Apple का बजट फ्रेंडली फोन iPhone SE 4 का लॉन्च हो सकता है रद्द ? जानिए क्या है वो कारण

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple के कई मॉडल्स मार्केट में आ चुके हैं। iPhone 14 सीरीज़ के आने के बाद सभी iPhone के कम कीमत वाले फ़ोन iPhone SE 4 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। iPhone SE 4 के 2024 तक मार्केट में दस्तक देने की खबरे हमारे सामने आ रही थी। अभी हाल ही में प्रख्यात Apple विशेषज्ञ (analyst) Ming-Chi Kuo ने अपने ट्विटर के माध्यम से जानकरी दी है कि कई कारणों से iPhone SE 4 के लॉन्च को रद्द किया जा सकता है।

यह भी पढ़े :- Flipkart पर 40,000 में मिल सकता है आपको iPhone 13, जानिए कैसे ?

iPhone SE 4 का लॉन्च इन कारणों से हो सकता है रद्द

Ming-Chi Kuo ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से iPhone SE 4 के लॉन्च को रद्द करने के मुख्य दो कारणों को उल्लेखित किया है। उनके अनुसार पहला कारण iPhone मिनी मॉडल और iPhone SE के पुराने मॉडल्स की लो शिपमेंट (Low Shipment) हो सकता है। उनका कहना है कि iPhone Mini मॉडल कुछ अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाया है, इसलिए कंपनी ने 14 सीरीज़ के साथ मिनी मॉडल को पेश नहीं किया है। कम्पनी ने उसकी जगह Plus मॉडल को लॉन्च किया गया था, लेकिन उसकी भी काफी कम मांग है। ऐसे में कंपनी को प्रो मॉडल को ज्यादा बढ़ावा देना पड़ा।

Ming-Chi Kuo के अनुसार दूसरा कारण फोन की बड़ी डिस्प्ले हो सकती है। iPhone SE 4 एक मिड रेंज फोन होगा और इसमें 6.1 इंच की बड़ी OLED स्क्रीन के कारण, फोन की लागत उससे अधिक हो जाएगी, जितनी एक SE वैरिएंट की होनी चाहिए। इसके अलावा लोगों को iPhone 13, 14 सीरीज़ की कीमतों के मुकाबले में, काफी कम कीमत में एक बड़ी डिस्प्ले और नए A16 चिपसेट के साथ एक काफी बेहतर iPhone मिल जायेगा, जिससे बाकी iPhones की सेल पर असर आ सकता है। परिणामस्वरूप, iPhone SE 4 के लॉन्च को रद्द किया जा सकता या 2024 तक टाला जा सकता है।

यह भी पढ़े :- क्रिसमस का शानदार तोहफा, मुफ़्त में मिलेगा Nothing Phone (1), जानिए कैसे

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageApple जल्दी ही लेकर आ रहा है 5G के साथ सबसे सस्ता iPhone; जानें लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन

iPhone SE 3 5G को अगले साल लॉन्च किया जाना है। आसार हैं कि तीसरी जनरेशन का ये iPhone SE, Apple की तरफ से सबसे सस्ता 5G iPhone हो, और अगर ऐसा होता है तो, इस बार कई Android फ़ोन यूज़र, iPhone की तरफ मुड़ सकते हैं। आइये आपको iPhone SE 3 के बारे में …

ImageiPhone 14 Max में मिलने वाले हैं ये फ़ीचर, भारत में इस कीमत पर हो सकता है लॉन्च ये नया iPhone

Apple इस साल के तीसरे क्वार्टर में नयी iPhone 14 सीरीज़ को लॉन्च करेगा, जो कि साल के सबसे बड़े फोन लॉन्च की सूची में शुमार है। लेकिन इस स्मार्टफोन सीरीज़ से जुड़ी अफवाहें अभी से सामने आने लगी हैं। हर साल की तरह, इस साल भी iPhone 14 में कई मॉडल सामने आ सकते …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Discuss

Be the first to leave a comment.