एंड्राइड ऐप्स में इंटरनेट एक्सेस को कैसे ब्लॉक करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हमारे फ़ोन में ऐसे कई apps हैं, जिन्हे एक्सेस करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती हैं, लेकिन फिर भी उनका सर्वर इंटरनेट के माध्यम से हमारे फ़ोन से कनेक्ट रहता है, ऐसे में हमारे फ़ोन का डाटा चोरी होना और नेट का बेवजह खर्च होना हमारे लिए नुक्सान दायक हो सकता है। आज ही इन apps से इंटरनेट एक्सेस को ब्लॉक करें। इस लेख में हमनें बताया है, कि एंड्राइड में ऐप्स में इंटरनेट एक्सेस को कैसे ब्लॉक करें?

ऐप्स में इंटरनेट एक्सेस को ब्लॉक करना क्यों आवश्यक है

जब भी हम कोई app इनस्टॉल करते हैं, तो app द्वारा आपके फ़ोन का पूरा एक्सेस लिया जाता है, ऐसे में जब वो app इंटरनेट से कनेक्ट होता है, तो अआप्के फ़ोन के सभी डाटा को एक्सेस कर पाता है, जिसमें फोटोज, वीडियोज, कॉल हिस्ट्री, लोकेशन हिस्ट्री, आईडी के अलावा आपके द्वारा होने वाली बातचीत भी शामिल हैं। इतना ही नहीं आपको उसमें कई प्रकार के ads भी दिखाएं जाते हैं, जिससे आपके साथ स्कैम होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं, इसलिए जो ऐप्स जरुरी नहीं हैं, उनमें इंटरनेट एक्सेस को ब्लॉक करना आवश्यक है।

ये पढ़े: Google Chrome में डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन कैसे बदलें?

एंड्राइड ऐप्स में इंटरनेट एक्सेस को कैसे ब्लॉक करें?

एंड्राइड में किसी भी स्पेसिफिक app में इंटरनेट एक्सेस को ब्लॉक करने के दो तरीकें हैं, एक फ़ोन की डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स से और दूसरा third party apps की सहायता से। नीचे हमनें इन दोनों तरीकों के बारे में बताया हैं।

डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स से ऐप्स में इंटरनेट एक्सेस को ब्लॉक करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने फ़ोन की “Settings” को ओपन करें।
  • यहाँ “Apps” के ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर “App management” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • सभी apps की लिस्ट ओपन होगी, जिस app में इंटरनेट एक्सेस को ब्लॉक करना चाहते हैं, उस app पर क्लिक करें, फिर “Data usage” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Disable mobile data” और “Disable Wi-Fi” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें।

ये पढ़े: इंटरनेट पर अपलोड है निजी तस्वीरें; ऐसे करें रिमूव नहीं तो हो सकती है जेल

Third party apps की सहायता से की सहायता से ऐप्स में इंटरनेट एक्सेस को ब्लॉक करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने फ़ोन में Play Store ओपन करें, और NetGuard डाउनलोड करें।
  • App ओपन करें, और “I Agree” के ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर बायीं ओर ऊपर की तरफ बने टॉगल बटन को ऑन करें।
  • अब दो पॉपअप खुलेंगे, पलहे पॉपअप में “Ok” और दूसरे पॉपअप में “Allow” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब जिस app में इंटरनेट एक्सेस को ब्लॉक करना चाहते हैं, उसके सामने बने Wifi और Network की आइकॉन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर उस app का इंटरनेट एक्सेस ब्लॉक हो जायेगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageIND vs NZ दूसरा टेस्ट देखना है? ऐसे मिलेगा Sony LIV फ्री, ये पैक आएंगे काम

एक नज़र में : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे Christchurch में शुरू होगा। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर होगी, और Wellington का पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद दो मैचों की ये सीरीज़ अब इसी मुकाबले से तय होगी। Sony …

Imageफ्रॉड का नया तरीका – “सिम स्वैपिंग”, कैसे करें इससे अपना बचाव

स्मार्टफोन हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है, लेकिन उसके अंदर डलने वाले सिम कार्ड उससे भी ज़रूरी हैं, क्योंकि सिम और मोबाइल नेटवर्क के बिना आपके स्मार्टफोन का कोई फायदा नहीं। किसी ऐप को इस्तेमाल करना, पेमेंट करना, सोशल मीडिया या कॉलिंग इनके लिए सिम और मोबाइल नेटवर्क का होना अनिवार्य है। लेकिन …

Imageजानिए स्मार्टफोन से जुड़ी यह बेहतरीन टिप्स और ट्रिक्स, आएंगी आपके बेहद काम

आज के दौर में स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि हमारे फोन में ऐसे अनेकों फीचर हैं, जिनसे हम अभी तक अनजान है। यह वह फीचर हैं, जो हमारे काम को या फोन इस्तेमाल को और आसान बना सकते हैं। आज हम आपको फोन की …

ImagePUC कब खत्म हो रहा है? गाड़ी नंबर डालकर 1 मिनट में चेक करें, नए नियम में आपकी गाड़ी को कितना समय मिलेगा

एक नज़र में : सड़क परिवहन मंत्रालय के PUCC पोर्टल पर गाड़ी का नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अक्षर डालते ही आपके PUC की एक्सपायरी तारीख सामने आ जाती है। इसी पोर्टल के डैशबोर्ड पर ‘PUCC Defaulter’ वाला आंकड़ा 14 करोड़ के पार दिख रहा है। ये तारीख अब पहले से ज़्यादा मायने …

ImageBGMI Air 10 दिसंबर को होगा लॉन्च, पहले खेलना है तो 9 नवंबर तक करें आवेदन

एक नज़र में : KRAFTON India ने BGMI Air की लॉन्च डेट तय कर दी है, और BGMI का ये हल्का वर्ज़न 10 दिसंबर को भारत में दस्तक देगा। 15 अक्टूबर को नाम बदलते वक्त इसके प्री-रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ पर थे, जो कंपनी के अनुसार अब 1.4 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं। यानी करीब …

Discuss

Be the first to leave a comment.