iPhone 17 Series लॉन्च: भीड़, हंगामा और ऑफर्स की बहार, पर क्या वाकई इतने पैसे खर्चना सही है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में iPhone 17 सीरीज़ की सेल शुरू होते ही बड़ा नज़ारा देखने को मिला। दिल्ली के साकेत मॉल, मुंबई BKC और बेंगलुरु Mall of Asia के Apple स्टोर्स पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। कई लोग सिर्फ iPhone 17 लेने ही नहीं, बल्कि Apple Watch और AirPods तक खरीदने पहुंचे।

इस उत्साह ने कभी-कभी हंगामे का रूप भी ले लिया। मुंबई BKC स्टोर के बाहर भीड़ बढ़ने पर हाथापाई तक हो गई और पुलिस को दखल देना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो साफ दिखाते हैं कि भारत में iPhone का क्रेज़ अब सिर्फ फोन तक सीमित नहीं, बल्कि “स्टेटस” का हिस्सा बन चुका है।

ये पढ़ें: Amazon GIF 2025: OnePlus फोन इतने सस्ते? डील देखकर यकीन नहीं होगा

ऑनलाइन ऑफ़र्स और 10 मिनट डिलीवरी का क्रेज़

अगर आप भीड़ में खड़े नहीं होना चाहते, तो Blinkit और Instamart जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने iPhone 17 सीरीज़ को सीधे 10 मिनट में घर तक पहुंचाने का दावा किया है। लॉन्च डे पर ही कई ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर अपनी डिलीवरी का एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि नया iPhone मिल्क-एंड-ब्रेड जैसी स्पीड से डिलीवर हुआ।

सिर्फ यही नहीं, Croma, India iStore और Vijay Sales जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक्सचेंज बोनस (₹12,000 तक), इंस्टेंट कैशबैक (₹4,000 तक) और नो-कॉस्ट EMI जैसी डील्स भी दी जा रही हैं।

अपग्रेड्स vs कीमत

इस बार iPhone 17 बेस मॉडल में भी 120Hz ProMotion डिस्प्ले और 256GB स्टोरेज मिल रहा है। Pro Max का नया ऑरेंज वेरिएंट भी चर्चा में है। लेकिन ध्यान रहे, iPhone 17 Pro पिछले साल के मुकाबले ₹15,000 महंगा हो गया है।

ये पढ़ें: Jio का सरप्राइज़ गिफ्ट: 5G यूज़र्स को अचानक मिला JioHotstar का फ्री पास, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

तो क्या लेना सही है?

अगर आप iPhone 13 या 14 जैसे पुराने मॉडल से अपग्रेड कर रहे हैं, तो iPhone 17 एक दमदार ऑप्शन है। लेकिन अगर आपके पास iPhone 15 या 16 पहले से है, तो सिर्फ कलर या मामूली अपग्रेड्स के लिए ₹1.3 लाख से ज्यादा खर्चना वाकई सोचने वाली बात है।

आखिरकार, iPhone खरीदना ज़रूरत से ज्यादा “स्टेटस” और “पहले पाने की होड़” से जुड़ चुका है। सवाल ये है कि क्या आप टेक्नोलॉजी के लिए पैसे दे रहे हैं, या भीड़ और 10 मिनट डिलीवरी वाले ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageRedmi Note 17 भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी मिल गई, पर बदले में क्या छोड़ना पड़ा?

Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है, और इसे “mAhster Edition” टैगलाइन के साथ बेचा जा रहा है, जो पूरी तरह इसकी 8,000mAh बैटरी पर टिकी है। ये फोन सीधे Redmi Note 15 की जगह लेता है। Xiaomi ने Note 16 नाम पूरी तरह छोड़ दिया है, ठीक वैसे ही जैसे …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

ImageiPhone 17 Launch से पहले iPhone 16 और iPhone 15 Series पर भारी छूट, इतने सस्ते में iPhone फिर नहीं मिलेगा

Apple ने आधिकारिक तौर पर अपनी नयी iPhone 17 Series के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा कर दी है। ये इवेंट 9 सितंबर 2025 को होने जा रहा है। इस इवेंट में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पेश किए जाएंगे। इस बार ये लॉन्च काफी खास होने वाला है, क्योंकि Apple फीचरों …

Discuss

Be the first to leave a comment.