iQOO Z5 5G भारत में 120Hz रिफ्रेश रेट, 44W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ, लेकिन ये है एक बड़ी कमी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीन में लॉन्च करने के बाद Vivo की iQOO सीरीज़ का नया फ़ोन iQOO Z5 5G आज भारत में प्रस्तुत किया गया है। भारत में भी ये स्मार्टफोन चीनी वैरिएंट जैसे ही समान डिज़ाइन और फ़ीचरों के साथ आया है। इसमें आपको 5G सपोर्ट, पंच-होल कटआउट में 16MP का सेल्फी कैमरा, फुल एचडी+ डिस्प्ले, 44W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मिलते हैं। भारत में इसे दो स्टोरेज मॉडलों में लॉन्च किया गया है। आइये विस्तार से इसके फ़ीचरों पर एक नज़र डालते हैं।

ये पढ़ें: Realme Nazro 50A क्विक रिव्यु, फर्स्ट इम्प्रैशन

iQOO Z5 5G कीमतें और उपलब्धता

iQOO Z5 5G को आप भारत में 3 अक्टूबर से Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Great Indian Festival sale) में खरीद सकते हैं। भारत में इसके दो स्टोरेज वैरिएंट आये हैं, जिनकी कीमतें आप नीचे देख सकते हैं-

  • 8GB+128GB- 23,990 रूपए।
  • 12GB+256GB- 26,990 रूपए।

HDFC क्रेडिट / डेबिट कार्ड धारकों को इस फ़ोन की खरीद पर सीधे 1,500 रूपए का डिस्काउंट मिलेगा। Amazon कूपन के साथ भी आप 1,500 रूपए की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी ऑफर है।

iQOO Z5 5G भारत में लांच हुआ

iQOO Z5 5G स्पेसिफिकेशन

iQOO Z5 5G में आपको 6.67-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। लेकिन यहां इसमें एक बड़ी कमी है। इस कीमत पर बाज़ार में कई ब्रैंड आपको AMOLED डिस्प्ले ऑफर करते हैं, लेकिन Vivo ने इस फ़ोन में 20 हज़ार से ऊपर की कीमत पर भी AMOLED नहीं बल्कि LCD डिस्प्ले का उपयोग किया है।

इसके अलावा ये फ़ोन Qualcomm के स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट पर चलता है और साथ में परफॉरमेंस को और स्मूथ करने के लिए 12GB तक की LPDDR5 रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी गयी है। ग्राफ़िक्स के लिए यहां आपको Adreno 670 GPU मिलेगा।

Android 11 आधारित इस स्मार्टफोन में Vivo की कस्टमाइज्ड UI FunTouch OS मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, लीनियर मोटर के साथ 4D गेम वाइब्रेशन, VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम, जैसे फ़ीचर भी शामिल किये हैं।

iQOO Z5 में ट्रिपल रियर कैमरे मौजूद हैं जिनमें 64MP का मुख्य कैमरा (f/1.79) , 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस (f/2.2) और 2MP (f/2.4) का मैक्रो सेंसर शामिल हैं। फ़ोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.