BookMyShow इन कार्ड धारकों को दे रहा VIP लाउंज, स्पेशल फ़ूड सर्विस जैसी सुविधाएं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

BookMyShow से किसी भी लाइव इवेंट को बुक करने वालों के लिए कंपनी एक बहुत बड़ी खुशखबरी लायी है। भारत में अब लाइव एंटरटेनमेंट सीज़न और भी धमाकेदार होने वाला है। देश की सबसे बड़ी टिकटिंग और लाइव इवेंट प्लेटफ़ॉर्म BookMyShow ने RuPay (National Payments Corporation of India का घरेलू कार्ड नेटवर्क) के साथ सालभर की एक एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की है। इस डील के तहत RuPay कार्डधारकों को देश के सबसे पॉपुलर म्यूज़िक फेस्टिवल्स और ग्लोबल लाइव इवेंट्स में पहले और प्रीमियम तरीके से एंट्री मिलेगी।

इस साझेदारी के ज़रिए यूज़र्स को Sunburn 2025, Lollapalooza India 2026 और Bandland 2026 जैसे मेगा इवेंट्स में exclusive VIP event access in India दिया जायेगा। इसके अलावा सालभर में होने वाले कई बड़े कॉन्सर्ट्स और लाइव शो में भी RuPay यूज़र्स के लिए खास अनुभव होंगे।

ये पढ़ें: Saiyaara से पहले ये 10 फिल्में बनीं डेब्यू सुपरस्टार्स का टर्निंग पॉइंट – OTT पर कहां देख सकते हैं, जानिए

VIP एंट्री और प्री-सेल टिकट सिर्फ RuPay कार्डधारकों के लिए।

BookMyShow और RuPay की साझेदारी के बाद, RuPay कार्डधारकों को कई लाभ मिलेंगे। इन बेनिफिट्स में शामिल हैं early pre-sale tickets for concerts, एक्सक्लूसिव टिकटिंग ज़ोन, VIP लाउंज, क्यूरेटेड फूड और बेवरिज ऑप्शन, स्पेशल मर्चेंडाइज़ और ऑन-ग्राउंड fast lane top-ups जैसी सुविधाएं। इसका मतलब यह है कि RuPay कार्ड यूज़र्स बिना लंबी कतारों में खड़े हुए, आसानी से अपने पसंदीदा इवेंट्स का मज़ा ले पाएंगे।

NPCI का कहना है कि इस डील का मक़सद सिर्फ पेमेंट को आसान बनाना नहीं, बल्कि BookMyShow RuPay benefits के ज़रिए कस्टमर को रिवॉर्डिंग और यादगार अनुभव देना भी है। बड़े इवेंट्स पर RuPay के आकर्षक एक्सपीरियंस ज़ोन भी बनाये जायेंगे, जहां यूज़र्स रिलैक्स कर सकेंगे और प्रीमियम सर्विस का आनंद ले सकेंगे।

BookMyShow पहले भी HSBC, Kotak Mahindra Bank और MasterCard जैसे पार्टनर्स के साथ इस तरह के प्रीमियम एक्सपीरियंस दे चुका है। ये नया Live Events Passport, डिजिटल और ऑन-ग्राउंड दोनों टचप्वॉइंट्स को जोड़कर एक काफी अलग और अनोखा एंटरटेनमेंट पैकेज पेश करेगा।

ये पढ़ें: 15 अगस्त की सुबह सूरज से पहले जाग उठेगा सिनेमाघर – Coolie की टक्कर War 2 से तय

भारत में लाइव इवेंट मार्केट तेज़ी से बढ़ रहा है और खासकर युवा जनता डिजिटल-फर्स्ट ऑडियंस पर्सनलाइज़्ड और इमर्सिव इवेंट एक्सपीरियंस चाहती है। RuPay–BookMyShow जैसी पार्टनरशिप न केवल टिकट सेल्स बढ़ाती हैं, बल्कि ब्रांड लॉयल्टी को भी मज़बूत करती हैं। आने वाला फेस्टिवल सीज़न RuPay कार्डधारकों के लिए एक सुनहरा मौका है, जिससे वो VIP अंदाज़ में म्यूज़िक और एंटरटेनमेंट का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

Discuss

Be the first to leave a comment.