iPhone 17 सिरीज़ इस तारीख को हो रही लॉन्च, कीमत के साथ सामने आयी ये खास जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आखिरकार अब जल्द ही Apple लवर्स का इंतेज़ार खत्म होने वाला है, क्योंकि जल्द ही कंपनी वैश्विक बाजार में अपनी iPhone 17 सिरीज़ को लॉन्च करने वाली है। सिरीज़ से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में iPhone 17 सिरीज़ लॉन्च की तारीख और सिरीज़ के खास फीचर्स के साथ साथ इसकी कीमत की जानकारी भी सामने आयी है, आगे इन सभी के बार में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: दिमाग घुमाना है तो इन 5 वेब सीरीज़ को देखें, इस हफ्ते हो रही OTT पर रिलीज

iPhone 17 सिरीज़ लॉन्च की तारीख

हाल ही में सामने आयी नई जानकारी के अनुसार इस सिरीज़ को 12 सितंबर, 2025 को भारत सहित अन्य बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है। सिरीज़ में हमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max ये चार मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं।

iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max की कीमत

iPhone 17 Pro renders

चीनी टिप्स्टर से इससे संबंधित जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार इस बार सिरीज़ के Pro और Air मॉडल में हमें $50 यानी लगभग 4000 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि नॉन प्रो मॉडल समान कीमत को बरकरार रख सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार US में iPhone 17 और iPhone 17 Air की कीमत लगभग $849 (लगभग 74,000 रुपए) और $949 (लगभग 83,000 रुपए) हो सकती है। वहीं iPhone 17 Pro और Pro Max को $1,049 (लगभग 92,000 रुपए) और $1,249 (लगभग1,09,500 रुपए) की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

iPhone 17 सिरीज़ फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार बेस मॉडल में A19 चिप को शामिल किया जा रहा है, वहीं Pro मॉडल्स A19 Pro चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं। iPhone 17 और 17 Pro में हमें 6.3 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, वहीं iPhone 17 Air में 6.5 इंच का डिस्प्ले और iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त फ्रंट में 24MP सेल्फी कैमरा मिलने की जानकारी सामने आयी है, और चार्जिंग सपोर्ट में भी अपग्रेड किया जा सकता है। Pro मॉडल में हमें 256GB का बेस वेरिएंट देखने को मिल सकता है, इस बार Pro सिरीज़ से 128GB वेरिएंट को हटा दिया गया है।

ये पढ़ें: POCO का ये फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ इस महीने लेगा भारत में एंट्री, फीचर्स आएं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Discuss

Be the first to leave a comment.