Huawei ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप कैमरा स्मार्टफोन HuaweiP30-सीरीज को लांच किया था। और आज कंपनी ने Huawei P30 Pro और Huawei P30 lite को इंडिया में Amazon India के माध्यम से लांच कर दिया है। जैसा ही नाम से ही साफ़ हो जाता है P30 lite, Pro वरिएन्त का थोडा कॉम्पैक्ट वर्जन है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचर और कीमत पर:
Huawei P30 Pro और P30 Lite की कीमत
दोनों ही स्मार्टफोन Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दोनों ही डिवाइस Black, Pearl White, Aurora, Aurora Sunrise और Breathing Crystal कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।
जहाँ पर P30 Pro को 71990 रुपए की कीमत में रैम वरिएन्त विकल्प के साथ पेश किया गया है वही पर P30 Lite को 2 अलग-अलग वरिएन्त 4GB और 6GB रैम में लांच किया है जिनकी कीमत क्रमशः 19,990 रुपए और 22,990 रुपए रखी गयी है।
इसके अलावा P30 Pro की खरीद पर आप एक्स्ट्रा 2,000 रुपए खर्च करके Huawei Watch GT को प्राप्त कर सकते है।
डिवाइस का नाम | कीमत | उपलब्धता | ऑफर |
Huawei P30 Pro (8GB, 256GB) | 71,990 रुपए | अप्रैल 15- ऑनलाइन (Amazon)April 19 – ऑफलाइन (Croma) |
|
Huawei P30 Lite (4GB, 128GB) | 19,990 रुपए | April 25 – ऑनलाइन (Amazon)Early May – ऑफलाइन (Croma) | 2200 रुपए के जिओ वाउचर (50 रुपए प्रति) 5GB अतिरिक्त डाटा वाउचर |
Huawei P30 Lite (6GB, 128GB) | 21,990 रुपए |
Huawei P30 Pro के फीचर
हुवावे द्वारा पेश किये गये दोनों ही फ़ोनों की का मुख्य आकर्षण है इनका कैमरा सेटअप। Huawei P30 Pro में आपको अभी तक का सबसे बेस्ट कैमरा स्कोर वाला कैमरा सेटअप मिलता है। पीछे की तरफ जहाँ पर 40MP का वाइड कैमरा सेंसर, 20MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 8MP का टेलीफ़ोटो सेंसर के साथ ToF सेंसर भी दिया गया है। सामने की तरफ आपको 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर भी देखने को मिलता है।
डिस्प्ले की बात करे तो P30 Pro में आपको 6.47–इंच की FHD+ डिस्प्ले नौच के साथ पेश की गयी है। डिस्प्ले में ही आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो कंपनी के अनुसार 15% तेज़ी से डिवाइस को अनलॉक करेगी। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक का फीचर भी उपलब्ध करवाया गया है।
चिपसेट के तौर पर यहाँ पर लेटेस्ट Kirin 980 चिपसेट दी गयी है को पिछले साल लांच किये गये Mate 20-सीरीज में भी देखने को मिलती है। यहाँ डिवाइस 3 स्टोरेज वैरेंट 128GB/256GB/512GB और 8GB रैम के साथ बाज़ार में उतारे गये है। 40W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यहाँ पर 4200mAh की बैटरी दी गयी है जो रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
Huawei P30 Lite के फीचर
P30 Pro के छोटे वरिएन्त के रूप में पेश किये गये P30 Lite में आपको 6.15-इंच FHD+ वाटर-ड्राप नौच डिस्प्ले दी गयी है। यहाँ पर आपको Kirin 710 चिपसेट के साथ 4GB और 6GB रैम के विकल्प के साथ 128GB स्टोरेज दी गयी है।
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 24MP प्राइमरी लेंस, 8MP वाइड एंगल और 2MP डेप्थ सेंसर कॉम्बिनेशन वाला रियर कैमरा सेटअप तथा सामने की तरफ 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3,340mAh बैटरी, 18W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ ऑडियो जैक की सुविधा भी दी गयी है।
Huawei P30 Pro और P30 Lite की स्पेसिफिकेशन
Specs | Huawei P30 Pro | Huawei P30 Lite |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9 पाई आधारित Huawei EMUI 9.1 |
एंड्राइड 9 पाई आधारित Huawei EMUI 9.1 |
डिस्प्ले | 6.5″ OLED 1080 x 2340 px 396 PPI |
6.15″ OLED 1080 x 2312 px |
बॉयोमीट्रिक्स | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर (ऑप्टिकल) | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर (ऑप्टिकल) |
प्रोसेसर | Kirin 980 | Kirin 710 |
रैम | 8GB | 4/6GB |
स्टोरेज | 256GB; 512GB हाइब्रिड नेनोSD कार्ड | 128GB; 512GB हाइब्रिड नेनोSD कार्ड |
प्राइमरी रियर कैमरा | 40MP SuperSpectrum RYYB सेंसर 27mm, f/1.6, OIS |
24MP (f/1.8) |
टेलीफ़ोटो सेंसर | 8MP 5x टेलीफ़ोटो w/ periscope 125mm, f/3.4, OIS |
2MP 3x telepटेलीफ़ोटोoto |
वाइड सेंसर | 20MP अल्ट्रा-वाइड 16mm, f/2.2 + ToF डेप्थ कैमरा |
8MP 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड |
फ्रंट कैमरा | 32MP f/2.0 |
32MP f/2.0 |
बैटरी | 4200 mAh, 40-वाट फ़ास्ट चार्जर 15-वाट रिवर्स चार्जिंग रिवर्स वायरलेस चार्जिंग |
3340 mAh, 18-W फ़ास्ट चार्जिंग |
भारत में कीमत | 71,990 रुपए | 19, 990 रुपए /22, 990 रुपए |