अब होगा कुछ ऐसा देखते रह जाओगे Lava टीज़र सामने आया, नया स्मार्टफोन यूनिक डिज़ाइन के साथ जल्द मचाएगा बाजार में धूम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava ने हाल ही में अपना Blaze Duo 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था और अब कंपनी फिर एक नए स्मार्टफोन के साथ धूम मचाने वाली है। हाल ही में कंपनी ने एक टीज़र पेश किया है, जिसे देख कर समझ आ रहा है, कि फिर एक बार कंपनी काफी किफायती कीमत पर एक और नए यूनिक फीचर वाला स्मार्टफ़ोन पेश कर सकती है। आगे इस नए Lava स्मार्टफोन टीज़र के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iOS के लिए नए Whatsapp फीचर्स रोलआउट, AR इफेक्ट्स और नए बैकग्राउंड के साथ मिलेगा डॉक्यूमेंट स्कैन फीचर भी

नया Lava स्मार्टफोन टीज़र आया सामने

कंपनी ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने आगामी स्मार्टफोन का टीज़र साझा किया है। कंपनी ने फ़ोन का नाम साझा नहीं किया है, लेकिन कैप्शन में “Ab hoga kuch aisa, dekhte reh jaoge! Coming Soon. #LavaMobiles #ProudlyIndian” मेंशन किया गया है, जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है, कि कंपनी फिर इस बार एक नए यूनिक फीचर के साथ सबको चौकाने वाली है।

टीज़र के माध्यम से साझा किये गये वीडियो में पतले बिज़्ज़ल्स के साथ एक पंच होल डिस्प्ले वाला फ़ोन नजर आ रहा है, जिसके बैक पैनल पर बायीं ओर एक यूनिक रेक्टैंग्युलर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा, जिसके चारों तरफ लाइट स्ट्रिप दी जा सकती है। टीज़र के अनुसार इस फ़ोन में LED फ़्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है।

कंपनी ने इससे सम्बंधित आधिकारिक तौर पर अन्य कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कैमरा मॉड्यूल की बॉर्डर पर मौजूद लाइट स्ट्रिप RGB लइटेनिंग को सपोर्ट कर सकती है, और इसका उपयोग मैसेज या कॉल्स नोटिफिकेशन के लिए या रिमाइंडर अलर्ट के लिए किया जा सकता है, जिसे आप अलग अलग तरह से सेट कर सकते हैं।

फ़िलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन टीज़र से अंदाजा लगया जा सकता है, कि कंपनी इसे जल्द ही भारतीय बाजार में पेश कर सकती है, LED स्ट्रिप के अलावा इसमें और कौनसे नए फीचर्स को शामिल किया जाता है, और कंपनी इसे किस कीमत पर पेश करेगी ये जानकारी जल्द ही सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: Xiaomi Pad 7 इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील, इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा अगले महीने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageAndroid 17 में दिखा नया फीचर, Pixel फोन अब पहले जैसे नहीं रहेंगे

Google ने Android 17 Beta 4 जारी किया है, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ एक छोटे अपडेट की नहीं लगती। ऊपर से सब कुछ सामान्य दिखता है, लेकिन अंदर कुछ ऐसा सामने आया है जिसने टेक दुनिया में हलचल बढ़ा दी है। ऐसा लग रहा है कि Google आने वाले Pixel फोन के साथ कुछ …

Discuss

Be the first to leave a comment.