JioBharat Safety-First लॉन्च: ₹799 में ऐसा फोन जो बच्चों और बुजुर्गों की ‘डिजिटल सुरक्षा कवच’ बनेगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में डिजिटल सुरक्षा और कनेक्टिविटी को और आसान बनाने के मिशन पर, Reliance Jio ने India Mobile Congress (IMC) 2025 में अपना नया JioBharat Safety First Phone लॉन्च किया है। सिर्फ ₹799 से शुरू होने वाला ये फोन अब केवल कॉल करने के लिए नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सुरक्षा के लिए बना है।

ये पढ़ें: 7500mAh बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ 35,000 तक की कीमत में लॉन्च हो सकता है ये फोन, स्पेक्स लीक

सस्ती कीमत में स्मार्ट सुरक्षा – JioBharat का नया अवतार

JioBharat फोन की Safety-First capability चार मुख्य खूबियों पर टिकी है – Location Monitoring, Usage Manager, Phone & Service Health, और Always Available मोड।

Location Monitoring से परिवार अपने प्रियजनों की लोकेशन पर नज़र रख सकते हैं। जबकि Usage Manager माता-पिता को यह तय करने देता है कि कौन कॉल या मैसेज कर सकता है।

इसका Phone Health फीचर फोन की बैटरी और नेटवर्क स्ट्रेंथ की जानकारी देता है ताकि कनेक्टिविटी कभी न टूटे। वहीं, Always Available मोड में सात दिन तक का बैटरी बैकअप मिलता है।

JioBharat Safety First Phone में JioThings app integration और JioBharat connectivity apps का सपोर्ट भी है, जिससे Android और iOS दोनों यूज़र्स आसानी से कई JioBharat डिवाइस एक साथ ट्रैक और मैनेज कर सकते हैं। साथ ही ये फीचर खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए real-time digital safety सुनिश्चित करता है।

ये फोन मॉनिटरिंग और यूसेज मैनेजमेंट टूल्स के साथ आता है, जिसकी बैटरी सात दिन तक चलती है। साथ ही ये JioThings app के ज़रिए Android और iOS दोनों तरह के डिवाइसों से इसे रिमोट ट्रैक और मैनेज किया जा सकता है।

Reliance Jio Infocomm के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा, “जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी और जीवन आगे बढ़ रहे हैं, परिवार के हर सदस्य, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, को एक दूसरे से जुड़े रहने की ज़रूरत भी बढ़ती जा रही है।”

उन्होंने India Mobile Congress में बताया कि ये फोन अब केवल ₹100 में बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

ये पढ़ें: 8,000 से भी कम में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ ये फोन

कीमत और उपलब्धता

₹799 से शुरू होने वाला JioBharat phone price in India इसे हर घर की पहुंच में लाता है। Jio digital safety phone अब हर परिवार को स्मार्ट, सुरक्षित और कनेक्टेड रखने के लिए तैयार है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

ImageVivo S2 की पूरी स्पेक शीट लीक: 8mm से पतली बॉडी, 7,050mAh बैटरी और रग्ड फोन जैसी सुरक्षा

Vivo भारत में S2 लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के अब तक आए ऑफिशियल टीज़र में सारा ज़ोर फोन के डिज़ाइन पर रहा है, लेकिन टिपस्टर संजू ने इसकी पूरी स्पेक शीट सामने रख दी है। लीक के अनुसार S2 में कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो अलग से ध्यान खींचते हैं, और कुछ …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.