जून में आ रहा है टच स्क्रीन और एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला Jio Phone 3; कीमत होगी बहुत कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इंडियन मार्किट में 2 साल पहले रिलायंस द्वारा जिओ सर्विस लांच करने के बाद पुरे टेलिकॉम सेक्टर की शक्ल ही बदल गयी है। कंपनी ने जिओ सिम सर्विस से आगे पढ़ते हुए अपने दो फोन Jio Phone और Jio Phone 2 को भी लांच किया था जो काफी लोकप्रिय साबित हुए है। अब खबर सामने आ रही है की कंपनी इसी साल की पहली छमाई में Jio Phone 3 को भी लांच करने के लिए पूरी तरह तैयारी कर चुकी है।

जहाँ पर Jio Phone एक फीचर फोन था वही पर Jio Phone 2 में आपको qwerty कीपैड देखने को मिलता है। लेकिन Jio Phone 3 अपने पिछले साथियों से काफी अलग होगा क्योकि यहाँ पर आपको टच स्क्रीन, एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है और वो भी काफी कम कीमत में। तो चलिए नज़र डालते है Jio Phone 3 से जुडी जानकारी पर:

यह भी पढ़िए: Redmi Go की डिटेल्स आई सामने; हो सकता है 5000 रुपए से कम कीमत में लांच

Jio Phone 3 के ख़ास फीचर

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Jio Phone 3 में आपको 5-इंच की टच स्क्रीन देखने को मिल सकती है। फ़ोन में आपको 2GB रैम और 64GB स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है जिसको आप माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते है।

फोटोग्राफी के जुड़े स्पेसिफिकेशन भी सामने आये है की यहाँ पर आपको 5MP का रियर कैमरा सेंसर तथा 2MP का फ्रंट कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है। यहाँ पूरी उम्मीद है की डिवाइस में आपको एंड्राइड गो ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है लेकिन KaiOs के 4G फीचर फ़ोन सपोर्ट वाला वर्जन भी देखने को भी मिल सकता है।

यहाँ पर सबसे खास बात है की डिवाइस को 5,000 रुपए से भी कम कीमत में लांच किया जायेगा जो इसके पिछले दोनों फ़ोनों की तुलना थोडा ज्यादा है लेकिन जिओ हर बार की तरह यहाँ भी आपकी कैश-बैक ऑफर उपलब्ध कराएगा। Jio Phone 3 आपको जून महीने के अंत में रिलायंस स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Jio Phone 3 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Jio Phone 3
डिस्प्ले 5-इंच फुल स्क्रीन डिस्प्ले
प्रोसेसर –
रैम 2GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड गो OS / KaiOS
रियर कैमरा 5MP
फ्रंट कैमरा 2MP
अन्य 4G VoLTE, Wi-Fi, Wi-Fi Hotspot, 3.5mm ऑडियो जैक
बैटरी –
कीमत अभी घोषित नहीं

 

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

ImageReliance Jio 5G स्मार्टफोन हो सकता है सिर्फ 2,500 रुपए की कीमत में लांच, रिपोर्ट

Jio 5G की घोषणा के साथ ही कंपनी ने किफायती फ़ोनों के लिए गूगल के साथ अपनी साझेदारी की बात जब से सामने रखी है तब से ही Reliance के सस्ते 5G फ़ोनों से जुडी काफी अफवाहें सामने आ रही है। जुलाई के बाद से ही कुछ रिपोर्ट सामने आई थी की यह डिवाइस 4,000 …

ImageJio ने पेश किया नया 2020 Happy New Year ऑफर; मिलेगी 1 साल के लिए अनलिमिटेड सर्विस

जिओ ने टेलिकॉम सेक्टर में जब से कदम रखा है तभी से काफी ज्यादा मुकाबले का माहोल बना हुआ है। चाहे बात हो फ्री सर्विस की, चाहे डाटा प्राइस की सभी में बहुत ही ज्यादा कटौती देखने को मिली थी। इसके साथ साल के अंत में IUC चार्ज की वजह से टेलिकॉम सेक्टर में कुछ …

Imagee-SPRINTO G1 भारत में लॉन्च, लाख से कम में 130KM रेंज वाला फैमिली ई-स्कूटर, जानें इसकी खासियत और कीमत

एक नज़र में : अब तक डिलीवरी फ्लीट के लिए स्कूटर बनाने वाली कंपनी e-SPRINTO ने परिवारों के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर G1 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात इसकी बैटरी है, जिसे आप स्कूटर से निकालकर घर पर करीब 4.5 घंटे में चार्ज कर सकते हैं। लेकिन इसकी डिलीवरी 1 जनवरी 2027 से …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.