आप भी तो नहीं करते इस तरह की इमेज पर क्लिक? क्लिक करते ही बैंक से पैसे हो रहे गायब

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस डिजिटल युग में स्कैमर्स ऑनलाइन ठगी करने के अलग अलग तरीके ढूंढ लेते हैं। पहले कॉल के माध्यम से बातों में उलझा कर लोगों को ठगा जाता था, अब लोग इससे जागरूक हो गए तो उन ठगों ने दूसरे तरीके अपना लिए हैं। अब सिर्फ एक इमेज पर क्लिक करने पर आपका अकाउंट खाली हो सकता है, जिसे स्टेगनोग्राफी (Steganography) तकनीक के माध्यम से किया जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही वाक्या सामने आया है। आगे इस घटना, व्हाट्सएप इमेज स्कैम, और स्टेगनोग्राफी तकनीक क्या है? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: फोन की परफॉरमेंस कैसे चेक करें? ये हैं, कुछ खास तरीके

व्हाट्सएप पर आयी इमेज ने उड़ाए अकाउंट से लाखों रूपये

ये घटना जबलपुर में कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले प्रदीप जैन के साथ हुई थी। दरअसल, 28 मार्च को उनके व्हाट्सएप पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की तस्वीर भेजी और पूछा, कि क्या आप इन्हें जानते हैं? जब प्रदीप ने मैसेज नहीं देखा तो स्कैमर द्वारा कॉल किया गया, लेकिन प्रदीप ने उस कॉल को भी नजरअंदाज कर दिया।

इसके बाद स्कैमर ने दोबारा कॉल किया, तो प्रदीप ने गुस्से में आकर उन्हें मना कर दिया कि वो उसे नहीं जानते, लेकिन जिज्ञासावश प्रदीप ने उस मैसेज को सीन किया और इमेज को पर क्लिक किया। फिर क्या होना था, क्लिक करते ही, थोड़ी देर में प्रदीप के बैंक अकाउंट से 2 लाख 1 हजार रुपए गायब हो गए।

दरअसल, ये रूपये स्कैमर्स ने फोन को हैक करके हैदराबाद के ATM से उनके खाते से निकाले। जब केनरा बैंक द्वारा ट्रांजैक्शन को वेरिफाई करने के लिए कॉल किया तो, हैकर्स ने उनकी आवाज में जवाब देकर ट्रांजैक्शन को वेरिफाई किया।

स्टेगनोग्राफी तकनीक क्या है?

ये फिशिंग तकनीक से बिल्कुल ही अलग है, फिशिंग में आपके पास एक बंकी या कंपनी की डुप्लीकेट वेबसाइट बना कर लिंक भेजी जाती है, और OTP या पासवर्ड डालते हैं, तो वो स्कैमर्स के पास चले जाते हैं।

लेकिन इस तकनीक में आपको किसी भी माध्यम से एक इमेज भेजी जाती है, और जैसे ही आप उस इमेज पर क्लिक करते हैं, तो उसमें एक लिंक छुपी होती है, जो क्लिक करने पर एक्टिव होती है और एक ऐप को आपके फोन में इंस्टॉल कर देती है। इसके बाद आपका फोन हैक हो जाता है।

व्हाट्सएप इमेज स्कैम से कैसे बचें?

इससे बचने का एक ही सबसे सरल तरीका है, कि जब भी आपके पास अंजान नंबर से कोई मैसेज आता है, जिसमें इमेज साझा करके इस तरह की कुछ बात कही गई हो, तो उस मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें।

स्कैमर्स सिर्फ किसी इंसान के बारे में पूछने वाले मैसेज ही नहीं करते हैं, बल्कि ऑफर्स लॉटरी के नाम पर भी इमेज पर क्लिक करने के लिए आपको उत्साहित कर सकते हैं, इसलिए इन सब चीजों से बचना भी आवश्यक है।

ये पढ़ें: CMF Phone 2 Pro ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ 28 अप्रैल को होगा लॉन्च, चौंकाने वाली जानकारी आयी सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageInstagram Ads Scams: ज्योतिषी के नाम पर महिला से लूटे 6 लाख, आप भी तो नहीं करते इन विज्ञापनों पर क्लिक

जब भी हम Instagram चलाते हैं, तो हमें उस पर कई विज्ञापन नजर आते हैं, और कुछ तो इतने लुभावने होते हैं, कि हम उन पर क्लिक करने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में आपको इस तरह के Instagram Ads Scams से सावधान होने की आवश्यकता है। ये पढ़ें: Instagram के नए चैट फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.