Samsung Galaxy M56 5G सेगमेंट का सबसे पतला फोन इन धांसू फीचर्स के साथ मचा रहा धमाल, देखें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज Samsung ने भारत में अपना मिड रेंज फोन Samsung Galaxy M56 5G लॉन्च कर दिया है, कंपनी का दावा है, कि ये इस सेगमेंट का सबसे स्लिम फोन है, जो मात्र 7.2mm मोटाई और 180g वजन के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। आगे Samsung Galaxy M56 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Hero के ये तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर 32,000 रूपये तक सस्ते हुए, मिलेगी 165km की रेंज

Samsung Galaxy M56 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 24,999 रूपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन लाइट ग्रीन और ब्लैक दो रंगों में उपलब्ध है, इसकी बिक्री 23 अप्रैल से शुरू होगी, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, रिटेल स्टोर, और Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। खरीदारी के दौरान HDFC कार्ड का उपयोग करने पर 3,000 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

Samsung Galaxy M56 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन को 6.73 इंच के FHD+ sAMOLED विजन बूस्टर डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेटको सपोर्ट करता है। ये अन्य डिस्प्ले के मुकाबले 33% ज्यादा ब्राइट है। डिस्प्ले और बैक ग्लास के प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus का उपयोग किया गया है, जो 4x बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस की सुविधा देता है। फोन Exynos 1480 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 15 पर रन होता है।

फोन के बैक पैनल पर 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2MP मैक्रो सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके साथ ही फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में एडवांस्ड नाइट फोटोग्राफी के साथ object eraser, image clipper, edit suggestions जैसे AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। फोन में 6 साल तक के OS अपडेट्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

ये पढ़ें: Barbie Box Trend: क्यों हो रहे लोग इस तरह की इमेज बनाने के पीछे पागल, आपने भी किया ट्राई?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.