IRCTC डाउन हुआ, नहीं हो पा रही तत्काल टिकट बुक, लोगों ने अलग अलग अंदाज में ट्वीट कर दिखाया ग़ुस्सा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) एक रेलवे टिकट बुकिंग पोर्टल है, और ज्यादातर यात्री टिकट्स बुक करने के लिए इसी पोर्टल का उपयोग करते हैं, लेकिन आज गुरूवार को IRCTC की वेबसाइट और ऐप दोनों ही डाउन हो गए हैं, जिससे यात्री ट्रैन टिकट्स बुक नहीं कर पा रहे हैं, और लोगों की काफी परेशानी भी बढ़ गयी है। इसी के चलते, ऑनलाइन आउटेज को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट में भी एक बड़ा उछाल देखने को मिला है, लेकिन भारतीय रेलवे ने अभी तक आउटेज के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई है। IRCTC डाउन हुआ तो लोगों ने भी अलग अलग तरीकों से भारतीय रेलवे को सुनना शुरू कर दिया, आगे इस पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: अब होगा कुछ ऐसा देखते रह जाओगे Lava टीज़र सामने आया, नया स्मार्टफोन यूनिक डिज़ाइन के साथ जल्द मचाएगा बाजार में धूम

IRCTC डाउन हुआ

गुरूवार को IRCTC की वेबसाइट और ऐप सर्वर डाउन होने की खबरें तब तेजी से वायरल होने लगी जब लोगों ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए आक्रोश दिखाना शुरू किया। दिनभर से सर्वर डाउन होने की वजह से टिकट बुक करने में परेशानी बढ़ी है, और अब लोगों को फिर से लाइन में खड़े होने की वजह से परेहसनै होने लगी और भीड़ बभी काफी बढ़ने लगी।

एक यूजर ने हस्ते हुए ट्वीट किया, कि “irctc portal is down and showing downtime message during peak tatkal booking hours.😂” और साथ में पोर्टल की तस्वीर भी साझा की।

वहीँ दुसरे यूजर ने अपना आक्रोश दिखाते हुए ट्वीट के माध्यम से सरकार को खरी खोटी सुनना शुरू कर दी। यूजर ने ट्वीट में लिखा, कि “India is the largest IT hub in the world, yet it cannot fix a website. You can collect taxes but fail to provide proper services in return. What a shame! @IRCTCofficial @RailwaySeva @RailMinIndia #IRCTC #Down #Rail”

ये इस महीने की सर्वर में सबसे बड़ी खराबी है, और इससे सबसे ज्यादा नुक्सान उन यात्रियों को हुआ है, जो तत्काल में टिकट बुक करने के लिए बैठे हुए थे, और कुछ लोगों की टिकट बुक होनी की कन्फर्मेशन शो होने क बाद उन्हें लॉगआउट कर दिया गया और टिकट कैंसिल हो गया। इससे लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है, अब देखना ये है, कि भारतीय रेलवे इस पर कब प्रतिक्रिया दिखाता है, और इसे कब तक सही किया जायेगा।

ये पढ़ें: iOS के लिए नए Whatsapp फीचर्स रोलआउट, AR इफेक्ट्स और नए बैकग्राउंड के साथ मिलेगा डॉक्यूमेंट स्कैन फीचर भी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

Imageअब सिर्फ बोल कर होगा ट्रेन टिकट बुक, IRCTC पर इसका करें उपयोग

जिन लोगों को ट्रेन की टिकट बुक करने में समस्या होती है, उनके लिए IRCTC ने इस काम को और भी आसान कर दिया है। जब ऐप लॉन्च नहीं हुआ था तो लम्बी लाइन में लग कर टिकट बुक करना पड़ता था, लेकिन अब ऐप के माध्यम से घर बैठें ही टिकट बुक हो जाता …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.