Huawei P20 और P20 Pro होंगे 24 अप्रैल को भारत में लांच; ट्रिपल कैमरा होगी खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei P20 और P20 प्रो सोशल मीडिया पर काफी दिन से अपने भारत में लांच होने को लेकर चर्चा में है और कल कंपनी ने आखिरकार फोन की लांच डेट की घोषणा कर ही दी। यह दोनों ही फोन 27 मार्च को पेश किये गये थे और भारत में 24 अप्रैल को दस्तक देंगे। (Read in English)

Huawei ने यह डेट अपने प्रेस इनवाइट के साथ बताई है जिस पर टैग-लाइन “See MOOORE” लिखा गया है। वैसे तो यहाँ पर डिवाइस का कोई नाम नहीं दिया गया है लेकिन पिछले दिनों से चली आ रही रिपोर्ट्स से इतना साफ़ हो जाता है की यह डिवाइस P20-सीरीज ही होंगी।

यह भी पढ़िए:  Tecno Camon i Sky का रिव्यु और अन-बॉक्सिंग

Huawei P20 Pro के फीचर

हुआवै P20 प्रो अपने साथी P20 से थोडा बेहतर और पावरफुल फीचर के साथ आता है। P20 प्रो में 6.1-इंच की नौच युक्त डिस्प्ले दी गयी है। यह OLED स्क्रीन FHD+ रेसोलुशन और 2.5D कर्वड ग्लास के साथ आती है।

फ़ोन में हुआवै का अपना किरिन 970 चिपसेट दिया गया है जो i7 को-प्रोसेसर, Mali-G72 MP12 GPU, Neural प्रोसेसर यूनिट और 6GB रैम के साथ आता है।

फोन का सबसे आकर्षक फीचर यहाँ पर उपलब्ध ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन में 40MP+20MP+8MP सेंसर का कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा 24MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा, रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी दी गयी है।

Huawei P20 के फीचर

दूसरी तरफ, P20 में 5.8-इंच की LCD डिस्प्ले दी गयी है जो नौच युक्त है। फोन की स्पेसिफिकेशन काफी हद तक P20 प्रो के ही सामान है, बस P20 में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।

P20 में फोटोग्राफी के लिए, 12MP के RGB लेंस के साथ 20MP का मोनोक्रोम लेंस मिलता है। दोनों कैमरा सेंसर f/1.8 और f/1.6 अपर्चर के साथ आते है। हुआवे का दावा है कि इसके Leica लेंस में 1.55μm बड़ा पिक्सेल आकार है, जो कि लेजर ऑटोफोकस, PDAF और ड्यूल- टोन LED फ्लैश से युक्त है। यह 960fps पर स्लो-मो रिकॉर्ड कर सकता है। सामने की तरफ से यह 24MP Sony IMX576 sensor के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

दोनों ही फोन लेटेस्ट एंड्राइड ओरियो आधारित EMUI 8.1 कस्टम स्किन पर रन करते है। Honor P20 प्रो में जहाँ 4000mAh की बड़ी बैटरी है वही P20 में थोडा कम 3400mAh की बैटरी दी गयी है। दोनों ही फोन ड्यूल 4G और ड्यूल VoLTE को सपोर्ट करते है।

यह भी पढ़िए: Nokia X कर सकता है वापसी; HMD global द्वारा 27 अप्रैल को हो सकता है लांच

Huawei P20 Pro स्पेसिफिकेशन

  • 6.1-इंच ; Full HD+ OLED; 2.5D कर्वेड ग्लास डिस्प्ले
  • ओक्टा-कोर Huawei Kirin 970 (4 x 2.4 GHz A73+ 4 x 1.8 GHz A53) 10nm प्रोसेसर + i7 को-प्रोसेसर,Mali-G72 MP12 GPU, NPU
  • 6GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज
  • एंड्राइड 8.1 (ओरियो) आधारित EMUI 8.1
  • ड्यूल-सिम
  • 40 MP (RGB, f/1.8 अपर्चर) + 20 MP (मोनोक्रोम, f/1.6 अपर्चर) + 8 MP (टेलीफ़ोटो, f/2.4 अपर्चर), Leica VARIO-SUMMILUX-H लेंस, ड्यूल-टोन LED फ़्लैश, लेज़र फोकस, डीप फोकस, PDAF, CAF, 960fps सुपर स्लो-मो के साथ
  • 24MP फ्रंट फेसिंग कैमरा Sony IMX576 सेंसर, f/2.0 अपर्चर के साथ
  • फिंगरप्रिंट सेंसर
  • USB Type-C ऑडियो, HiFi ऑडियो के साथ HWA, स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos
  • माप: 155 x 73.9 x 7.8 mm; वजन: 180g
  • ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 4.2 LE, GPS, NFC, USB Type-C
  • 4000mAh बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Huawei P20 स्पेसिफिकेशन

  • 5.8-इंच ; Full HD+ LCD; 2.5D कर्वेड ग्लास डिस्प्ले
  • ओक्टा-कोर Huawei Kirin 970 (4 x 2.4 GHz A73+ 4 x 1.8 GHz A53) 10nm प्रोसेसर + i7 को-प्रोसेसर,Mali-G72 MP12 GPU, NPU
  • 4GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज
  • एंड्राइड 8.1 (ओरियो) आधारित EMUI 8.1
  • ड्यूल-सिम
  • 12 MP (RGB, f/1.8 अपर्चर) + 20 MP (मोनोक्रोम, f/1.6 अपर्चर), Leica SUMMILUX-H लेंस, ड्यूल-टोन LED फ़्लैश, लेज़र फोकस, डीप फोकस, PDAF, CAF, 960fps सुपर स्लो-मो के साथ
  • 24MP फ्रंट फेसिंग कैमरा Sony IMX576 सेंसर, f/2.0 अपर्चर के साथ
  • फिंगरप्रिंट सेंसर
  • USB Type-C ऑडियो, HiFi ऑडियो के साथ HWA, स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos
  • माप: 149.1 x 70.8 x 7.65 mm; वजन: 165g
  • ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 4.2 LE, GPS, NFC, USB Type-C
  • 3400mAh बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

ImageHuawei Mate 20 Pro Review in Hindi | Huawei Mate 20 Pro का हिंदी में रिव्यु

Huawei हमेशा से ही स्मार्टफोन मार्किट में एक लोकप्रिय ब्रांड बने रहने के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लांच करती रहती है। काफी सालों से मार्किट में रहने के बावजूद जब Huawei ने Google के साथ Nexus 6P को लेकर साझेदारी की तब सभी यूजर ने कंपनी के हार्डवेयर पर काफी ध्यान दिया। पिछले …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.