Home न्यूज़ Lenovo Z6 Pro हो सकता है 5G सपोर्ट और 100MP कैमरे से...

Lenovo Z6 Pro हो सकता है 5G सपोर्ट और 100MP कैमरे से साथ अप्रैल महीने में लांच

0
Lenovo Z6 Pro
Source: Pocketnow

Lenovo के वाईस प्रेसिडेंट ने आने वाली डिवाइस Lenovo Z6 Pro से जुडी जानकारी को Weibo पर साझा किया है की डिवाइस में पीछे की तरफ 100MP कैमरा दिया जायेगा। यह कैमरा सेटअप लेनोवो ने MWC 2019 में भी पेश किया था।

क्वालकॉम ने पहले ही कहा था की आने वाले समय में आपको 64MP और 100MP कैमरे वाली डिवाइस देखने को मिलेगी और लगता है लेनोवो 100MP वाले डिवाइस को जल्द ही पेश करेगा। इसके अलावा यह भी रिपोर्ट सामने आ रही है की डिवाइस में आपको 5G सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy S10 में कैसे करे Google Pixel Camera का इस्तेमाल?

Lenovo Z6 Pro के फीचर

इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप ही कहा जा सकता है जिसमे आपको 100MP इमेज आउटपुट मिलेगा। Lenovo ग्रुप के वाईस प्रेसिडेंट Chang Cheng ने Lenovo Z6 Pro की इमेज को पोस्ट किया है जिसके साथ 100MP या बिलियन पिक्सेल लिखा गया है। तो कहा जा सकता है की यह डिवाइस नया ट्रेंड शुरू कर सकती है।

इसके साथ ही यह डिवाइस हाइपर वीडियोग्राफी कैपबिलिटी का सपोर्ट भी दे सकता है। तो जैसा की Nokia 9 Pure View 5 कैमरा सेंसर के साथ, OPPO और Huawei 5x/10x ज़ूम सपोर्ट के साथ डिवाइस पेश कर रहे है उसी तरफ Lenovo भी 100MP के नए ट्रेंड की शुरुआत करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़िए: 48MP के साथ उपलब्ध साल 2019 के बेस्ट स्मार्टफोन

क्वालकॉम ने हाल ही में बताया था की उनकी लेटेस्ट चिपसेट 192 मेगा-पिक्सेल तक का सपोर्ट दे सकती है और जिस तरफ स्मार्टफोन मेकर मेगापिक्सेल बढ़ाते जा रहे है तो काफी आकर्षक होने वाला है। तो डिवाइस से जुडी अन्य आधिकारिक अपडेट के लिए पढ़ते रहिये।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version