iPhone 16e स्पेसिफिकेशन्स लीक, कम कीमत पर बड़े डिस्प्ले के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद Apple अब अपना एक और बजट फ्रेंडली iPhone लॉन्च करने वाला है, हालाँकि इसके नाम को लेकर कई अटकलें चल रही है, कंपनी इसे iPhone 16e के नाम से भी पेश कर सकती है, और iPhone SE 4 नाम से भी पेश कर सकती है। हाल ही में इससे सम्बंधित नयी जानकारी सामने आयी है, जिसमे एक चीनी टिपस्टर द्वारा iPhone 16e स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी को साझा किया गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Blinkit करेगा इन शहरों में 10 मिनट में लैपटॉप्स, मॉनिटर्स, और प्रिंटर्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स की डिलीवरी

iPhone 16e स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक

इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है, जिसमें टिपस्टर ने फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स साझा करते हुए इसके जल्द लॉन्च होने की बात कही है। टिपस्टर के अनुसार इस फ़ोन में 6.06 इंच का FHD+ LTPS OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, और फ़ोन नौच डिज़ाइन के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।

फ़ोन में मेटल राइट एंगल मिडिल फ्रेम का उपयोग किया गया है। फ़ोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है , और ये  Apple के A18 Bionic चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। फ़ोन में Face ID मिलने वाली है, और ये वॉटर प्रूफ होगा। इस फ़ोन में ज्यादातर चीजे iPhone 14 के समान हो सकती है।

अन्य लीक्स के अनुसार इस फ़ोन में Apple के स्व-विकसित बेसबैंड का उपयोग किया गया है, जिससे कोअन्य को 5G मॉडेम की पूर्ति के लिए Qualcomm जैसे सप्लायर्स पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। इससे ये भी पता चलता है, कि फ़ोन को 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फ़ोन का निर्माण भारत में ही कर सकती है। और ये कंपनी का सबसे किफायती iPhone साबित हो सकता है, जिसे कई आवश्यक फीचर्स के साथ कम कीमत पर पेश किया जा सकता है, ताकि जो लोग ज्यादा कीमत होने की वजह से iPhone का उपयोग नहीं कर पाते वो भी कंपनी की सुविधाओं का लाभ ले पाएं।

ये पढ़ें: Xiaomi Pad 7 11.2″ 3.2K 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageBlinkit अब 10 मिनट में घर पहुंचा रहा GTA 6, भारत में आधी रात के लॉन्च से ठीक पहले शुरू हुई डिलीवरी

एक नज़र में : Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो भारत में आज रात 12 बजे PS5 पर खुलेगा। कंपनी के CEO अलबिंदर ढींडसा के अनुसार ये सर्विस अभी 11 शहरों में है। कई इलाकों में ऑर्डर 10 मिनट में पहुंचने की बात भी बताई जा रही है। लेकिन डिब्बा …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageiPhone 16e डिस्काउंट ऑफर्स के साथ 45,000 रूपये से कम कीमत पर खरीदने का मौका

Apple ने पिछले महीने ही अपना लेटेस्ट iPhone 16e लॉन्च किया है। फोन को कंपनी के लेटेस्ट चिपसेट और OS अपडेट के साथ पेश किया गया है इस फोन की कीमत 59,900 रूपये है, लेकिन Amazon पर iPhone 16e डिस्काउंट ऑफर्स के चलते आप इसे 45,000 रूपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products