एंड्रॉयड यूजर्स के होंगे मजे, Google Gemini Live के दो एडवांस्ड फीचर्स अब होंगे फ्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

AI टूल्स का उपयोग करने वालों के लिए खुशखबरी है, खासकर उन लोगों के लिए, जो Google Gemini का उपयोग करना पसंद करते हैं, क्योंकि Google Gemini Live के साथ मिलने वाले दो एडवांस्ड फीचर्स को कंपनी  सभी के लिए फ्री कर सकती है, हाल ही ने इससे संबंधित जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इन फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हो गई 7,000 रूपये से कम

Google Gemini Live के दो एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं फ्री में

हाल ही में 9to5Google द्वारा इससे संबंधित जानकारी साझा की गई है, जानकारी के अनुसार कंपनी Google Gemini Live के दो एडवांस्ड फीचर्स, जिनमें कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग ऑप्शंस मिलते हैं, इन्हें अभी यूजर्स के लिए फ्री कर सकती है।

पहले इन फीचर्स को सब्सक्रिप्शन बेस्ड प्लान में शामिल किया गया था, और जो यूजर इसका सब्सक्रिप्शन लेते थे, वो ही इसे उपयोग कर पाते थे। ये कब तक फ्री यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा, फिलहाल इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

Gemini Live किस तरह आयेगा काम?

ये टूल 45 अलग-अलग भाषाओं में बात करने में सक्षम है, यूजर बातचीत के माध्यम से इससे अपनी स्क्रीन पर नजर आने वाले कंटेंट के बारे में पूछ सकते हैं। इतना ही नहीं, आप इसे कोई फोटो या पेंटिंग दिखा कर उसमें दिख दे व्यक्ति के बारे में भी पूछ सकते हैं।

यदि आपके कमरे में सामान अस्त व्यस्त पड़ा है, तो आप इसकी सहायता से सामान भी जमा सकते हैं, इसके लिए बस आपको कैमरा ऑन करके टूल को सामान और कमरा बताना होगा। इसके बाद ये टूल आपको उस सामान को कहां और कैसे जमाना है, इसकी सलाह देगा।

Gemini Live का उपयोग कैसे करें?

  • इसके लिए आपको Google Gemini Live एप को फोन में डाउनलोड करना होगा, हालांकि ये डिफॉल्ट रूप से एंड्रॉयड फोन्स में आने लगा है।
  • इसके बाद एप को ओपन करें, और बोले ” OK Google, लाइव बात करें”
  • अब नीचे की तरफ दिख रहे Live बातचीत के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप इससे बातचीत शुरू कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M56 5G सेगमेंट का सबसे पतला फोन इन धांसू फीचर्स के साथ मचा रहा धमाल, देखें कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

ImageEdits एप अब सभी के लिए उपलब्ध, मिलेंगे नेक्स्ट लेवल एडिटिंग फीचर्स फ्री में

Edits By Instagram: Meta ने मंगलवार को आखिरकार सभी यूजर्स के लिए Edits एप को रोलआउट कर दिया है, और अब ये एप Google Play Store और App Store दोनों पर उपलब्ध है। एप को इंस्टाग्राम रील को एडिट करने के लिए बनाया गया है, जिसमें आप कई एडवांस्ड फीचर्स को यूज कर सकते हैं, …

ImageOPPO ने K14 और A6 सीरीज़ के दाम फिर बढ़ाए, अब पाँच मॉडल ₹2,000 तक महंगे

एक नज़र में: OPPO ने भारत में K14x, K14, A6c 4G, A6 और A6 Pro, इन पाँचों फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इन फोनों के स्पेसिफिकेशन जस के तस हैं, बदली है सिर्फ कीमत। अब आपको इनमें से किसी भी मॉडल के लिए पहले से ज़्यादा पैसे देने होंगे। नीचे हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.