Kurukshetra OTT Release: गुलज़ार साहब की कविताओं संग इस OTT पर शुरू होगा सबसे बड़ा धर्मयुद्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

महाभारत को आपने टीवी सीरियल, फिल्मों और रंगमंच पर कई बार देखा होगा। लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है। एक OTT प्लैटफॉर्म अपनी पहली animated mythological series Kurukshetra लेकर आ रहा है। ये धर्मभूमि का युद्ध आपको एक नए अंदाज़ में दिखाएगी और अक्टूबर में रिलीज़ होगी। सवाल यह है कि क्या Kurukshetra OTT Release सिर्फ एक और रीटैलिंग होगी, या वाकई ऐसा नया दृष्टिकोण लाएगी जो हमें सोचने पर मजबूर कर दे?

ये पढ़ें: OTT Release This Week: राजनीकांत की Coolie से लेकर Saiyaara तक इस हफ्ते आएंगे कई धमाकेदार फिल्में व शो

सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई नहीं

मेरी राय में, कुरुक्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत इसकी नैतिक जटिलता (moral complexity) होगी। अक्सर महाभारत को अच्छाई बनाम बुराई के चश्मे से देखा जाता है। लेकिन यहां धर्म का विजयी होना, और ईश्वर का हमेशा धर्म के साथ होना, यही सबसे बड़ी चीज़ सीखने और देखने को मिलती है। इस नयी सीरीज़ Kurukshetra को Netflix एक अलग अंदाज़ में उतारने की तैयारी में है। यहां इस बार हर किरदार की परतें खुल सकती है, जैसे नायक भी गलतियाँ करेंगे और खलनायक भी इंसानी जज़्बातों से भरे नज़र आएंगे। यही शायद इसे बाकी adaptations से अलग बनाता है।

ये शो 10 अक्टूबर को रिलीज़ किया जायेगा।

Gulzar की कविताओं से सजी एनिमेटेड दुनिया

इस शो की एक और खासियत है कि इसमें महान कवि और गीतकार गुलज़ार साहब (legendary lyricist Gulzar) की लिखी कविताएं होंगी। सोचिए, एनिमेटेड विज़ुअल और साथ में बैकग्राउंड में गुलज़ार साहब के छंद, उन्हीं की आवाज़ में, ये कॉम्बिनेशन इसे एक नया कलात्मक स्तर देगा।

Kurukshetra OTT Release: क्यों अलग होगा ये एनिमेटेड शो

इसके बनाने वाले अनु सिक्का और डायरेक्टर उजान गांगुली ने इसे दो पार्ट्स में बांटा है, हर पार्ट में 9 एपिसोड होंगे। हर एपिसोड 18 प्रमुख योद्धाओं में से एक की नज़र से कहानी दिखाएगा। यानि ये सिर्फ युद्ध की गाथा नहीं, बल्कि आत्मा, कर्तव्य और विश्वासघात की गहराई तक जाने वाली यात्रा हो सकती है।

ये पढ़ें: Kajol और Twinkle का नया धमाका! जानिए कब और कहां देख पाएंगे ‘Two Much with Kajol and Twinkle’

क्या आपको देखना चाहिए?

मेरे हिसाब से, Kurukshetra on Netflix सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी गेम-चेंजर साबित हो सकती है। यह Mahabharata OTT release आधुनिक विजुअल्स और गहराई से कहानी बताने का अनोखा मेल होगा। अगर आप mythological shows के शौकीन हैं, या आपको थोड़ा मन को कुरेदने वाली कहानियाँ पसंद हैं, तो आपको ये शो ज़रूर देखना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageJune 2026 OTT Release – जून 2026 में OTT पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़

नया महीना आ गया है और इसके साथ OTT पर फिर से धमाका होने वाला है। अगर आप भी हर वीकेंड यही सोचते रह जाते हैं कि “नया क्या देखें”, तो June 2026 आपके लिए भर भर के कंटेंट लेकर आ रहा है। इस महीने कुछ फिल्में आपको क्राइम की अंधेरी दुनिया की सैर करवाएंगी, …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products