लगातार आ रहे स्पैम मैसेज कर रहे हैं परेशान? तो, इस तरह करें ब्लॉक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन आज के समय में हर जगह साथ रखना बहुत ज़रूरी है, ख़ासतौर से जो काम करते हैं, उनके लिए। कभी भी व्यापार या काम से जुड़ा कोई कॉल या मैसेज आ जाये या आपको करना पड़ जाए, तो फ़ोन बहुत काम आता है। लेकिन वहीँ जब किसी मीटिंग में, परिवार के साथ फिल्म थिएटर में या ऑफिस का कोई बहुत ज़रूरी काम करते समय इसी फ़ोन पर एक साथ टेक्स्ट या मैसेज की नोटिफिकेशन बजने लगती हैं, तो ये फ़ोन काफी परेशान भी करता है। कई बार ढेरों स्पैम मैसेज एक साथ बजना शुरू हो जाते हैं, जैसे बैंक का, मार्केटिंग का इत्यादि। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है, तो इन टेक्स्ट मैसेज को कैसे ब्लॉक करें, उसी की गाइड हम आपको यहाँ दे रहे हैं।

इन टेक्स्ट मैसेज को ब्लॉक करने के या रोकने के कई तरीके हैं, जो काफी आसान हैं। हम यहां आपको Google Messages, और Samsung Messages द्वारा इन टेक्स्ट मैसेज को कैसे ब्लॉक करें, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

Google Messages से टेक्स्ट मैसेज को कैसे ब्लॉक करें

ज़्यादातर एंड्रॉइड फोनों में डिफ़ॉल्ट मैसेजिंग ऐप Google Messages ही होती है। अगर आपके फ़ोन में भी यही मैसेज ऐप है, तो इन आसान स्टेप्स के साथ आप स्पैम मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं –

  • सबसे पहले मैसेज ऐप खोलें।
  • आप उस मैसेज थ्रैड को खोलें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।
  • अब मैसेज लोड होते ही, जिस नाम या नंबर से मैसेज आया है, सबसे ऊपर उस पर टैप करें।
  • अब अगले पेज पर लाल रंग में Block and report spam के विकल्प कर क्लिक करें।
  • अब इस नंबर को ब्लॉक करने की पुष्टि के लिए एक पॉप-अप आएगा, इसमें Yes का बटन दबाएं।
  • इसके बाद इस नंबर से आपको मैसेज या टेक्स्ट आने बंद हो जायेंगे।

Samsung Messages ऐप द्वारा टेक्स्ट मैसेज को कैसे ब्लॉक करें

Samsung के अपने फोनों में Samsung Messages ऐप पहले से ही इन्स्टॉल्ड आती है और इसमें Google Messages ऐप भी होती है। अगर आप Samsung messages का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस तरह से किसी नंबर से आने वाले मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले Samsung Messages ऐप खोलें।
  • इस ऐप में आप एक साथ 1 से ज़्यादा कॉन्टैक्ट से आने वाले मैसेजों को भी ब्लॉक कर सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले इसमें सामने आयी सूची में से उस एक कॉन्टैक्ट या नंबर पर लॉन्ग-प्रेस करे, जिससे आप अब कोई भी मैसेज नहीं चाहते हैं।
  • अब ये चैट हाईलाइट हो जाएगी और स्क्रीन पर नीचे दायीं तरफ more का ऑप्शन आएगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब लिस्ट में चैट के आगे गोले बने आएंगे, इन पर टैप करते हुए आप अन्यस्पैम नंबर या उन नम्बरों को चुनें, जिनके मैसेज आपको ब्लॉक करने हैं।
  • अब इसके बाद ओवरफ्लो मेनू में Block का विकल्प आएगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब दोबारा Block का बटन दबाकर कन्फर्म करें।

इसके बाद आपको इन चुने हुए नंबरों से मैसेज नहीं आएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageWhatsApp की पांच ऐसी ट्रिक जो आपको ज़रूर पता होनी चाहिए

WhatsApp इस समय सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मैसेजिंग ऐप है, जिस पर हम सभी एक दूसरे को टेक्स्ट मैसेज के अलावा ऑडियो या वीडियो मैसेज भी भेजते हैं। साथ ही डॉक्यूमेंट, फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसका इस्तेमाल काफी किया जाता है। लेकिन इसके अलावा भी इस ऐप से सम्बंधित कुछ …

Imageभूल गए आप Jio नंबर, इन 5 ट्रिक्स से कहीं भी आसानी से कर सकते हैं पता

अक्सर ऐसा होता है कि हम अगर कोई नया नंबर लेते हैं, तो इतनी जल्दी हमें वो याद नहीं होता और उसी समय सभी को नया नंबर देना भी होता है। साथ ही ऐप्स में लॉग-इन करना, पेमेंट ऐप्स को सेटअप करना, सभी के लिए नंबर तुरंत मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। ऐसे में …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक, डिस्प्ले और कैमरा में आएगा बड़ा अपग्रेड?

OnePlus के अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है, लेकिन इसके बावजूद OnePlus 16 के लीक लगातार आ रहे हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, कंपनी इस फोन में डिस्प्ले, कैमरा और AI फीचर्स पर बड़ा दांव …

ImageiPhone 18 Pro को लेकर नया लीक, Apple का अगला iPhone बाहर से वैसा ही लेकिन अंदर हो सकते हैं बड़े बदलाव

हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले एक उम्मीद ज़रूर बनती है कि शायद इस बार Apple डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव कर दे। लेकिन अगर ताज़ा लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro शायद दिखने में उतना नया महसूस न हो जितना लोग उम्मीद कर रहे होंगे। यह पूरी तरह हैरान …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products