Instagram पोस्ट पर Music कैसे लगाएं? साथ में जानें Instagram Posts के लिए बेस्ट बॉलीवुड गाने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज कल लोग अपनी ज़िन्दगी के हर खास पल को Instagram पर शेयर करना नहीं भूलते और उन्हें ये दोस्तों के साथ शेयर करना अच्छा भी लगता है। लेकिन कोई भी फोटो या वीडियो शेयर करते समय अगर उस पर उसी भावना से मिलता जुलता कोई गाना लगा देते हैं, तो वो पोस्ट और भी बेहतरीन और हो जाती है और लोगों को पसंद आती है, लेकिन कुछ लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। अगर आप भी Instagram पर फोटो या वीडियो पोस्ट करते समय सोचते हैं कि Instagram Post पर म्युज़िक या गानों को कैसे लगाना है, तो चिंता मत कीजिये। ये बेहद आसान है और आप इससे बस कुछ ही स्टेप्स दूर हैं।

Instagram अब आपको न सिर्फ रील्स और स्टोरीज़ में, बल्कि आपके रेगुलर पोस्ट्स में भी गामे या म्युज़िक लगाने की सुविधा देता है। इससे पोस्ट और भी एंगेजिंग बनती है और लोगों को पसंद भी आती है।

ये पढ़ें: Instagram Private Reels को डाउनलोड कैसे करें? जानिए 4 आसान तरीके

इंस्टाग्राम पोस्ट में गाना कैसे लगाएं? – How To Add Music In Instagram Post

  1. सबसे पहले फोन में Instagram खोलें और नया Instagram Post डालने के लिए “+”आइकन पर क्लिक करें।
  2. अब फोटो या वीडियो चुनें जिसे आप पोस्ट करना चाहते हैं।
  3. इसके बाद Next बटन पर क्लिक करें और फिर Add Music का विकल्प चुनें।
  4. अब आपके सामने गानों की लिस्ट आएगी और ऊपर सर्च बार होगा, जिसमें टाइप करके भी आप गाना सर्च कर सकते हैं।
  5. अब मनचाहे गाने को सेलेक्ट करके, उसका वो हिस्सा चुनें जो आप पोस्ट में प्ले कराना चाहते हैं (5 से 90 सेकंड तक)।
  6. इसके बाद कैप्शन डालें और Share कर दें।

नोट: Music जोड़ने का ऑप्शन सिर्फ सिंगल इमेज और वीडियो पोस्ट में आता है, Carousel में नहीं।

ये पढ़ें: Instagram में अब स्टीकर के साथ शेयर कर सकते हैं गाने, जानें कैसे

इतना ही नहीं, हम आपको आपके पोस्ट्स के लिए यहां कुछ बेहतरीन बॉलीवुड गाने भी बता रहे हैं, जिनसे आपकी पोस्ट लोगों को और अच्छी लगेगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट्स के लिए बेहतरीन बॉलीवुड गाने – Best Bollywood Songs For Instagram Posts

अगर आप चाहते हैं कि आपकी Instagram की पोस्ट की विबे मैच हो और लोगों को वो और भी अच्छी लगे, तो आप उनके लिए कुछ बेहतरीन बॉलीवुड गाने इस लिस्ट में से चुन सकते हैं:

पोर्ट्रेट फोटोज़ के लिए:

  • केसरिया – ब्रह्मस्त्र (Kesariya – Brahmāstra)
  • राब्ता – एजेंट विनोद (Raabta – Agent Vinod)
  • तुम मिले – तुम मिले (Tum Mile (Reprise) – Tum Mile)
  • तेरा बन जाऊंगा – कबीर सिंह (Tera Ban Jaunga – Kabir Singh)
  • तू है तो – मिस्टर एंड मिसेज़ माही (Tu Hain Toh – Mr. & Mrs. Mahi)
  • तुम से ही – जब वी मेट (Tum Se Hi – Jab We Met)
  • जिया धड़क धड़क – कलयुग (Jiya Dhadak Dhadak – Kalyug)
  • अपना बना ले – भेड़िया (Apna Bana Le – Bhediya)

ये पढ़ें: Instagram account पर आप ऑनलाइन हैं या नहीं, लोगों से ये Activity Status को कैसे छुपाएं

दोस्तों के साथ की फोटो या वीडियो पोस्ट के लिए:

  • तेरा यार हूं मैं – सोनू के टीटू की स्वीटी (Tera Yaar Hoon Main – Sonu Ke Titu Ki Sweety)
  • गलियां रिटर्न्स – एक विलेन रिटर्न्स (Galliyan Returns – Ek Villain Returns)
  • वीरे – वीरे दी वेडिंग (Veere – Veere Di Wedding)
  • अतरंगी यारी – वज़ीर (Atrangi Yaari – Wazir)
  • गल्लां गुडियां – दिल धड़कने दो (Gallan Goodiyan – Dil Dhadakne Do)
  • तुम ही हो बंधु – कॉकटेल (Tumhi Ho Bandhu – Cocktail )
  • दारू देसी – कॉकटेल (Daaru Desi – Cocktail )
  • यारों – पल (Yaaron – Pal )
  • तेरे जैसा यार कहां – याराना (Tere Jaisa Yaar Kahan – Yaarana)

ये पढ़ें: अब Instagram Reels को भी कर सकेंगे डाउनलोड, बस इन आसान स्टेप्स के साथ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.