iQOO Z7 5G: Dimensity 920 SoC, 64MP प्राइमरी कैमरा और 4500mAh बैटरी सपोर्ट के साथ भारत में हुआ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO Z7 5G स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च हो गया है। नवीनतम डिवाइस को पिछले साल लॉन्च हुए iQOO Z6 5G के सक्सेसर के रूप लॉन्च किया गया है। iQOO Z7 5G की कीमत 20,000 रुपये होने के अनुमान हैं। यह Redmi Note 12 5G, Realme 10 Pro 5G, POCO X5 5G, और बाजार में अन्य बजट फोन को टक्कट देगा। फोन Dimensity 920 SoC से लैस है। साथ ही इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप भी है।

यह भी पढ़े :- Samsung Galaxy F14 5G इस तारीख़ को भारत में देगा दस्तक, Flipkart लिस्टिंग से हुआ खुलासा

iQOO Z7 5G कीमत और उपलब्धता

iQOO Z7 5G के 6GB और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 19,999 रुपये हो सकती है। HDFC और ICICI बैंक ग्राहकों को फ्लैट 1,500 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी। भारत में स्मार्टफोन की बिक्री 21 मार्च दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।

iQOO Z7 5G स्पेसिफिकेशन

iQOO Z7 5G में 6.38-इंच AMOLED डिस्प्ले है जो FHD+ रेज़ॉल्यूशन और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट, 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसमें एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। स्मार्टफोन में एक बॉक्सी डिज़ाइन और एक आयताकार रियर कैमरा मॉड्यूल है। iQOO Z7 5G 6nm प्रक्रिया पर आधारित MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर से लैस है। यह 6GB और 8GB रैम विकल्पों में पेश किया गया है, दोनों में 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

iQOO Z7 5G में डुअल रियर कैमरे हैं। नवीनतम फोन में 64MP का ISOCELL GW3 प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। साथ ही इसमें 2MP का डेप्थ लेंस है और आगे की तरफ, डिवाइस में 16MP का सेल्फी स्नैपर है। स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और व्लॉग मूवी मोड सपोर्ट करता है।

स्मार्टफोन 4,500mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। iQOO Z7 5G में वाईफाई-6, डुअल सिम 5जी, यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी विकल्प हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- Realme 10 सीरीज़ में आ रहा है एक अन्य नया स्मार्टफोन, जानें इसकी ख़ास बातें

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Image21 मार्च को भारत में लॉन्च होगा iQOO Z7, AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 920 SoC से लैस होगा स्मार्टफोन

पिछले कुछ दिनों से iQOO के बजट फोन Z7 को लेकर अफवाहें काफ़ी तेज़ हो गयी हैं। ब्रांड ने भी भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के फीचर्स को टीज़ किया है और आज, कंपनी के भारतीय CEO के एक साक्षात्कार के माध्यम से, इस आगामी डिवाइस के बारे में जानकारी मिली हैं। iQOO …

Image21 मार्च को भारत में लॉन्च हो सकता है iQOO Z7 स्मार्टफोन, एक विज्ञापन द्वारा हुआ खुलासा

भारत में ब्रांड न्यू iQOO Z7 के लॉन्च की तारीख का खुलासा एक नवीनतम Google विज्ञापन के माध्यम से हुआ है। स्मार्टफोन भारत में 21 मार्च, 2023 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दे कि यह आगामी स्मार्टफोन iQOO Z6 का सक्सेसर होगा, जिसकी घोषणा पिछले साल अगस्त में 80W …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products