Image
EXPAND

आप जीत चुके हैं नया iPhone 15 – भूलकर भी न आएं इस नए स्कैम के झांसे में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

India Post ने हाल ही में एक नए iPhone 15 स्कैम (घोटाले) से पर्दा उठा दिया है। इंडिया पोस्ट जो कि भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला डाक विभाग है, ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X के आधिकारिक अकाउंट से ये सूचना जारी की है, कि India Post के नाम से यूज़र्स के पास एक नया मैसेज जा रहा है, लेकिन ये एक स्कैम है और इस सरकारी डाक विभाग द्वारा उसे जारी नहीं किया गया है। इस मैसेज के अनुसार India Post अपने उपयोगकर्ताओं में से 15 विजेताओं को नया iPhone 15 देगी। अगर आपके पास भी ऐसा ही कोई मैसेज आया है, तो किसी लिंक पर क्लिक ना करें और जानें कि पूरी ख़बर क्या है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S23 FE की लॉन्च डेट हुई लीक, जानें क्या होंगे फ़ीचर

दरअसल, India Post के उपयोगकर्ताओं मैसेज मिल रहा है, जिसमें लिखा है कि अगर वो ये मैसेज अन्य 15 लोगों को भेजते हैं, तो उन सभी में से 15 भाग्यशाली लोगों को चुनकर उन्हें iPhone 15 दिया जायेगा। इस मैसेज के लगातार बढ़ने के बाद India Post ने अपने यूज़र्स के हित में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि, “कृपया ध्यान दें! India Post किसी भी तरह की अनौपचारिक वेबसाइट या लिंक द्वारा किसी तरह के तोहफे या फ़ोन नहीं बाँट रही है.. अधिक जानकारी के लिए आप India Post की आधिकारिक (ऑफिशियल) वेबसाइट indiapost.gov.in/ को फॉलो करें।”

इस सलाह या मैसेज के साथ डाक विभाग ने इस फ्रॉड मैसेज का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि मैसेज पाने वाले ने नवरात्रि के तोहफे के रूप में iPhone 15 जीता है और इसे पाने के लिए आपको आगे निर्देश फॉलो करने हैं, जिसके अनुसार आपको ये मैसेज WhatsApp पर 20 लोगों को या 5 ग्रुप में फॉरवर्ड करना है। इसके बाद अपना iPhone 15 पाने के लिए सामने आये लिंक पर क्लिक करना है।

India Post ने चेतावनी देते हुए, लोगों से कहा है कि कृपया ऐसे किसी अनाधिकृत लिंक पर क्लिक ना करें और ना ही इन्हें फॉरवर्ड करें।

ये पढ़ें: SBI डेबिट कार्ड को ऑनलाइन कैसे एक्टिवेट करें

धोखाधड़ी करने वालों या स्कैमर्स ने पहले भी सरकारी वेबसाइटों का इस्तेमाल करके लोगों को कभी आधार या पैन कार्ड अपडेट करने के बहाने से या कभी सरकारी बैंकों के नाम से सम्बंधित मैसेज भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश की है। ये सभी मैसेज एक लिंक के साथ आते हैं, जिस पर क्लिक करके कभी आपको आधार कार्ड अपडेट करने या कभी बैंक द्वारा कोई इनाम या क्रेडिट कार्ड को कहा जाता है, जैसे ही आप क्लिक करते हैं, आप इन ठगियों का शिकार हो जाते हैं और पैसे गँवा बैठते हैं। इसी तरह का ये नया iPhone 15 स्कैम है, जो लोगों को एक नए iPhone 15 को फ्री में पाने का मौका देते हुए आकर्षित कर रहा है और लोग इसका शिकार हो रहे हैं।

इस नए फ्रॉड से सुरक्षित रहने के लिए कृपया किसी भी मैसेज में आये लिंक पर क्लिक ना करें। किसी भी मैसेज में लिंक पर क्लिक करके, अपनी निजी जानकारी जैसे आधार या बैंक अकाउंट नंबर ना दें। अगर कोई मैसेज आया है, तो सबसे पहले उसे पढ़ते ही, वो जिस संस्था से सम्बंधित है, आप उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें कि क्या ऐसा कोई ऑफर या इनाम मिल भी रहा है या नहीं। मैसेज में आये लिंक को ध्यान से देखें, तो आपको पता चल जायेगा कि वो आधिकारिक वेबसाइट का नहीं है। अगर आपको थोड़ा भी शक होता है, तो सम्बंधित अथॉरिटी या संस्था में उसकी शिकायत करें या आप 1930 पर कॉल करके भी साइबर क्राइम सेंटर में इसकी शिकायत कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageचीन में लॉन्च हुआ OnePlus का 8300mAh बैटरी वाला फोन, इस नाम के साथ भारत में जल्द लेगा एंट्री

OnePlus ने चीन में अपना नया दमदार स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों को अगले लेवल पर ले जाने की कोशिश की है। पूरी पूरी उम्मीद है कि यही मॉडल भारत में OnePlus 15R नाम से एंट्री कर सकता है, जिसके लॉन्च का टीज़र कंपनी …

Imageपैसे चुराने के लिए स्कैमर्स ने फिर लगाई नयी तरकीब; जानें इस फेक वॉइस कॉल से कैसे बचें

भारत में धड़ल्ले से ऑनलाइन स्कैम होते जा रहे हैं। कभी मैसेज में किसी लिंक द्वारा, कभी ऑनलाइन जॉब का झाँसा देकर, तो कभी पेमेंट ऐप्स पर आपको हमने पैसे भेजे हैं कहकर और उनमें जाली मैसेज भेजकर। कुछ पाबंदियाँ लग जाने के बाद अब ऑनलाइन स्कैम करने वालों ने फिर एक नया तरीका खोजा …

Imageऑनलाइन स्कैम को रोकने के लिए WhatsApp ने मांगी आम जनता की मदद

WhatsApp इस समय सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मैसेजिंग ऐप है, जिसके उपयोगकर्ता दुनियाभर में हैं। भारत में भी मैसेज, फोटो, वीडियो भेजने और वीडियो कॉलिंग के लिए इसी ऐप का ज़्यादातर इस्तेमाल होता है। लेकिन पिछले कुछ समय से इस ऐप पर WhatsApp इंटरनेशनल कॉल स्कैम ज़ोर पकड़ रहा है, जिसकी शिकायत लगातार …

Imagerealme P4x 5G लॉन्च: क्या 15,000 की रेंज में ये नया फोन मार्केट में नया बदलाव ला सकता है?

realme ने भारत में अपना नया realme P4x 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार ब्रांड ने बजट सेगमेंट में बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों को लेकर बड़ा गेम खेला है। आमतौर पर इस रेंज में कुछ न कुछ कमी दिखती है, लेकिन P4x 5G के साथ कंपनी के यूज़र्स को एक संतुलित अनुभव …

Imagerealme C85 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और नए फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा

realme ने भारत में अपनी C-series का नया स्मार्टफोन realme C85 5G लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी एक बजट 5G मॉडल है। इसमें बड़ा डिस्प्ले, नया realme UI 6.0 (Android 15), और IP69 रेटिंग जैसी खूबियाँ भी मौजूद हैं। आइये इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं। कीमत और उपलब्धता …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products