Instagram Reels का अल्गोरिथम अब आपके हाथ में, जानिए नया AI फीचर Your Algorithm कैसे करेगा मदद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram पर Reels देखते-देखते कभी लगा है कि ऐप आपको वही चीज़ें बार-बार दिखा रहा है, जिनमें अब दिलचस्पी नहीं रही? Meta अब इसी शिकायत को सीधे एड्रेस कर रहा है। कंपनी ने Instagram Reels के लिए एक नया AI-based फीचर, Your Algorithm लॉन्च किया है, जिससे यूज़र अपने कंटेंट एक्सपीरियंस को खुद ट्यून कर सकेंगे।

Reels में क्या बदला है?

Instagram का नया फीचर “Your Algorithm” यूज़र्स को यह देखने का मौका देता है कि प्लेटफॉर्म उन्हें किन टॉपिक्स में ज़्यादा दिलचस्प मान रहा है। इतना ही नहीं, अब आप चाहें तो इन preferences को बदल भी सकते हैं, ताकि Reels फीड आपके बदलते इंटरेस्ट के साथ अपडेट होता रहे।

Reels टैब के ऊपर दाईं ओर दिए गए नए आइकन पर टैप करने पर तीन अहम विकल्प मिलते हैं –
आप अपने top interests देख सकते हैं, जिन टॉपिक्स को ज़्यादा या कम देखना चाहते हैं उन्हें सेट कर सकते हैं, और चाहें तो अपने algorithm interests को Story में शेयर भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कौन-सा ऐप चुपचाप आपकी लोकेशन ट्रैक कर रहा है? सुरक्षा के लिए अभी बंद करें ट्रैकिंग, आसान है तरीका

ये फीचर क्यों मायने रखता है?

अब तक Instagram का अल्गोरिथम ज़्यादातर बैकग्राउंड में काम करता था। लेकिन इस अपडेट के साथ प्लेटफॉर्म पहली बार यूज़र्स को साफ़ तौर पर बताता है कि उनकी फीड किस सोच पर बन रही है। इसका सीधा मतलब ये है कि Reels सिर्फ आदत नहीं, बल्कि आपकी चॉइस पर आधारित एक अच्छा एक्सपीरियंस भी बन सकता है।

Instagram का कहना है कि आगे चलकर यही कंट्रोल Explore tab और ऐप के दूसरे हिस्सों में भी दिया जाएगा। फिलहाल ये फीचर US में रोलआउट हो चुका है और जल्द ही विश्व के अन्य हिस्सों में भी आएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageInstagram का नया AI फीचर: अब आपकी आवाज़ बनेगी Robot या Alien जैसी, चैटिंग होगी और मज़ेदार

Instagram अब सिर्फ फोटो और रील्स का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, अब कंपनी धीरे-धीरे आपकी चैटिंग एक्सपीरियंस को भी ज़्यादा बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। इसी दिशा में एक नया फीचर आया है AI Voice Effects, जो आपके साधारण वॉइस मैसेज को कुछ ही सेकंड में पूरी तरह बदल सकता है, बिना उसकी असली …

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products