney+ Hotstar)

Human एक मेडिकल थ्रिलर है जिसमें शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी ने दवा कंपनियों और डॉक्टरों की मिलीभगत से चल रहे खतरनाक क्लीनिकल ट्रायल्स की पोल खोली है। शो मानवीय लालच और नैतिकता की सीमा को चुनौती देता है, जो इसे डरावना और सोचने पर मजबूर करने वाला बनाता है।

7. Kaala Paani (Netflix)

Kaala Paani एक सर्वाइवल ड्रामा है जिसमें अंडमान और निकोबार द्वीप पर फैली एक रहस्यमयी बीमारी से जूझ रहे लोग अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं। इस शो की सिनेमैटोग्राफी और मानवीय जद्दोजहद को दर्शाने का तरीका इसे अलग मुकाम पर ले जाता है।

8. The Night Manager (Disney+ Hotstar)

The Night Manager में आदित्य रॉय कपूर एक होटल के नाइट मैनेजर हैं, जो धीरे-धीरे एक इंटरनेशनल आर्म्स डीलर (अनिल कपूर) की खतरनाक दुनिया में घुसते हैं। यह हाई-स्टेक स्पाई ड्रामा स्टाइल और सस्पेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जिसकी कहानी आपको पलटने नहीं देगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageSamsung Galaxy A27 रिव्यू: 5 चीज़ें जो अच्छी लगीं और 4 जो और बेहतर होनी चाहिए थीं

Samsung की Galaxy A-सीरीज़ हमेशा से तीन बातों पर टिकी रही है, साफ़-सुथरा सॉफ़्टवेयर एक्सपीरियंस, भरोसेमंद कैमरे और लंबे समय तक मिलने वाला सॉफ़्टवेयर सपोर्ट। नया Galaxy A27 भी इसी सोच को आगे बढ़ाता है और इसमें पहले से बेहतर डिज़ाइन, एक मॉडर्न पंच-होल डिस्प्ले, Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और बॉक्स से …

Image43 इंच से 50 इंच तक, ₹30,000 से कम में बेस्ट 4K QLED Smart TV – खरीदने से पहले देखें पूरी गाइड

QLED Smart TV का नाम सुनते ही कुछ साल पहले तक दिमाग में ₹60,000 से ₹70,000 वाला बजट आता था। क्वांटम डॉट वाली वो चमकदार, गहरी रंगत सिर्फ महंगे टीवी की पहचान मानी जाती थी। लेकिन 2026 में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज ₹30,000 से कम में आपको न सिर्फ 4K QLED स्क्रीन …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products