Jio ने 2023 के स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर अपने यूज़र्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। कंपनी का ये नया प्लान प्रीपेड है और इसे Jio Independence Day Offer 2023 के नाम के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 2,999 रुपए है। हालांकि Jio का Independence Day प्लान पिछले साल भी आया था, लेकिन उसके मुकाबले, इस साल के प्लान में मिलने वाली सर्विसें अलग हैं।
ये पढ़ें: 35,000 रूपए में उपलब्ध बेस्ट स्मार्टफोन (Best smartphone under 35000)
Jio Independence Day Offer 2023
Jio Independence Day Offer 2023 एक प्रीपेड है, जिसे आप 2,999 रुपए देकर रिचार्ज करवा सकते हैं। इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रति दिन 2.5GB डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोज़ाना 100 SMS की सर्विस मिलेगी। इसके अलावा Jio की सभी ऐप्स (JioCinema, JioTV और JioCloud ) भी आप मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेकिन इस ऐप के साथ केवल इतना ही नहीं, बल्कि और भी कुछ ऑफर दिए जा रहे हैं। जैसे कि इस रिचार्ज को करवाने पर आपको Swiggy पर 249 रुपए से ऊपर का कुछ भी खरीदने पर 100 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा, Yatra ऐप से कहीं आने-जाने की हवाई जहाज़ की टिकट बुक करने पर 1,500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Yatra से होटल बुकिंग करने पर भी 15% (अधिकतम 4,000 रुपए) की छूट मिलेगी। Ajio से 1,000 रुपए की शॉपिंग करने पर 200 रुपए की छूट मिलेगी Reliance Digital से भी होम एप्लायंस खरीदने पर 10% की छूट दी जाएगी।
हालांकि 2023 के इस प्लान के मुकाबले में 2022 में Hotstar का 1 साल का सब्सक्रिप्शन भी मिला था, जो इस बार यहां नहीं दिया गया है और इसका कारण तो ज़ाहिर है। जब कंपनी अपने JioCinema ऐप को अन्य OTT ऐप्स की तुलना में खड़ा कर रही है और उसका सब्सक्रिप्शन प्लान भी घोषित कर चुकी है, तो अन्य किसी ऐप को बढ़ावा नहीं देगी। फिर भी इस ऐप में काफी कुछ मिल रहा है। विभिन्न वेबसाइटों से खुद खरीदने या बुकिंग करने पर कई ऑफर दिए जा रहे हैं और रोज़ाना 2.5GB हाई स्पीड डाटा भी है।
ये पढ़ें: Jio ₹296 vs Airtel ₹296 vs Vi ₹296 प्लान: जानें सबसे अधिक लाभ किसमें मिलेगा
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।