JioBook : Jio का पहला लैपटॉप भारत में लॉन्च, आपके स्मार्टफोन से भी कम है इसकी कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने अपना पहला लैपटॉप भारत में दिवाली से ठीक पहले लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी घोषणा 1 अक्टूबर 2022 को दिल्ली में शुरू हुए IMC (India Mobile Congress) में कर दी थी, लेकिन इसकी सेल आज यानि 21 अक्टूबर से शुरू हुई है। इससे पहले ये केवल री-सेलर यानि विक्रेताओं के लिए Government e-Marketplace (Gem) पर उपलब्ध था। लेकिन अब ये सभी के लिए Reliance Digital की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां आप इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन विस्तार से जान सकते हैं।

ये पढ़ें: Netflix ने किया बेड़ा गर्क; अब पासवर्ड शेयर करने पर कटेगी जेब

JioBook की कीमतें और उपलब्धता

Reliance Jio के JioBook को भारत की आम जनता 15,799 रूपए की कीमत पर खरीद सकती है। ये Reliance Digital की वेबसाइट पर उपलब्ध है। हालांकि इससे पहले GeM पर री-सेलरों के लिए इसकी कीमत 19,500 रूपए थी।

इसके अलावा इसे आप Axis, Kotak, ICICI, HDFC, AU, INDUSIND, DBS, Yes बैंकों के कार्डों के साथ खरीदेंगे, तो इस पर 10% और डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी कीमत 14,200 रूपए होगी। तो कुल मिलाकर आपको ये एंट्री-लेवल लैपटॉप एक स्मार्टफोन से भी कम दाम में मिल रहा है।

JioBook लैपटॉप

लेकिन इसे सेट अप करने के लिए आपको नज़दीकी Jio स्टोर जाकर सिम नंबर के साथ KYC करवानी होगी, तभी इसमें मौजूद इनबिल्ट-सिम कार्ड को आप इस्तेमाल कर पाएंगे।

ये पढ़ें: Diwali Wish scam : कहीं आपको भी तो नहीं मिला दिवाली का ये मैसेज, ज़रा बचके ! चीनी कंपनियां चुरा रहीं बैंक डिटेल

JioBook स्पेसिफिकेशन

JioBook में 11.6-इंच की HD डिस्प्ले (1366×768 पिक्सेल) के साथ मिलेगी। इसमें कंपनी ने Qualcomm का Snapdragon 665 चिपसेट दिया है, और ग्राफ़िक्स के लिए यहां Adreno 610 GPU मौजूद है। इसमें आपको 2GB और 32GB क़ी eMMC स्टोरेज मिलती है। हालांकि आप मेमोरी को कार्ड के साथ 128GB तक बढ़ा सकते हैं। ये लैपटॉप Windows OS पर नहीं बल्कि JioOS पर काम करता है। साथ ही इसमें गर्मी को नियंत्रित रखने के लिए कूलिंग सिस्टम भी है।

JioBook में 5,000mAh की बैटरी मिलती है और कंपनी का कहना है कि ये 8 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। आपको इसमें एक 4G सिम कार्ड भी मिलेगा, जो इसमें पहले से मौजूद या इन-बिल्ट है इसी को आप लैपटॉप में इंटरनेट कनेक्शन के लिए भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके अलावा इसमें HDMI पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi सपोर्ट, 3.5मम ऑडियो जैक और 2MP का वेब कैम है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageReliance Jio का बड़ा धमाका; जल्द आ रहे हैं Jio TV, JioBook Laptop और Jio Tablet

कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी Reliance Jio, अपनी पहली स्मार्ट टीवी और अपने पहले किफायती टेबलेट और लैपटॉप पर काम कर रही है। अब अगर अफवाहें उड़ी हैं, तो कुछ तो ज़रूर होगा। हालांकि कंपनी की तरफ से कोई चर्चा नहीं है। बताया जा रहा है …

ImageJioBook, Jio का किफ़ायती लैपटॉप लॉन्च हुआ, कीमतें 20,000 से भी कम

Jio के लैपटॉप यानि JioBook के बारे में हम काफी समय से सुनते आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच Jio के 5G लॉन्च के ठीक बाद, चुपचाप अपना किफ़ायती लैपटॉप JioBook लॉन्च करके सबको चौंका दिया है। JioBook भारत के सरकारी वेबसाइट government’s emarketplace (GeM) पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस लैपटॉप की कीमत …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.