Reliance Jio ने आज भारत में आया फ़ीचर फ़ोन JioBharat B1 लॉन्च किया है। Jio और Karbonn की साझेदारी में JioBharat V2 और K1 के बाद आने वाला ये तीसरा फ़ोन है। इसे Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट है और साथ ही Amazon पर भी इसकी सेल जल्दी शुरू होगी।
ये पढ़ें: Oppo Find N3 Flip भारत में 94,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च
JioBharat B1 की कीमतें और उपलब्धता
JioBharat B1 की कीमत 1,299 रुपए है और ये केवल काले रंग में उपलब्ध होगा। Amazon और Jio के अलावा आप इसे Jio स्टोरों से ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं।
JioBharat B1 स्पेसिफिकेशन
JioBharat B1 में रियर पैनल पर आपको ऊपर की तरफ काले और नीचे ग्रे-नीले शेड के साथ ड्यूल टोन फिनिश मिलती है। इसमें एक ही रियर कैमरा है और सामने की तरफ 2.4-इंच की स्क्रीन है। इसके नीचे बड़ा नंबर पैड मौजूद है। इस स्क्रीन पर JioCinema और JioSaavn ऐप द्वारा आप म्युज़िक सुन सकते हैं और वीडियो भी देख सकते हैं। इसके अलावा UPI पेमेंट्स के लिए इसमें JioPay ऐप सपोर्ट भी मिलेगा।
JioBharat B1 में 2000mAh की बैटरी है। इस फ़ीचर फ़ोन में आप अलग अलग भारतीय भाषाओं में स्पोर्ट्स, वीडियो और फिल्में देख सकते हैं। साथ ही इसमें पढ़ने के लिए भी 23 भाषाओँ का सपोर्ट है।
इस स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने के लिए आपको Jio सिम की ज़रुरत होगी (पुरानी या नयी) और 123 रुपए का रिचार्ज करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।