iPhone 17 Launch से पहले iPhone 16 और iPhone 15 Series पर भारी छूट, इतने सस्ते में iPhone फिर नहीं मिलेगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने आधिकारिक तौर पर अपनी नयी iPhone 17 Series के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा कर दी है। ये इवेंट 9 सितंबर 2025 को होने जा रहा है। इस इवेंट में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पेश किए जाएंगे। इस बार ये लॉन्च काफी खास होने वाला है, क्योंकि Apple फीचरों के साथ डिज़ाइन में भी अपग्रेड करने जा रहा है। साथ ही कंपनी अपनी लेटेस्ट Apple Watch और अन्य वियरेबल्स भी बाज़ार में उतारने की तैयारी कर रही है। लेकिन एक खबर ये भी है कि इस बार iPhones थोड़े और महंगे हो सकते हैं।

ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि iPhone का अनुभव अब कैसे लें, तो इस सीरीज़ के लॉन्च से ठीक पहले पुराने iPhones पर भारी छूट मिल रही है। विजय सेल्स जैसे प्लेटफॉर्म पर iPhone 16 series price drop हो गया है और iPhone 15 deals भी काफी आकर्षक ऑफर के साथ उपलब्ध हैं।

ये पढ़ें: iPhone 17 सीरीज़ कल होगी लॉन्च: जानें भारत में कीमत, डिज़ाइन और फीचर्स

iPhone 15 और iPhone 15 Plus

  • iPhone 15 (128GB) की कीमत 62,290 रुपये है, जिस पर HDFC बैंक ऑफर के बाद कीमत घटकर 58,790 रुपये हो जाती है। यानि लगभग 21,000 रुपये की बचत आप यहां कर सकते हैं।
  • iPhone 15 Plus (128GB) अभी यहां 66,990 रुपये में लिस्टेड है, और बैंक ऑफर लगाने पर ये भी आपको 63,490 रुपये में मिल सकता है।
iPhone 15 and iPhone 16

iPhone 16 और iPhone 16 Plus

वहीँ अगर आप iPhone 15 को पुराना समझकर छोड़ना चाहते हैं, तो iPhone 16 पर भी अच्छा डिस्काउंट है।

  • iPhone 16 (128GB) की कीमत 69,990 रुपये कर दी गयी है, जिस पर कार्ड ऑफर के बाद ये 66,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • वहीँ iPhone 16 Plus (128GB) अब 78,290 रुपये में उपलब्ध है, जबकि डिस्काउंट लागू करने पर कीमत 73,790 रुपये तक आ जाएगी।

ये पढ़ें: iPhone यूज़र्स अब कर पाएंगे कॉल रिकॉर्डिंग – बस अपनाएं ये तरीके, Android फोन में भी बंद कर सकते हैं कॉल रिकॉर्डिंग अलर्ट

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max

iPhone 16

अगर आप Pro मॉडलों में दिलचस्पी रखते हैं, तो इनकी कीमतों में भी भारी कटौती हुई है।

  • iPhone 16 Pro (128GB) की कीमत 1,05,690 रुपये हो चुकी है और बैंक डिस्काउंट के बाद सिर्फ 98,190 रुपये में आप इसे ले सकते हैं।
  • iPhone 16 Pro Max (256GB) की कीमत 1,28,590 रुपये है, जो ऑफर लगाने पर घटकर 1,21,090 रुपये रह जाती है।

iPhone 17 India launch का इंतजार करने वालों के लिए ये अच्छा मौका है कि वे पुराने मॉडलों को कम कीमत पर खरीद सकें। यदि आपका बजट iPhone 17 Series तक नहीं पहुंच रहा है, तो iPhone 16 और iPhone 15 सीरीज के डिस्काउंटेड मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S26 डिज़ाइन लीक: Qi2 मैग्नेट्स और iPhone जैसा नया डिज़ाइन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Smartprix StaffSmartprix Staff
The SM Staff team consists of tech-savvy writers and editors adept at simplifying complex tech into easily understandable information.



Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.