Infinx S4 हुआ 32MP के सेल्फ़ी कैमरे के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज Infinx ने अपना बजट सेगमेंट वाला Infinix S4 को इंडिया में लांच कर दिया है। इस फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेंसर के साथ सामने की तरफ 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इस डिवाइस को बजट सेगमेंट में कैमरा सेंट्रिक डिवाइस के रूप में पेश किया गया है।

यह भी पढ़िए: Realme C2 का रिव्यु: बेस्ट स्मार्टफोन अंडर 6000?

Infinix S5 की कीमत

Infinx S4 को आज 3GB और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जिसकी कीमत 8,999 रुपए रखी गयी है। फोन की बिक्री 28 मई से फ्लिप्कार्ट पर शुरू की जाएगी। फोन Nebula Blue, Twillight Purple और Space Grey कलर विकल्प के मिलता है।

Infinix S4 के फीचर

Infinx की इस बजट डिवाइस में आपको सामने की तरफ 6.21-इंच की HD+ डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 88.6-स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ मिलती है। डिस्प्ले के चारों तरफ काफी पतले बेज़ेल दिए गये है जबकि ऊपर की तरफ वाटर-ड्राप नौच दी गयी है।

प्रोसेसर के तौर पर यहाँ 12nm ओक्टा-कोर Helio P22 चिपसेट देखने को मिलती है। डिवाइस को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी के लिए सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा इस फोन की खासियत है। पीछे की तरफ 13MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस तथा 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में, एंड्राइड पाई आधिरत XOS 5.0 कस्टम स्किन सॉफ्टवेयर, 4000mAh की बड़ी बैटरी के अलावा ब्लूटूथ, A-GPS, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे सामान्य फीचर भी दिए गये है।

Infinix S4 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Infinix S4
डिस्प्ले 6.21-inch (1520 × 720 pixels) HD+ 19.5:9
प्रोसेसर 2GHz ओक्टा-कोर MediaTek Helio P22 (MT6762) 12nm प्रोसेसर
रैम 3GB
स्टोरेज 32GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 (पाई) आधारित XOS 5.0
सेल्फी कैमरा 32MP (f/2.0 अपर्चर)
रियर कैमरा 13MP (f/1.8 अपर्चर, 1.12µm पिक्सेल साइज़),  8MP 120° अल्ट्रा-वाइड लेंस (f/2.2 अपर्चर) और 2MP डेप्थ सेंसर
बैटरी 4,000mAh
सिम हाइब्रिड ड्यूल सिमSIM (Nano-SIM, dual stand-by)
अन्य ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, GPS + GLONASS, माइक्रोUSB पोर्ट
माप और वजन 156 x 75 x 7.9 mm, 154 ग्राम
कलर Nebula Blue, Twilight Purple and Space Gray
इंडिया प्राइस 8,999 रुपए

Related Articles

ImageMoto G Max vs Redmi Note 17 5G: एक ही दाम पर रफ्तार या छह साल के अपडेट?

Motorola ने आज भारत में Moto G Max लॉन्च कर दिया है। ₹27,999 की कीमत पर इसमें आपको Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, UFS 3.1 स्टोरेज और 7,000mAh बैटरी मिलेगी। इसी कीमत पर Xiaomi का भी एक फोन इसी महीने भारतीय बाज़ार में आया है। Redmi Note 17 5G की खूबियाँ इससे थोड़ी अलग हैं, …

ImageInfinix S4 का 4GB वैरिएंट ट्रिपल कैमरे के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Transsion Holdings के मोबाइल ब्रांड Infinix ने भारत में स्मार्टफोन Infinix S4 के नए वरिएन्त को लॉन्च किया है। यह Infinix S4 का अपग्रेड रैम वाला स्मार्टफोन है। कंपनी ने नए वेरिएंट Infinix S4 (4GB+64GB) को उसी प्राइस टैग में पेश किया है जिसमे Infinix S4 इस समय बाज़ार में उपलब्ध है अंतर इनमे सिर्फ …

ImageInfinix S5 हुआ क्वैड कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले सेंसर के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन

Infinix ने आज इंडियन मार्किट में अपना लेटेस्ट एंड्राइड स्मार्टफोन Infinix S5 बजट कीमत के साथ पेश कर दिया है। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसमे पंच-होल डिस्प्ले दी गयी है। फ़ोन में आपको ग्रेडिएंट फिनिश, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट के अलावा 4,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है। तो चलिए नज़र डालते है …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.