कुछ समय के ठहराव के बाद, भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी कार्बन ने अपना एक नया सस्ता स्मार्टफोन Karbonn K9 Kavach 4G लॉन्च किया है, जो कि प्रमुख डिजिटल भुगतान सेवाओं से लैस है।
इसके नाम ‘कवच’ से आप यह अंदाज़ा बिलकुल न लगाइये कि यह फोन पानी, धूल या खरोंच आदि से सुरक्षित है। बल्कि इसका ‘कवच’ नाम इसके सुरक्षित BHIM UPI ट्रांसक्शन एप्प के कारण रखा गया है जो कि फोन में पहले से इनस्टॉल है। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है जिसके द्वारा प्रमाणित और सुरक्षित रूप से यूपीआई भुगतान किया जा सकता है। (Read in English)
Karbonn K9 Kavach 4G की प्रमुख विशेषताएं
- फोन में औसत हार्डवेयर और एंड्रॉइड नोगाट सॉफ्टवेयर है।
- इसमें BHIM UPI एप्लिकेशन, आधार प्रमाणीकरण आदि जैसी कई सरकारी डिजिटल सेवाएं एकीकृत हैं।
- फोन में पीछे की ओर एक फ़िंगरप्रिंट सेंसर भी है।
यह भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेसिफिकेशन्स तथा अन्य जानकारियाँ इंटरनेट पर हुईं लीक
फोन में इस्तेमाल किया गया सॉफ़्टवेयर एंड्रॉइड नोगाट परआधारित है। दिलचस्प बात यह है कि BHIM ऐप के अलावा, इसका सॉफ्टवेयर कई अन्य सरकारी डिजिटल भुगतान सेवाओं को एकीकृत करता है, जिसमें e-KYC ,आधार प्रमाणीकरण, e-Gov सर्विस, फोनबुक द्वारा person-to-person ट्रांसक्शन्स, messenger एप्प्स में contextual payments, के साथ बिल भुगतान और उपयोगिता सेवाएं भी शामिल हैं।
फोन के हार्डवेयर की बात करें तो वह काफी साधारण है, जिसमें 5 इंच की HD डिस्प्ले, 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1GB रैम, 8GB इंटरनल स्टोरेज , 5MP फ्रंट और 5MP रियर कैमरा तथा 2300 mAh की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ, MicroSD card स्लॉट, Micro-USB, FM radio,और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।
Karbonn K9 Kavach 4G का मूल्य और उपलब्धता
कार्बन के 9 कवच 4G को ऑफ़लाइन खुदरा दुकानों पर 5,299 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Model | Karbonn K9 Kavach 4G |
Display | 5-inch, 720p HD |
Processor | 1.25GHz quad-core processor |
RAM | 1GB |
Internal Storage | 8GB (expandable up to 32GB) |
Software | Android Nougat |
Primary Camera | 5MP |
Secondary Camera | 5MP |
Battery | 2300 mAh |
Others | Dual SIM, 4G LTE, VoLTE, Fingerprint Sensor |
Price | 5,290 INR |
यह भी पढ़ें: भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार पर क्या रहा GST का प्रभाव? आइये जानें