ऑनलाइन iPhone ले रहें हैं, तो ऐसे पता करें iPhone असली है या नकली?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी iPhone लेने का मन बना रहे हैं, या Android से iPhone में स्विच करना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि बाजार में नकली iPhone भी उपलब्ध हैं। इनमें फर्क करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, इसलिए कई दुकानदार या वेबसाइट आपको ऑफर्स का लालच देकर ये डुप्लीकेट iPhone सस्ते में बेच देती हैं। हालांकि, परेशानी की बात नहीं है, इस लेख में हमनें बताया है, कि iPhone असली है या नकली कैसे पता करें? आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: आप भी तो नहीं करते इस तरह की इमेज पर क्लिक? क्लिक करते ही बैंक से पैसे हो रहे गायब

iPhone असली है या नकली कैसे पता करें?

फोन की पैकेजिंग से

डुप्लीकेट iPhone को पहचानने का सबसे आसान तरीका फोन की पैकेजिंग है। ओरिजिनल iphone की पैकेजिंग हाई क्वालिटी की होती है, वहीं डुप्लीकेट iPhone ki पैकेजिंग में आपको प्रिंट क्वालिटी काफी हल्की नजर आएगी। इसके अतिरिक्त सीरियल नंबर या अन्य जानकारी में कुछ गलती भी देखने को मिल सकती है।

फोन के डिस्प्ले और टच से

डुप्लीकेट iphone और ओरिजिनल iPhone के टच में भी काफी अंतर होता है। ओरिजिनल iPhone का डिस्प्ले काफी क्लियर और ब्राइट होता है, वहीं डुप्लीकेट iphone के डिस्प्ले में आपको उतनी ब्राइटनेस या क्लेरिटी नहीं दिखेगी। उसी प्रकार ओरिजिनल वाले का टच भी काफी स्मूद होता है वो अटकता नहीं है,वहीं डुप्लीकेट iphone में टच अटकेगा।

सॉफ्टवेयर से पता करें

आप फोन के सॉफ्टवेयर से भी डुप्लीकेट iPhone का पता लगा सकते हैं। ओरिजिनल iPhone में आपको लेटेस्ट OS में अपडेट का ऑप्शन मिलेगा, लेकिन डुप्लीकेट iPhone में ये अपडेट नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको iPhone की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर वाले सेक्शन में जाना है, यहां आप सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन देख सकते हैं।

सीरियल नंबर से

हर iPhone का अपना एक सीरियल नंबर होता है, जिसके माध्यम से इस iPhone की पूरी जानकारी निकल जाती है। यदि आपका iPhone डुप्लीकेट होगा, तो उसका सीरियल नंबर डालने पर उससे संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आएगी।

  • इसे चेक करने के लिए सबसे पहले Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां पर चेक कवरेज वाले सेक्शन में जाएं।
  • अब अपने iPhone का सीरियल नंबर डालें।
  • यदि फोन ओरिजिनल होगा तो उसकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी, और यदि नकली होगा तो “Invalid Serial Number” लिखा हुआ आ जाएगा।

सीरियल नंबर पता करने के लिए आपको iPhone की सेटिंग्स में जाना है, यहां “General” फिर “About” सेक्शन में जाना है। यहां आपको फोन का सीरियल नंबर मिल जाएगा।

iTunes / Finder से

iPhone असली है या नकली कैसे पता करें? लिस्ट का आखिरी तरीका iTunes / Finder है। आपको अपने iPhone को इन दोनों सर्विसेज से कनेक्ट करना है। यदि आपका फोन असली होगा तो इनसे कनेक्ट हो जाएगा, और यदि डुप्लीकेट होगा, तो इनसे कनेक्ट नहीं हो पाएगा

ये पढ़ें: फोन की परफॉरमेंस कैसे चेक करें? ये हैं, कुछ खास तरीके

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGTA 6 PC Download का लिंक दिखे तो रुकिए, लैपटॉप पर अभी खेलने का बस एक असली तरीका

एक नज़र में : Rockstar के बड़े गेम पहले कंसोल पर आते हैं, और PC की बारी बाद में आती है। GTA 5 को PC तक पहुंचने में 19 महीने लगे थे। अब GTA 6 भी सिर्फ PS5 और Xbox पर है, और GTA 6 PC की तारीख तय नहीं है। इसी बीच ‘PC Download’ …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

Imageऐसे पता करें चार्जर असली है या नकली, नहीं तो फोन खराब होने और फूटने का खतरा बना रहेगा

अक्सर हम नया फोन लेते हैं, तो बिल के साथ आता है, और हमें पता भी होता है, कि असली है, लेकिन कई बार फोन का चार्जर खराब होने पर हम नया चार्जर खरीद कर लाते हैं, और हमें पता ही नहीं होता है, कि वो चार्जर असली है या नकली और न हम उसके …

ImageInstagram का नया AI फीचर पकड़ेगा आपकी असली उम्र, गलती हुई तो ऐसे करें ठीक

एक नज़र में : Instagram पर अब आपकी उम्र सिर्फ वो जन्मतिथि तय नहीं करेगी जो आपने अकाउंट बनाते वक्त डाली थी, क्योंकि Meta ने 9 नवंबर को अपनी AI एज-एस्टिमेशन तकनीक (Instagram AI Age Detection) दुनियाभर में लागू कर दी है। ये तकनीक टीनएजर जैसे दिखने वाले अकाउंट ढूंढकर उन्हें अपने आप Teen Account …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.