Instagram लेकर आया है नया सिक्योरिटी फ़ीचर: अब और सुरक्षित होंगे अकाउंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram ने आज उन उपयोगकर्ताओं के लिए नया सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है जिनके अकाउंट पहले हैक हो चुके हैं। इन उपयोगकर्ताओं को लॉग-इन  करने के समय पर एक चेतावनी मिलेगी और पूछा जायेगा कि क्या वो सिक्योरिटी चेक-अप चाहते हैं? ये नया सेफ्टी फ़ीचर कुछ स्टेप्स दोहराने या सवालों का जवाब देने को कहेगा जैसे कि बाकी के अकाउंट जैसे WhatsApp या Gmail की पुष्टि करना, लॉग-इन एक्टिविटी को जांचना या रिव्यु करना, आपका रिकवरी कॉन्टेक्ट नंबर माँगा जायेगा, इत्यादि।

जिन लोगों के अकाउंट पहले हैक हुए हैं, उन्हें अब लॉग-इन करते समय एक नया संकेत भी नज़र आएगा। इसी के साथ वो इस नए सिक्योरिटी चेक-अप को शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा ये प्रचलित सोशल मीडिया ऐप जल्दी ही WhatsApp द्वारा दो तरीकों के साथ प्रमाणीकरण (two-factor authentication) की प्रक्रिया भी शुरू करने के बारे में विचार कर रही है।

Instagram का नया सिक्योरिटी फीचर

वर्तमान समय में Instagram अकाउंट का प्रमाणीकरण यानि कि authentication ई-मेल द्वारा होता है। Instagram उपयोगकर्ता को ई-मेल भेजता है और बाद में सेटिंग्स में जाकर “Emails from Instagram” (इंस्टाग्राम से ई-मेल) टैब को देखकर ये जाँचता है कि ये प्रामाणिक है या नहीं।

ये नया फ़ीचर ऐसे समय में आया है जब लोगों को पासवर्ड रिसेट करने के लिए ढेरों मेल मिल रहे हैं। ये ई-मेल इंस्टाग्राम से सीधे आते हैं और ये बॉट्स द्वारा एक या कई सारे अकाउंट में पहुँचते हैं। ऐसे में ये फ़ीचर उनके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageएक ही Whatsapp नंबर को दो अलग स्मार्टफोनों पर कैसे इस्तेमाल करें, ये है आसान तरीका

WhatsApp के नए फ़ीचर के बारे में तो आपने सुना ही होगा। WhatsApp जल्दी ही एक नया फ़ीचर रोल आउट करने वाला है, जिससे आप अपने एक ही नंबर से दो अलग स्मार्टफोनों पर WhatsApp का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस साल में शुरुआत में कंपनी ने Linked डिवाइस का फ़ीचर लॉन्च किया था, जिसके साथ …

Imageअब IRCTC से आधार लिंक करना हुआ ज़रूरी, नहीं तो आएगी ये बाधा

भारत में इस समय हर नागरिक की पहचान उसका आधार कार्ड ही है। बैंक में अकाउंट खोलने से लेकर बच्चे के स्कूल में एडमिशन तक आधार कार्ड अब अनिवार्य है। यहां तक कि अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं, तो एयरपोर्ट और होटल चेक-इन के समय पर भी ये पहचान पत्र के रूप में …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

Discuss

Be the first to leave a comment.