Huawei Watch GT 2 इंडिया में ब्लूटूथ कालिंग और 14-दिन की बैटरी लाइफ के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei ने आज इंडिया में अपनी लेटेस्ट Watch GT 2 स्मार्टवाच को लांच कर दिया है। यह कंपनी की खुद की HiSilion Kirin A1 चिप पर रन करती है। ये वाच सितम्बर महीने में कंपनी द्वारा चीन में लांच की जा चुकी है जिस वजह से इसका काफी फीचर पहले से ही पता चल चुके थे। यहाँ आपको 14-दिन की बैटरी लाइफ, हार्ट रेट ट्रैकर, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर भी दिए गये है।

Huawei Watch GT 2 के फीचर

Watch GT 2 को 42mm और 46mm 2 अलग-अलग साइज़ में ऑलवेज ऑन 3D डिस्प्ले AMOLED के साथ पेश किया गया है। Kirin A1 चिपसेट के साथ वाच आती है जिसको पहली वियर-चिप भी कहा जा रहा है।

Huawei Watch GT 2 launched in India

42mm साइज़ वाच में 1.2-इंच की स्क्रीन 390×390 पिक्सेल के साथ दी गयी है। साथ ही यहाँ 16MB रैम, 4GB स्टोरेज और 215mAh की बैटरी भी दी गयी है।

बड़ा वर्जन यानि की 46mm डायामीटर वाच को 3 अलग-अलग कलर Matte Black, Pebble Brown और Titanium Grey में पेश किया गया है। सामने की तरफ आपको 1.39-इंच AMOLED डिस्प्ले 454×454 पिक्सेल मिलती है। इसमें आपको 32MB रैम और 455mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है।

Huawei ने वाच 14 डे बैटरी बैकअप के बारे में भी काफी बाते की है क्योकि कम्पनी के अनुसार हार्ट रेट मोनिटर और कॉल नोटिफिकेशन ऑन करने के बाद भी आपको 14 दिन का बैकअप मिलेगा।

Huawei Watch GT 2 launched in India

स्मार्टवाच होने की वजह से यहाँ पर हार्ट रेट, स्टेप्स काउंटर, कैलोरी, स्लीप ट्रैकिंग जैसे फिटनेस ट्रैकर दिए गये है। 100bpm से ज्यादा हार्ट रेट होने पर या 50 bpm के कम होने पर आपको वार्निंग मिलती है। इसके अलावा यहाँ ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, और वाटर रेजिस्टेंस (5ATM) जैसे फीचर भी दिए गये है साथ ही अगर आप 46mm वाला वरिएन्त खरीदते है तो आपको ब्लूटूथ कालिंग कभी फीचर मिलता है।

Huawei Watch GT 2 की कीमत और उपलब्धता

Huawei Watch GT 2 launched in India

आप यह वाच फ्लिप्कार्ट और Amazon से खरीद सकते है। अगर कीमत की बात करे तो यह 15,990 रुपए से 30,990 रुपए में उपलब्ध है।

  • 42mm (ब्लैक) – 14,990 रुपए
  • 46mm Sport (ब्लैक) – 15,990 रुपए
  • Leather Sport 46mm – 17,990 रुपए
  • 46mm Titanium Grey (मेटल) – 21,990 रुपए

अगर आप 12 दिसम्बर से 18 दिसम्बर के बीचे में इसको प्री-बुक करते है तो आपको Huawei Freelace, जिनकी कीमत 6,999 रुपए है, फ्री में भी जीत सकते है।

Related Articles

ImageOTT Release This Week: Gajab Raat से Hanuman तक 4 बड़ी रिलीज़, सबसे सस्ते एक ही रिचार्ज में उठाएं पूरा आनंद

एक नज़र में : OTT Release This Week: इस वीकेंड OTT पर पांच नई फिल्में और सीरीज़ आ रही हैं, और इनमें मनोज बाजपेयी की वो फिल्म भी है, जिसका नाम विवाद के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद बदलना पड़ा। मुश्किल बस इतनी है कि ये पांचों कहानियां चार अलग-अलग ऐप पर बंटी हैं, …

ImageHuawei Watch GT 2 रिव्यु

इंडिया में पिछले साल स्मार्ट-वियर डिवाइसों के मार्किट ग्रोथ में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। पर अगर मार्किट श्रे को देखा जाये तो प्रीमियम सेगमेंट से ज्यादा यूजर लो-कास्ट फिटनेस ट्रैकर, स्मार्ट वाच ख़ास कर एंड्राइड सॉफ्टवेयर वाली ही खरीदना चाहते है। (Huawei Watch GT 2 Review Read in English) Huawei Watch GT 2 …

ImageRealme Watch S Pro रिव्यु

Realme ने अपनी S-सीरीज स्मार्टवाच में एक और मॉडल Realme Watch S Pro को लांच किया है। वाच की कीमत 9,999 रुपए रखी गयी है। कंपनी ये लेटेस्ट स्मार्टवाच गोलाकार डायल और रियलमी सॉफ्टवेयर के साथ आती है। Watch S Pro में आपको AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी लाइफ के साथ 14 अलग-अलग वर्कआउट …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.