Samsung Galaxy S26 डिज़ाइन लीक: Qi2 मैग्नेट्स और iPhone जैसा नया डिज़ाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung की अगली फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 सीरीज़ (S26 Pro, S26 Edge और S26 Ultra) की नयी लीक्स ने टेक जगत में हलचल मचा दी है। ऑनलाइन सामने आए डमी यूनिट्स से पता चलता है कि कंपनी इस बार डिज़ाइन में बड़े बदलाव ला रही है। सबसे बड़ी चर्चा इस बात पर है कि क्या वाकई Galaxy S26 सीरीज़ के डिज़ाइन कुछ हद तक नए iPhones से प्रेरणा लेते नज़र आएंगे? आइये जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE Vs S24 FE: नया Fan Edition कितना बेहतर?

Galaxy S26 series

Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट

लीक हुई तस्वीरों में इस बार सभी मॉडलों पर Qi2 wireless charging सपोर्ट के संकेत मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि Samsung अब मैग्नेटिक चार्जिंग और एक्सेसरीज़ की ओर कदम बढ़ा रही है, जैसे Apple और हाल ही में Google Pixel 10 ने किया है। ये बदलाव पावर यूज़र्स और टेक लवर्स के लिए बड़ी अपडेट है।

ये पढ़ें: OTT releases this week: इस हफ्ते की OTT गाइड (1–7 सितम्बर 2025): क्या देखें, कहाँ देखें

Galaxy S26 Edge पर सबसे ज़्यादा सवाल

इसके अलावा सबसे ज़्यादा चर्चा Galaxy S26 Edge design को लेकर हो रही है। इसमें कैमरा मॉड्यूल और फ्लैश को बाईं ओर शिफ्ट किया गया है, जबकि दाईं ओर खाली जगह नज़र आती है। ये स्टाइल काफी हद तक iPhone 17 Pro leaked design से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। यही वजह है कि तकनीकी एक्सपर्ट्स का मानना है कि Samsung शायद Apple से प्रेरणा लेकर ये कदम उठा रही है।

Ultra और Pro मॉडल्स में भी बदलाव

  • Galaxy S26 Ultra का साइज़ पहले से बड़ा और कोनों पर ज़्यादा राउंडेड नज़र आ रहा है।
  • Galaxy S26 Pro को कॉम्पैक्ट रखा गया है, लेकिन कैमरा सेटअप इसमें भी Ultra मॉडल जैसा ही है, बस कुछ अतिरिक्त लेंस की कमी है।
Galaxy S26 series

लॉन्च टाइमलाइन

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S26 launch date फरवरी 2026 हो सकती है। इस बार ‘Plus’ मॉडल नहीं होगा, बल्कि Pro, Edge और Ultra तीन वेरिएंट सामने आने की सम्भावना है।

कुल मिलाकर, Galaxy S26 Edge का डिज़ाइन देखकर ये सवाल ज़रूर उठता है कि क्या Samsung ने iPhone की राह पकड़ ली है? या फिर ये सिर्फ नयी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है?

ये पढ़ें: Jio 9th Anniversary: 9वीं सालगिरह पर 50 करोड़ यूज़र्स के फ्री डाटा और ऐसे धमाकेदार ऑफर्स, जिन्हें छोड़ना मुश्किल होगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra के रेंडर लीक: नया डिज़ाइन, पर क्या वाकई उचित अपग्रेड होगा?

Samsung अगले साल अपनी नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज़ लॉन्च करने वाली है। इस लाइनअप में भी तीन ही फोन होने के आसार हैं। लेकिन फिलहाल सबसे ज़्यादा चर्चा Samsung Galaxy S26 Ultra की हो रही है, जिसके लीक रेंडर्स और कैमरा डिटेल्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं, इस बार डिज़ाइन में क्या …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.