WhatsApp से कैसे एक ही बारे में सारे अनचाहे फोटो, वीडियो व अन्य मीडिया करें डिलीट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं है, बल्कि यूजर्स इसकी सहायता से फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और यहां तक ​​कि जीआईएफ (GIF) और स्टिकर भी साझा करते हैं। हालाँकि, ये सारी मीडिया आपके WhatsApp डाटा स्टोरेज में ही सेव होती रहती है, जिससे स्मार्टफोन इंटरनल मेमोरी भर जाती है और आपका फोन स्लो प्रोसेस करने लगता है। WhatsApp स्टोरेज के फुल हो जाने के कारण आपका WhatsApp भी सही ढंग से काम नहीं करता और आपको फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट आदि शेयर करने में समस्या आती है। स्पेस को खाली करने के लिए आपको आपके WhatsApp के डाटा, जैसे बड़े वीडियो, फोटो, या आपके फोन में सेव की गई फ़ाइलों को डिलीट करना होगा।

यह भी पढ़े :- WhatsApp ने रोलआउट किये कई नए फीचर्स, मल्टीप्ल चैट के साथ मिलेगा मैसेज रिकवर का ऑप्शन

यदि आप एक एक करके इन फाइल्स को डिलीट करते हैं तो इसमें आपका बहुत समय व्यर्थ हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप बिना अपना समय नष्ट किये एक बार में ही अपनी whatsapp स्टोरेज को कैसे खली करें ।

WhatsApp स्टोरेज को कैसे चेक करें ?

कोई भी डाटा डिलीट करने से पहले चेक कर लें कि WhatsApp मीडिया आपके स्मार्टफोन में कितनी जगह ले रहा है। स्टोरेज चेक करने के बाद आप इंटरनल मेमोरी को खाली करने के लिए फोन में सेव अनावश्यक डेटा को डिलीट कर सकते हैं।

ऐसे चेक करे अपनी WhatsApp स्टोरेज :

व्हाट्सएप> सेटिंग्स> स्टोरेज और डेटा> मैनेज स्टोरेज को खोलें। आपके फोन में WhatsApp मीडिया कितनी जगह ले रहा है, आप देख सकते हैं।

कैसे डिलीट करे अनावश्यक WhatsApp मीडिया फाइल्स को ?

फोन की स्टोरेज चेक करने के बाद उसमें जमा हुई अनावश्यक फाइल्स को आप ऐसे डिलीट कर सकते हैं।

-फोन में WhatsApp को खोले और मैनेज स्टोरेज (Manage Storage) पर जाएँ। मैनेज स्टोरेज में आपको आपकी बड़ी छोटी सभी फाइल्स के साथ सारी चैटस भी मिलेंगी।

-5MB से ज्यादा बड़ी फाइल्स को आप डायरेक्ट मैनेज स्टोरेज से सेलेक्ट कर डिलीट कर सकते हैं।

-अगर आप किसी ख़ास चैट का डाटा डिलीट करना चाहते हैं तो, उस चैट को आप सर्च भी कर सकते हैं और चैट के मीडिया सेक्शन में जाकर उसे डिलीट कर सकते हैं।

नोट- ध्यान दें कि WhatsApp से मीडिया फाइल को हटाने के बाद भी यह आपके फोन के स्टोरेज में सेव रहेगी। इसे स्थायी रूप से हटाने के लिए आपको इसे अपनी फ़ोन स्टोरेज से भी डिलीट करना होगा।

यह भी पढ़े :- OnePlus 11 की लॉन्च डेट सामने आयी, OnePlus Buds Pro 2 भी होंगे लॉन्च

ऐसे सेट करें WhatsApp अपलोड क्वालिटी की लिमिट

WhatsApp यूज़र्स इन स्टेप्स की मदद से अपनी मीडिया अपलोड की सीमा को निर्धारित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका फोन बार- बार फुल स्टोरेज का शिकार नहीं होगा।

-अपने फोन में WhatsApp सेटिंग्स को खोलें।

-स्क्रीन पर दिख रहे स्टोरेज और डेटा पर टैप करें।

-टैप करते ही आपको स्क्रीन पर तीन ऑप्शंस मिलेंगे, ऑटो (Auto), बेस्ट क्वालिटी (Best quality) और डाटा सेवेर (Data saver)। आप तीनो में से किसी एक ऑप्शन का चयन कर अपनी WhatsApp स्टोरेज को कंट्रोल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- Nothing Phone 1 पर मिलेगा बम्पर ऑफर:- 33,999 रूपए का फ़ोन खरीदें, मात्र 9,999 रूपए में

Related Articles

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर 2026 में आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने की पुष्टि India Mobile Congress …

ImageWhatsApp से डिलीट किये हुए फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट को वापस कैसे रिस्टोर करें – How to restore any deleted WhatsApp file

WhatsApp इस समय लगभग हर कोई इस्तेमाल कर रहा है, ये कहना गलत नहीं है कि ये इस समय सबसे ज़्यादा पॉपुलर और इस्तेमाल की जाने मैसेजिंग ऐप बन चुकी है। मेरे लिए तो स्कूल द्वारा बने क्लास ग्रुप के कारण ये और ज़रूरी है, जहां हम बच्चों की पढ़ाई को लेकर अपडेटेड रहते हैं। …

ImageWhatsApp चैट लीक होने से परेशान बॉलीवुड स्टार्स; क्या फ़ोन के डाटा को पूरी तरह से डिलीट कर पाना संभव?

एक बार फिर WhatsApp चर्चा में है और क्यों न हो, आजकल WhatsApp मैसेजिंग ऐप किसी भी क्राइम में अहम भूमिका निभा रही है और केस से सम्बंधित व्यक्तियों की चैटिंग, पुलिस को काफी मददगार भी साबित हो रही है। इस समय के सबसे चर्चित मुंबई ड्रग केस, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Discuss

Be the first to leave a comment.