Jolly LLB 3 में हंसी-ठहाकों से ज़्यादा चर्चा फीस की, जानिए अक्षय, अरशद में किसे कितना मिला

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बॉलीवुड फैंस के लिए खुशखबरी है कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी यानि जॉली 1 और जॉली 2 मिलाकर, जल्दी ही Jolly LLB 3 लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज़ डेट कन्फर्म हो चुकी है। 19 सितंबर 2025 को ये धमाकेदार courtroom drama थिएटर्स में दस्तक देने जा रहा है। इस बार कहानी किसान और नेता के बीच ज़मीन हड़पने के मुद्दे पर टिकी है, लेकिन असली मज़ा तब आएगा, जब पहली बार दोनों Jolly, यानि Akshay Kumar और Arshad Warsi को एक-दूसरे के खिलाफ केस लड़ते देखेंगे।

Jolly LLB 3 trailer ने पहले ही हलचल मचा दी है, और अब एक और चीज़ है, जिसकी चर्चा काफी ज़्यादा हो रही है, वो है इस फिल्म के अभिनेताओं या कलाकारों की फीस, जिसमें फर्क सुनकर फैंस दंग रह गए हैं।

ये पढ़ें: Kurukshetra OTT Release: गुलज़ार साहब की कविताओं संग इस OTT पर शुरू होगा सबसे बड़ा धर्मयुद्ध

Jolly LLB 3

Akshay vs Arshad: फीस का खेल

Jolly LLB 3 release date अब सिर्फ 3 दिन दूर है। लेकिन अब ये सिर्फ एक्टिंग या कोर्टरूम ड्रामा के लिए नहीं, बल्कि फीस के अंतर की वजह से भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए Akshay Kumar को 70 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है। वहीँ दूसरे मंझे हुए कलाकार Arshad Warsi को सिर्फ 4 करोड़ मिले हैं। इस फर्क को सुनकर आप दोनों की फैन फॉलोविंग या स्टारडम का अंदाज़ा लगा ही सकते हैं।

इनके अलावा सबके चहेते जज Saurabh Shukla को उनके रोल के लिए 70 लाख रुपए मिलने की खबरें हैं। वहीँ दोनों एक्ट्रेस यानि Huma Qureshi जो अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाएंगी उन्हें 2 करोड़ और Amrita Rao, जो अरशद वारसी की पत्नी का किरदार अदा करेंगी, उनकी फीड 1 करोड़ है।

ये पढ़ें: Kajol और Twinkle का नया धमाका! जानिए कब और कहां देख पाएंगे ‘Two Much with Kajol and Twinkle’

Jolly LLB 3 : स्टारकास्ट और एडवांस बुकिंग

Subhash Kapoor द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में पुरानी टीम भी लौट रही है। Saurabh Shukla बतौर जज, और Huma Qureshi व Amrita Rao अपनी-अपनी भूमिकाओं में नज़र आएंगी।
Jolly LLB 3 advance booking की रिपोर्ट्स भी ज़बरदस्त आयी हैं। पहले ही दिन करीब 20 हज़ार टिकट बिक चुके हैं और कमाई 2 करोड़ के आसपास पहुँच चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म double digit box office opening से कम नहीं करेगी।

ये पढ़ें: BookMyShow इन कार्ड धारकों को दे रहा VIP लाउंज, स्पेशल फ़ूड सर्विस जैसी सुविधाएं

अब असली सवाल ये है कि क्या क्या Akshay की स्टार पावर और मोटी फीस इस बार जीत जाएगी, या Arshad का देसी अंदाज़ दर्शकों के दिल चुरा लेगा? इन दोनों की अदायगी में क्या दर्शकों को ज़्यादा पसंद आता है, ये मसला तो 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर इस कोर्टरूम क्लैश में ही सुलझेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Smartprix StaffSmartprix Staff
The SM Staff team consists of tech-savvy writers and editors adept at simplifying complex tech into easily understandable information.



Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageE20 petrol से माइलेज और इंजन की टेंशन? ₹15 लाख से कम में ये 5 Electric Cars हैं बेहतर विकल्प

best electric cars under 15 lakh – पिछले कुछ महीनों से E20 petrol हर तरफ चर्चा में है। कई गाड़ी मालिकों की शिकायत है कि E20 आने के बाद उनकी कार की माइलेज गिर गई है, तो कुछ लोगों को अपने पुराने इंजन को लेकर चिंता सता रही है, खासकर उन गाड़ियों को लेकर जो …

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Discuss

Be the first to leave a comment.