क्रिसमस का शानदार तोहफा, मुफ़्त में मिलेगा Nothing Phone (1), जानिए कैसे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone (1) 2022 के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोनों में से एक है। वर्तमान में फोन को आप फ्लिपकार्ट सेल से सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। इस शानदार फोन को आप फ्री में भी हासिल कर सकते हैं। क्रिसमस के माहौल को और रोचक बनाने के लिए Nothing CEO Carl Pei ने अपने ट्विटर फॉलोवर्स के लिए एक उपहार की घोषणा की है, उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट डालकर यह बताया है कि उनके कोई भी दो फॉलोवर्स इस ब्रांड न्यू Nothing Phone (1) को जीत सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप इस शानदार फोन के विजेता बन सकते हैं।

इसे भी देखे :- Realme 10 Pro रिव्यु: मिड-रेंज में एक और बेहतर विकल्प ?

कैसे जीते Nothing Phone (1) ?

ट्विटर पर कल रात, Nothing CEO Carl Pei ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि वो Nothing Phone (1) का गिव अवे कर रहे हैं और उनकी पोस्ट पर जिस फॉलोवर्स के कमेंट पर एक भी लाइक नहीं पाया जायेगा वह Nothing Phone (1) फोन का विजेता होगा। हालाँकि, ऐसा होना लगभग असम्भव है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो, वो व्यक्ति इस फ़ोन को जीत सकता है। इस ट्वीट के थोड़े समय बाद ही, CEO कार्ल पेई द्वारा एक प्लॉट ट्विस्ट (Plot Twist) के साथ एक और ट्वीट आया, जिसमें घोषणा की गयी कि, जिस फॉलोवर के कमेंट पर सबसे ज्यादा लाइक होंगे उसे भी Nothing Phone (1) फ्री में दिया जायेगा।

Nothing Phone (1) जीतने के लिए आपको CEO Carl Pei की पोस्ट पर कमेंट करना होगा और साथ ही इस बात को ध्यान में रखना होगा कि आपके कमेंट पर या तो बहुत अधिक लाइक हो या शून्य लाइक हो।

इससे पहले भी Carl Pei ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले 24 घंटों में जो भी फॉलोवर बेस्ट मीम पेश करेगा, उसे एक Nothing Phone (1) इनाम में दिया जायेगा। हालाँकि, इस ट्वीट के नतीजे को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आई है।

यह भी देखे :- Realme V23i MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ हुआ लॉन्च :- जानिए कीमत तथा स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone (1) कीमत तथा स्पेसिफिकेशन

वर्तमान में आप Nothing Phone (1) स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से 27,499 रुपये (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी लॉन्च के समय की कीमत 33,999 रूपए थी।

Nothing Phone (1) में 6.55 इंच फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा फोन में OIS और EIS सहित ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 50MP प्राइमरी Sony IMX766 सेंसर है। स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर द्वारा संचालित है और इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L GPU है। Nothing Phone (1) में 12GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल जाएगी। फोन में 4500mAh की बैटरी है, जो 15W Qi वायरलैस और 33W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Related Articles

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

ImageNothing Phone (1) में क्या है Glyph Interface, रियर पैनल की लाइटें देंगी ये सभी जानकारी

Nothing phone (1) इस समय पूरे बाज़ार में छाया हुआ है। कंपनी ने इसे बाज़ार में लॉन्च कर दिया है और कुछ आलोचनाओं के साथ भी लोग इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इस स्मार्टफोन में सबसे ख़ास चीज़ है, इसके रियर पैनल पर LED लाइटिंग, जिसमें 900 मिनी LED हैं। कंपनी के अनुसार ये …

ImageNothing Phone 1 पर मिलेगा बम्पर ऑफर:- 33,999 रूपए का फ़ोन खरीदें, मात्र 9,999 रूपए में

नया साल आपके लिए कई सारी नई सौगात लेकर आ रहा है, जहाँ एक ओर इस साल तमाम ब्रैंड्स अपने नए फोन लॉन्च करने जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पिछले साल के कुछ बेहतरीन फोनों पर कई शानदार ऑफर भी मिल रहे हैं। इन ऑफर्स का इस्तेमाल कर आप महंगे से महंगे फोन को …

ImageNothing Phone 4a कल से और महंगा: चार महीने में चौथी बार बढ़े दाम

Nothing Phone 4a खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अहम है। टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार कंपनी 1 अगस्त से इस फोन के तीनों वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ाने जा रही है। यानी जो कीमत आज रात तक चल रही है, कल से वो नहीं मिलेगी। बढ़ोतरी के बाद बेस …

ImageAther Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Ather ने इस बार अपने अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग एक सस्ता विकल्प पेश किया है। अभी तक Ather Rizta (₹1,21,999) और Ather 450 सीरीज़ (शुरुआत ₹1,35,999 से) प्रचलित रहे हैं। लेकिन शनिवार को अपने चौथे Community Day में Ather ने Konarc के साथ एक लाख रुपये से नीचे वाले सेगमेंट में भी कदम बढ़ा …

Discuss

Be the first to leave a comment.