HONOR 200 Lite इन शानदार फीचर्स के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च; जानें लॉन्च की तारीख और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HONOR जल्द ही 200 सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन HONOR 200 Lite भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने Amazon पर इसका टीज़र साझा किया है, जिसमें फ़ोन के कलर ऑप्शंस और फीचर्स के जानकारी शामिल हैं। ये एक 5G फ़ोन होने वाला है, जिसमें 108 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा, और AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जायेगा। आगे HONOR 200 Lite फीचर्स और लॉन्च की तारीख के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Amazon Great Indian Festival 2024 सेल 75% तक के डिस्काउंट ऑफर्स के साथ जल्द होगी शुरू, जानें ऑफर्स के बारे में

HONOR 200 Lite लॉन्च की तारीख

फ़ोन को 19 सितम्बर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जायेगा। इसमें आपको Starry Blue, Cyan Lake, और Midnight Black ये तीन कलर ऑप्शंस मिलने वाले हैं। फ़ोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फ़िलहाल कंपनी ने फ़ोन की कीमत की जानकारी साझा नहीं की है।

HONOR 200 Lite colors

HONOR 200 Lite फीचर्स

इस फ़ोन में आपको AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 3240Hz PWM Dimming सपोर्ट के साथ आएगा। फ़ोन के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल (f/1.75 aperture) प्राइमरी कैमरा के साथ (f/2.2 aperture) वाइड और डेप्थ कैमरा, और (f/2.4 aperture) मैक्रो सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा, जिसे AI Wide-angle Selfie फीचर के साथ पेश किया जायेगा। इस फीचर इ साथ ग्रुप सेल्फी लेते समय 90° Field of View को कवर किया जा सकता है।

बात करें डिज़ाइन की तो फ़ोन को काफी अट्रैक्टिव लुक के साथ पेश किया जायेगा। इसकी मोटाई 6.78mm और वजन 166g होने वाला है। कंपनी के अनुसार इस फ़ोन को SGS 5-star Drop Resistance certification भी प्राप्त है। फ़ोन के फ्रंट में पंच होल कटआउट दिया गया है, और वॉल्यूम रॉकर्स, पॉवर बटन फ़ोन के दायीं ओर मिलेंगे।

ये पढ़े: मात्र 9,999 रुपए में गुपचुप लॉन्च हुआ ये Samsung मोबाइल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageRealme 13 Series लॉन्च की तारीख आयी सामने; 29 अगस्त को होगा लॉन्च

काफी समय से Realme 13 Series 5G के जल्द भारत में लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही थी। इस बीच फ़ोन को कई सर्टीफिकेशन्स वेबसाइट पर भी देखा गया और इससे सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आये हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने Realme 13 Series लॉन्च की तारीख की जानकारी एक टीज़र …

ImageVivo T3 Pro 5G डिज़ाइन हुई टीज, 27 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

Vivo इस महीने अपना नया फ़ोन Vivo T3 Pro 5G लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले फ़ोन के कई लीक्स सामने आये हैं, जिनमें स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी शामिल हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने Vivo T3 Pro 5G लॉन्च की तारीख साझा की है। खबरों के अनुसार इस फ़ोन कोVivo T2 …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products