अब Instagram यूज़र्स Instagram Profile में लगा सकते हैं गाना – जानें कैसे करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Meta की ऐप Instagram आज के समय में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली सोशल मीडिया ऐप है और आज इसी ऐप ने एक नया फ़ीचर लॉन्च किया है, जिससे आप अपनी प्रोफाइल में भी गाना लगा सकते हैं। इस नए फ़ीचर के साथ अब यूज़र अपनी प्रोफाइल में अपनी तस्वीर के साथ ऐसे गाने लगा सकते हैं, जो कहीं न कहीं यूज़र के बारे में बताते हैं। ये एक नया फ़ीचर है और अगर आप भी अपने Instagram Profile में गाना लगाना चाहते हैं, तो नीचे दिए स्टेप्स के साथ मदद ले सकते हैं। 

ये पढ़ें : हम Instagram पर ब्लॉक है कैसे पता करें(7 आसान तरीकें)

Instagram Profile में गाना कैसे लगाएं 

  • सबसे पहले फ़ोन में ऐप खोलें अब दायीं तरफ नीचे मौजूद प्रोफाइल आइकॉन पर जाएँ। 
  • अब प्रोफाइल फोटो आपने जो भी लगाया है, उसके नीचे Edit Profile के बटन को दबाएं। 
  • अगले पेज पर आपको Add music to your profile का विकल्प मिलेगा। उस पर टैप करें। (Instagram के अनुसार आपको प्रोफाइल फोटो के नीचे एक Taste नाम का विकल्प भी मिलेगा, जिससे आप गाने लगा सकते हैं)


  • अब आपके सामने गानों की लिस्ट खुलेगी, यहां आप गाना सर्च कर सकते हैं, For You पर टैप कर सकते हैं और Browse सेक्शन में अलग अलग सेक्शन में भी ढूंढ सकते हैं। 
  • गाना चुनने के बाद आपके सामने ट्रैक चलेगा, इसमें से आप गाने का अपना मनपसंद 30 सेकेंड का हिस्सा चुन सकते हैं और इसे Profile में लगा सकते हैं। 
  • ये गाना तब तक प्रोफाइल पर लगा रहेगा, जब तक यूज़र इसे खुद हटा नहीं देता। 

ये पढ़ें: Instagram का नया फीचर; जानें Instagram पर सिंगल पोस्ट में 20 फोटोज कैसे ऐड करें?

कंपनी ने अनुसार ये फ़ीचर सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, अगर आपके Instagram में ये नहीं आ रहा है, तो ऐप को अपडेट करें या कुछ दिन इस फ़ीचर के रोलआउट होने का इंतज़ार करें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGTA 6 खेलना है पर PS5 नहीं? किराये पर लें कंसोल, जानें हफ्ते और महीने का पूरा खर्च

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर से PS5 पर खेला जा रहा है, और जिनके पास कंसोल नहीं है, वो अब PS5 किराये पर (PS5 on rent) लेकर भी ये गेम खेल सकते हैं। रेंटल कंपनी Rentkar गेम के साथ PS5 का हफ्ते भर वाला पैक चार हज़ार रुपये से थोड़ा …

ImageWhatsApp के वो छुपे हुए फ़ीचर जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे

WhatsApp लगातार अपने यूज़र्स के लिए नए फ़ीचर लाता रहता है, जिससे ऐप सुविधाजनक और उपयोगी बनी रहे। किसी ख़ास कॉन्टैक्ट के लिए कस्टम नोटिफिकेशन लगाने से लेकर मैसेज पिन करने और अपना अवतार बनाने तक, इसमें कई ऐसे फ़ीचर हैं, जिन्हें बहुत से लोग नहीं जानते। ये ऐप अपने यूज़र्स को कई ऐसे ख़ास …

ImageUPI One World: क्यों विदेश यात्रियों के लिए ख़ास है ये प्लैटफॉर्म, कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने भारत घूमने आने वाले पर्यटकों और अन्य अंतर्राष्ट्रीय आगुंतकों या यात्रियों की सुविधा के लिए कई बैंकिंग संगठनों के साथ मिलकर ‘UPI One World’ लॉन्च किया है। आप सोच रहे होंगे कि इसका क्या लाभ ? तो आपको बता दें कि ये एक डिजिटल UPI प्लैटफॉर्म है, जिससे हमारे यहां …

ImageInstagram पर delete हुई Reel/Post वापस कैसे लाएं

एक नज़र में : Instagram पर जिस Reel या पोस्ट को आप डिलीट करते हैं, वो उसी पल नहीं मिटती, बल्कि अगले 30 दिन तक आपके ही अकाउंट के Recently deleted फोल्डर (Instagram Recently Deleted) में पड़ी रहती है। इन 30 दिनों में कुछ टैप करके आप उसे दोबारा अपनी प्रोफाइल पर ला सकते हैं। …

ImageChatGPT अब आपकी फोटो से बनाएगा GIF, फ्री में ऐसे करें इस्तेमाल

एक नज़र में : अब आप ChatGPT में अपनी कोई भी फोटो अपलोड करके या सिर्फ एक लाइन लिखकर उसका एनिमेटेड GIF बना सकते हैं, और इसके लिए न कोई अलग GIF ऐप चाहिए, न पेड प्लान। OpenAI ने 4 नवंबर को अपना नया इमेज मॉडल ChatGPT Images 2.6 पेश किया है, और GIF बनाने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products