iQOO 15R आ रहा है धमाल मचाने! 7600mAh बैटरी और 50 हजार से कम कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO भारत में अपने नए स्मार्टफोन iQOO 15R को लेकर अब पूरी तरह कमर कस चुका है। लगातार टीज़र के बाद अब Amazon माइक्रोसाइट से साफ हो गया है कि यह परफॉर्मेंस-फोकस्ड फोन 24 फरवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। खास बात यह है कि iQOO 15R सिर्फ पावर पर ही नहीं, बल्कि बैटरी और स्लिम डिज़ाइन के कॉम्बिनेशन पर भी बड़ा दांव लगाने वाला है।

7600mAh बैटरी, फिर भी 7.9mm की स्लिम बॉडी

iQOO ने कन्फर्म किया है कि iQOO 15R में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इस सेगमेंट में अभी तक कम ही फोनों में है। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 7.9mm रखी गई है। इसका मतलब साफ है कि यूज़र्स को भारी-भरकम फोन नहीं, बल्कि लंबा बैकअप देने वाला स्लिम डिवाइस मिलने वाला है।

50,000 रुपये से कम कीमत, OnePlus 15R से सीधा मुकाबला

Amazon माइक्रोसाइट से यह भी संकेत मिला है कि iQOO 15R की कीमत ₹50,000 से नीचे रखी जाएगी। इस रेंज में इसका सीधा मुकाबला OnePlus 15R जैसे फोनों से होगा।
दोनों ही फोन Snapdragon 8 Gen 5 पर आधारित होंगे, ऐसे में बैटरी, सॉफ्टवेयर और कैमरा एक्सपीरियंस ही असली फर्क तय करेगा।

iQOO की लाइन-अप में क्यों अहम है 15R?

अब तक iQOO की Neo सीरीज़ 40 हजार से नीचे और फ्लैगशिप 60 हजार से ऊपर रहती थी। iQOO 15 की कीमत लगभग 75 हजार होने के बाद बीच में एक खाली जगह बन गई थी। iQOO 15R उसी गैप को भरने के लिए लाया जा रहा है, ताकि 45–50 हजार रुपये में फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस दी जा सके।

सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस पर पूरा फोकस

iQOO 15R, Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ आएगा। कंपनी इसमें 4 बड़े Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है।
परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 5 के साथ Q2 ग्राफिक्स चिप और नेटवर्क स्टेबिलिटी चिप भी दी जाएगी। iQOO का दावा है कि फोन का AnTuTu स्कोर 35 लाख+ तक जा सकता है।

संभावित स्पेसिफिकेशन एक नजर में

लीक्स के अनुसार,

  • 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले (144Hz)
  • 16GB RAM तक, 512GB स्टोरेज
  • 100W फास्ट चार्जिंग
  • 200MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड, 32MP फ्रंट कैमरा
  • Silver-Blue और Dark Knight Black कलर ऑप्शन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products